Sex Determination Gang Exposed

Sex Determination Gang Exposed : लिंग जांच करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन और आईपेड की मदद से बता रहे लड़का-लड़की

Sex Determination Gang Exposed : लिंग जांच करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन और आईपेड की मदद से बता रहे लड़का-लड़की

Published By Anil Katariya

Sex Determination Gang Exposed : एक ओर जहां उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लिंग परिक्षण व अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर अंकुश लगाने के दावे कर रही है वहीं चंद पैसों के लालची लोग न सिर्फ लिंग परिक्षण करने में लगे हुए हैं बल्कि सरकार के दावों की भी पोल खोल रहे हैं। इतना ही नहीं गर्भ में पल रही बेटियों को गर्भ में ही मारा जा रहा है। ताज़ा मामला जनपद सहारनपुर का है जहां पुलिस और PCPNDT ने संयुक्त रूप से लिंग परीक्षण करने वाले ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जो गर्भवती महिलाओं के घर जाकर अवैध रूप से भ्रूण लिंग की जांच कर मोटी रकम वसूल रहा था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि इनके गिरोह का मास्टरमाइंड फरार हो गया है। पुलिस के मुताबिक़ गिरोह में स्वास्थ्य विभाग की आशा वर्कर और आंगनबाड़ी भी काम करती है। जिनकी जांच की जा रही है।

Sex Determination Gang Exposed

ये भी देखिये … मौर्या के बयान के बाद BJP महानगर अध्यक्ष का बड़ा बयान

आपको बता दें कि हरियाणा-पंजाब राज्यों में महिला पुरुष के अनुपात में काफी अंतर् आया हुआ है। बेटे की चाह में ज्यादातर लोग लिंग परिक्षण कराने सहारनपुर का रुख कर रहे हैं। क्योंकि जनपद सहारनपुर में लिंग परीक्षण का गौरखधन्धा चोरी छिपे जोरों पर चल रहा है। कई बड़े गिरोह गर्भवती महिलाओं के पेट में पल रहे शिशु का लिंग परीक्षण कर रहे हैं। लिंग परीक्षण के लिए ज्यादातर महिलाएं हरियाणा-पंजाब से सहारनपुर आती हैं। अल्ट्रासाउंड के जरिये लिंग परीक्षण करने की एवज में यह गिरोह 8 से 10 हजार रूपये वसूलता है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग नाकाम साबित हो रहा है। सूत्रों की माने तो लिंग परीक्षण का यह गोरखधंधा स्वास्थ्य विभाग की ही सह पर चल रहा है। शायद यही वजह है कि स्वास्थ्य विभाग जानकार भी अनजान बना रहता है। Sex Determination Gang Exposed

Sex Determination Gang Exposed

ये भी पढ़िए … बिजनौर में लाखो की डकैती के बाद महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि थाना सदर बाजार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक गिरोह घर घर जाकर लिंग परीक्षण कर रहे हैं। उनके पास पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन और अन्य उपकरण हैं। जिससे वे गर्भवती महिला के पेट में पल रहे शिशु के लिंग की जांच करते हैं। मुखबिर की सुचना के आधार पर पुलिस ने पंजाबी बाग स्थित एक मकान में छापेमारी की तो वहां का नजारा देख हैरान रह गई। मौके पर गिरोह की टीम अवैध रूप से लिंग परीक्षण किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से सचिन और रोकी को गिरफ्तार किया है। जबकि गिरोह का सरगना विपिन फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पोर्टेबल अल्ट्रसाउंड मशीन के साथ 49,500 रुपए, एप्पल का आईपेड  और जेल की शीशियां भी बरामद की है। Sex Determination Gang Exposed

ये भी देखिये …

एसपी सिटी के मुताबिक़ गिरोह के साथ कई आगनबाड़ी कार्यकत्री और आशाएं भी शामिल हैं। जो गिरोह के सदस्यों को भ्रूण लिंग की जांच कराने वाले लोगों की जानकारी देती थी। इन महिलाओं की भी जांच की जा रही है। शहर में चल रहे लिंग अल्ट्रासाउंड केन्द्रो की भी जांच की जायेगी। इस गिरोह के तार हरियाणा पंजाब तक फैले हुए हैं। चूँकि हरियाणा पंजाब में सेक्स रेश्यो में भारी गिरावट है। हरियाणा और उत्तराखंड राज्यों में भ्रूण लिंग जांच को लेकर सख्ती है। जिस कारण यूपी के सहारनपुर के आसपास के इलाकों में ऐसे गिरोह सक्रिय है। कई बार हरियाणा की टीम भी ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ कर चुकी है। Sex Determination Gang Exposed

ये भी पढ़िए … खुर्जा कोतवाली हवालात में मौत के मामले में पुलिस कर्मियों की होगी गिरफ्तारी, गिरफ्तारी के डर से इंस्पेक्टर फरार
Sex Determination Gang Exposed
मामले का खुलासा करते एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक

पकडे अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ बताया कि हरियाणा,पंजाब, उत्तराखंड और यूपी के कई जिलों से गर्भवतियां भ्रूण लिंग की जांच कराने के लिए आती है। एक गर्भवती की जांच के लिए 8 से 10 हजार रुपए चार्ज लेते हैं। वायरलैस अल्ट्रासाउंड मशीन और आईपैड का प्रयोग कर गर्भवतियों का भ्रूण परीक्षण कर पेट में लड़का है या लड़की जांच कर बताते हैं। गिरफ्तार अभियुक्त सचिन 2016 में भी भ्रूण लिंग जांच के आरोप में जेल जा चुका है। Sex Determination Gang Exposed

पुलिस को गर्भवतियों की भ्रूण लिंग जांच की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद गर्भवती महिला पुलिस आरक्षी को डिकोय बनाया गया। भ्रूण लिंग की जांच करने के लिए गिरोह के एक सदस्य से संपर्क किया। जिसके बाद महिला आरक्षी को एक युवक बाइक पर बैठाकर चलने से पहले 8 हजार रुपए लिए और अपने साथ पंजाबी बाग के एक मकान में ले गया। पुलिस ने अपना जाल बिछाया हुआ था। पुलिस थोड़ी देर बाद मकान में घुस गई। भ्रूण जांच करते हुए दोनों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। Sex Determination Gang Exposed

ये भी देखिये … लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे मनजीत नौटियाल, कर दिया बड़ा खुलासा

पूछताछ में आरोपियों बताया, कुछ साल पहले एक झोलाझाप डॉक्टर चौहान के यहां पर काम करते थे। वहीं पर उन्होंने अल्ट्रासाउंड करना सीखा था। वह भी भ्रूण लिंग की जांच करता था। जो पहले लिंग जांच में जेल जा चुका है। जिसके बाद उन्हें यह पैसा कमाने का धंधा अच्छा लगा। तीन लोगों ने एक गिरोह बना लिया। गर्भवतियों की जांच करने लगे थे। गिरोह के सदस्यों के तार हरियाणा, उत्तराखंड और यूपी के कई जिलों के सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटलों के कर्मचारियों से संपर्क मिले हैं। जिनमें आशा वर्कर और आंगनबाड़ी भी शामिल है। जो गर्भवती महिलाओं को लिंग जांच कराने के लिए गिरोह के सदस्यों से मिलाने का काम करती थी। पुलिस तीनों राज्यों में मिले तारों के आधार पर जांच करने में जुटी है। कई आशा वर्करों और आंगनबाड़ियों के नाम भी सामने आए है। Sex Determination Gang Exposed

WWW.NEWS14TODAY.COM

Similar Posts