Congress breaks into Dalit Card : “दलित अधिकार पत्र” के बहाने दलित वोट बैंक में कांग्रेस की सेंधमारी, जानिये क्या है कांग्रेस का दलित कार्ड ?
Published By Roshan Lal Saini
Congress breaks into Dalit Card : 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी वोट बैंक जुटाने में जुट गई है। आगामी चुनाव में मुस्लिम मतदाताओं के साथ कांग्रेस की निगाह दलित वोट बैंक पर टिकी है। शायद यही वजह कांग्रेस पार्टी के नताओं ने दलित मतदाताओं के बीच जाने का बहाना ढूंढ लिया है। कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में दलित वोट बैंक को लुभाने के लिए दलित गौरव संवाद अभियान चलाया है। अभियान के तहत कांग्रेस नेता न सिर्फ सूबे की हर विधानसभा क्षेत्र में “दलित अधिकार पत्र” भरवाएंगे बल्कि रात्रि चौपाल भी लगाएंगे। खास बात ये है कि रात्रि चौपालों में दलित और अनुसूचित जनजाति के लोगों को आयोजक बनाया जाएगा।
ये भी देखिये… सहारनपुर की जनता विपक्ष के नेताओं से नाराज़, अबकी बार तख्ता पलट कर देगी II ROSHAN LAL SAINI
आपको बता दें कि पार्टी हाईकमान के निर्देश पर कांग्रेस महानगर कार्यलय पर जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की मौजूदगी में पूर्व विधायक इमरान मसूद ने प्रेसवार्ता की है। पत्रकारों से रूबरू होते हुए इमरान मसूद ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर समूचे उत्तर प्रदेश में दलित गौरव अभियान चलाया हुआ है। कांग्रेस पार्टी ने हर विधानसभा में 500 दलित मांग पत्र भरने का लक्ष्य रखा है। खास बात ये है कि कोई भी कांग्रेस पदाधिकारी एक दिन में 7 से ज्यादा मांग पत्र नहीं भरवाएगा। दलित गौरव संवाद अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हर विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के बीच जाकर “दलित अधिकार पत्र” भरवाएंगे। अधिकार पत्र में दलित समाज की प्रमुख पांच समस्या और सुझाव शामिल रहेंगे। Congress breaks into Dalit Card
फिर से कांग्रेस में इमरान मसूद, कांग्रेस में आने से इमरान और कांग्रेस दोनों को फायदा
ये भी देखिये…
ये भी देखिये… 2024 में फिर से बीजेपी प्रचंड बहुमत से क्यों आ रही है राजनितिक विश्लेषक ने बताया
इमरान मसूद ने कहा कि 9 अक्टूबर को मान्यवर कांशीराम जी की जयंती के अवसर पर स्वाभिमान दिवस मनाया जाता है। स्वाभिमान दिवस तक समूचे उत्तर प्रदेश में न सिर्फ संविधान बचाओ अभियान चलाया जा रहा है बल्कि कांग्रेस पार्टी “दलित गौरव संवाद” कार्यक्रम चला रही है। यह कार्यक्रम 29 नवंबर संविधान दिवस तकचलाया जाएगा। इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दलित समाज की सच्ची हितैषी है। कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में डाली समाज को उनके अधिकार संपन्न किये गए थे। जबकि दूसरे दलों की सरकारों ने “दलित समाज” यानि अनुसूचित जाति और जनजातियों को महज वोट बैंक समझती रही है। Congress breaks into Dalit Card
इमरान मसूद जल्द करेंगे घर वापसी, राहुल गांधी ने फिर बढ़ाया हाथ
इमरान मसूद ने बताया कि “दलित गौरव संवाद” अभियान के तहत पार्टी पदाधिकारियों को हर विधानसभा में चिह्नित 20 गांवों में रात्रि चौपाल आयोजित करनी होगी। जहां उनको न केवल दलित समाज के साथ उनकी राय लेनी होगी बल्कि उनकी समस्याएं और समाधान भी लेने होंगे। रात्रि चौपालों में दलित समाज के डाक्टर, वकील, शिक्षक, इंजीनियर सभी वर्ग से जुड़े लोगों से “दलित अधिकार पत्र” भरवाए जायेंगे। दलित अधिकार पत्र के माध्यम से डाली समाज की 5 प्रमुख मांग और दलितों की समस्याएं जुटाई जायेगी। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 10 रात्रि चौपाल लगाईं जाएगी। इमरान मसूद ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव दिनेश कुमार सिंह द्वारा बताए गए बिंदुओं को स्थानीय स्तर पर पूरा कराएंगे। सम्मान के वास्ते संविधान के रास्ते के माध्यम से दलित समाज का गौरव दिलाया जाएगा। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान, राजेंद्र वाल्मीकि आदि मौजूद रहेंगे। Congress breaks into Dalit Card
ये भी देखिये…
ये भी देखिये… उत्तरप्रदेश के बटवारे पर बगले झांकने लगे UP सरकार में कौशल विकास मंत्री
पूर्व विधायक इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की नीतियों को आगे बढ़ते हुए। दलित समाज के उत्थान के लिए जिन नीतियों एवं कार्यक्रमों को बनाया, उन्ही का नतीजा है कि आज दलित समाज प्रगति के पथ पर अग्रसर हैI इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस ने दलितों को भूमि पट्टों का आवंटन करके गरीब दलित को आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। वहीं अंबेडकर जी की नीति का अनुसरण करते हुए। दलितों में शिक्षा का प्रचार-प्रसार कर उन्हें शिक्षित किया और फिर नौकरियों में आरक्षण देकर संपूर्ण दलित समाज लिए उन्नति एवं प्रगति सुनिश्चित की। Congress breaks into Dalit Card
खनन माफिया हाजी इकबाल का बड़ा कारनामा, दुबई में रहकर पासपोर्ट का पता बदलने के लिए कर दिया आवेदन
पूर्व विधायक इमरान ने कहा कि “दलित गौरव संवाद” अभियान में प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश, जिला, महानगर, ब्लॉक आदि सभी स्तर के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की हैI उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर ईमानदारी और मेहनत के साथ कार्य करते हुए अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करना है। जिससे हम कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता जनहित में कार्य करते हुए देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस के संकल्प को मजबूत कर सकें। Dalit card of Congress
कांग्रेस जोइनिंग के बाद बोले इमरान मसूद, समर्थकों ने बनाया पेंडुलम, प्रियंका गांधी से शर्मिदगी के साथ मागेंगे माफ़ी, कब्र तक रहूंगा कांग्रेस के साथ
चौधरी मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने बताया कि 9 अक्टूबर को मान्यवर काशीराम जी के परिनिर्माण दिवस पर “दलित गौरव संवाद” कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी ने लखनऊ में कियाI चौधरी मुजफ्फर ने बताया कि यह कार्यक्रम एक अभियान के रूप में, दलित समाज उत्थान हेतु जीवन पर्यंत संघर्ष करने वाले मान्यवर कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस 9 अक्टूबर से, 26 नवंबर “संविधान दिवस” तक चलाया जाएगाI चौधरी मुजफ्फर ने कहा कि इस दौरान दलित माँग पत्र भरवाने के लिए हमारे कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी दलित गांवों में जाएंगे और उन्हें कांग्रेस सरकारों द्वारा दलितहित में बनाई गई नितियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी देंगेI चौधरी मुजफ्फर ने कहा कि इस दौरान दलित गांवों में रात्रि चौपालों का भी आयोजन किया जाएगाI जिसका विस्तृत कार्यक्रम जिला स्तर पर शीघ्र ही घोषित किया जाएगा। Congress breaks into Dalit Card