Imran and Congress Benefit Joining Congress

Imran Masood Back To Home : इमरान मसूद जल्द करेंगे घर वापसी, राहुल गांधी ने फिर बढ़ाया हाथ 

Imran Masood Back To Home : इमरान मसूद जल्द करेंगे घर वापसी, राहुल गांधी ने फिर बढ़ाया हाथ

Published By Roshan Lal Saini

Imran Masood Back To Home : पश्चमी उत्तर प्रदेश के मुस्लिम कद्दावर नेता के रूप में पहचान बना चुके काजी इमरान मसूद की अगले दिनों में कांग्रेस पार्टी में वापसी करने की चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। इमरान मसूद जल्द ही कांग्रेस पार्टी का दामन थाम सकते हैं। इमरान मसूद इस बात की खुद पुष्टि कर चुके हैं हालांकि उन्होंने अभी तक कांग्रेस जोइनिंग करने की तारीख नहीं बताई है। इमरान मसूद के कांग्रेस में जाने के बाद एक बार फिर सहारनपुर मण्डल के सियासी समीकरण बदल सकते हैं। ऐसे में अगर बसपा INDIA गठंबंधन में शामिल होती है तो इमरान मसूद को कांग्रेस की ओर से राज्य सभा में भेजा जा सकता है। यदि बसपा गठबंधन से दूर रही तो एक बार फिर इमरान मसूद का सहारनपुर लोकसभा सीट से 2024 का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।

Imran Masood Back To Home

 

आपको बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान इमरान मसूद सुर्ख़ियों में आये थे। इमरान मसूद ने पीएम मोदी को लेकर विवादित ब्यान दिया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और इमरान मसूद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको जेल भी भेजा गया था। 2014 में इमरान मसूद कांग्रेस के टिकट पर सहारनपुर से लोकसभा प्रत्याशी थे। हालाँकि मतदान के बाद इमरान मसूद को करारी हार का सामना करना पड़ा था और भाजपा के राघव लखन पाल शर्मा की जीत हुई थी। Imran Masood Back To Home
राजनितिक घराने में जन्मे इमरान मसूद पूर्व केंद्रीय मंत्री मरहूम काजी रशीद मसूद के भतीजे हैं। जो मंडल सहारनपुर मे ही नहीं पश्चमी उत्तर प्रदेश में मुस्लिम नेता के तौर पर जाने जाते हैं। इमरान मसूद वही नेता है जिन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम पद के दावेदार मोदी पर विवादित ब्यान दिया था। जिसके चलते इमरान मसूद को जेल की हवा तक खानी पड़ी। इमरान मसूद 2007 में विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़े और सपा के केबिनेट मंत्री जगदीश राणा को हराकर विधायक चुने गए। इसके बाद उन्होंने नगरपालिका चैयरमैन का के चुनाव में जीत हासिल कर नगर पालिका पर कब्जा किया था। ख़ास बात ये है कि इमरान मसूद 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव के साथ 2009 और 2017 के लोकसभा चुनाव हार चुके हैं। इतना ही नहीं 2023 के नगर निकाय चुनाव में बसपा के टिकट पर इमरान मसूद की भाभी भी महापौर का चुनाव हार गई। Imran Masood Back To Home
Imran Masood Back To Home
इमरान मसूद ने 2007 में निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद मरहूम चाचा काजी रशीद मसूद की अगुवाई में सपा ज्वाइन की थी। लेकिन समाजवादी पार्टी में ज्यादा दिन नहीं टिक पाए और उन्होंने साइकिल छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया। कांग्रेस पार्टी में इमरान मसूद का वजूद लगातार बढ़ता चला गया। पार्टी हाईकमान ने न सिर्फ इमरान मसूद को कई बार टिकट देकर चुनाव लड़ाया बल्कि वरिष्ठ प्रदेश अध्यक्ष तक नियुक्त कर दिया। इतना नहीं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने दिल्ली प्रदेश का प्रभारी भी बनाया था। लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में मनचाहे टिकट नहीं मिल पाने की वजह से इमरान मसूद ने कांग्रेस को भी बाए बाए बोल दिया। इसके बाद अपने समर्थकों की सहमति और सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिले वादे के बाद फिर से समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। हालांकि इस दौरान इमरान मसूद विधान सभा चुनाव नहीं लड़े। Imran Masood Back To Home
Imran Masood Back To Home
मायावती ने जब इमरान मसूद को दिया आशीर्वाद : फाइल फोटो
विधान सभा चुनाव के कुछ महीनों बाद ही किसी बात को लेकर इमरान मसूद की सपा प्रमुख से बात बिगड़ गई और उन्होंने सपा को फिर से अलविदा कह दिया। निकाय चुनाव से ठीक पहले इमरान मसूद बसपा सुप्रीमो मायावती की शरण में पहुंचे जहां मायावती ने न सिर्फ उन्हें बसपा में शामिल कर लिया बल्कि इमरान मसूद के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। जिसका जिक्र इमरान मसूद हर बार करते आ रहे हैं। इमरान मसूद से वादे के मुताबिक़ बसपा ने उनकी भाभी खदीजा मसूद को सहारनपुर में महापौर का टिकट देकर चुनाव लड़ाया लेकिन भाजपा प्रत्याशी डॉ अजय सिंह के सामने टिक नहीं पाए और वापस प्लेवियन लौटना पड़ा। Imran Masood Back To Home
Imran Masood Back To Home
निकाय चुनाव के बाद इमरान मसूद को अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए बसपा से निष्काषित कर दिया गया। इसके बाद उनके भाई नौमान मसूद और चचेरे भाई शादान मसूद को भी पार्टी से निकाल दिया। बसपा से निष्कासन के बाद काजी परिवार की खूब किरकरी हुई। इमरान मसूद ने अपने समर्थकों के साथ बैठक कर विचार विमर्ष किया और हर हाल में लोकसभा चुनाव लड़ने का मन बना लिया। इसी बीच उनकी रालोद, सपा और कांग्रेस नेताओं से बातचीत होती रही। बावजूद इसके इमरान मसूद अपने समर्थकों की सहमति बिना किसी भी पार्टी में जाने से इंकार करते रहे। Imran Masood Back To Home
इमरान मसूद ने बताया कि कांग्रेस नेता सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उनसे लगातार सम्पर्क कर रहे हैं। राहुल गांधी ने उनकी सभी शर्तो को मानने का वादा किया है। जिसके चलते उन्होंने कांग्रेस पार्टी में वापसी करने का मन बना लिया है। पार्टी हाईकमान के आदेश पर वे कभी भी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं। 2024 के चुनाव में इमरान मसूद एक बार फिर कांग्रेस के सिम्बल पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। जिससे सहारनपुर की सियासत में हलचल देखी जा रही है। इमरान मसूद जिस दल में रहकर काम करते हैं जनपद में वह पार्टी उपविजेता रहती है। जबकि कई विधानसभा चुनाव में 7 में से दो सीटें उनके पाले में आ जाती है। Imran Masood Back To Home

Similar Posts