CM Yogi Showed Strictness : यूपी में हलाल प्रमाणित उत्पादों पर लगेगा बैन, सीएम योगी ने दिखाई सख्ती

Lucknow

CM Yogi Showed Strictness : यूपी में हलाल प्रमाणित उत्पादों पर लगेगा बैन, सीएम योगी ने दिखाई सख्ती

Published By Anil Katariya

CM Yogi Showed Strictness : सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद यूपी में हलाल सर्टिफिकेशन के अजीबोगरीब धंधे पर कार्रवाई शुरू हो गई है। सरकार ऐसे सर्टिफिकेशन से जुड़े उत्पादों पर प्रतिबंध लगा सकती है। ऐसी कंपनियां डेयरी, कपड़ा, चीनी, मसाले, साबुन और नमकीन जैसे उत्पादों को भी सर्टिफाइड करके बेच रही थीं। ऐसी नौ कंपनियों के खिलाफ लखनऊ के थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। हलाला सर्टिफिकेशन को लेकर सरकार जल्द ही कड़े नियम बना सकती है।

ये भी पढ़िए … बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ी बात बोल गए बीजेपी सांसद, सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान

ये भी पढ़िए …

CM Yogi Showed Strictness

ये भी पढ़िए … दलितों-पिछड़ों को लुभाने में जुटे यूपी के सियासी दल, मिशन 2024 में किसको वोट करेगा दलित-पिछड़ा वर्ग ?

मिली जानकारी के अनुसार हलाल सर्टिफिकेशन देकर विभिन्न उत्पादों की बिक्री करने वाली ऐसी नौ कंपनियों के खिलाफ लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। शैलेंद्र शर्मा नामक शख्स की शिकायत पर यह एफआईआर दर्ज की गई है। जिन कंपनियों पर एफआईआर दर्ज हुई है उनमें हलाल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड चेन्नई, हलाल काउंसिल ऑफ इंडिया मुंबई, जमीयत उलेमा महाराष्ट्र मुंबई और जमीयत उलेमा हिंद हलाल ट्रस्ट दिल्ली और कुछ अज्ञात कंपनियां शामिल हैं। इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120 बी, 153 ए, 298, 384, 420, 468, 471 और 505 के तहत केस दर्ज किया गया है। बता दें कि भारत में कोई भी सरकारी संस्था इस तरह का सर्टिफिकेट जारी नहीं करती है। CM Yogi Showed Strictness

ये भी देखिये …

हलाल के अवैध सर्टिफिकेशन का खुलासा होने के बाद एक बार फिर हलाल और हराम को लेकर लोगों के जेहन में सवाल उठने लगे हैं। रेख्ता डिक्शनरी बताती है कि हलाल और हराम अरबी के दो शब्द हैं। जानकारों के मुताबिक इस्लामी धर्मशास्त्र में जिन बातों या चीजों को हराम बताया गया है उसे करने की मनाही होती है। जिन चीजों को हलाल बताया गया है उन्हें ही किया जा सकता है। मान्यताओं के अनुसार हलाल, खाने-पीने की चीजों को बनाने की प्रक्रिया और जानवरों के वध पर लागू होता है। हलाल सर्टिफिकेशन करने वाली कंपनियों का ये दावा होता है कि अमुक उत्पाद इस्लामी मान्यताओं के अनुरूप तैयार किया गया है। हलाल सर्टिफाइड की मुहर लगाकर उत्पाद बेचे जाते हैं। CM Yogi Showed Strictness

ये भी पढ़िए … स्वामी प्रसाद मौर्य ने माता लक्ष्मी को लेकर दिया विवादित ब्यान, बीजेपी, कांग्रेस और सपा नेताओं ने जताई नाराजगी

WWW.NEWS14TODAY.COM
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts