डीएम ऑफिस से 50 कदम दूर किसान नेता की कार चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Farmer leader's car stolen from DM's office Farmer leader's car stolen from DM's office, Car stolen just 50 paces away from the DM's office

सहारनपुर : कलेक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। डीएम कार्यालय से महज करीब 50 कदम की दूरी पर भारतीय किसान यूनियन के नकुड़ तहसील प्रभारी विनीत चौधरी की स्विफ्ट डिजायर कार चोरी हो गई। घटना उस समय हुई, जब विनीत चौधरी समेत किसान यूनियन के कई पदाधिकारी जिलाधिकारी से मिलने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। कार खड़ी करने के बाद सभी डीएम कार्यालय की ओर चले गए। कुछ देर बाद वापस लौटे तो कार मौके से गायब थी। विनीत चौधरी के मुताबिक, उनकी…

1.35 लाख से ज्यादा लोगों ने दौड़कर दिया नशामुक्त हरियाणा का संदेश, सूरजकुंड से नमो मैराथन को CM सैनी ने दिखाई हरी झंडी

'Namo' Marathon in Faridabad,

फरीदाबाद : सूरजकुंड की ऐतिहासिक धरती रविवार को नशामुक्ति और स्वस्थ जीवन के संदेश से गूंज उठी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘नशा-मुक्त हरियाणा फरीदाबाद नमो मैराथन-2026’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आयोजन में 1 लाख 35 हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया और बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने अलग-अलग श्रेणियों में दौड़ लगाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ सड़क पर दौड़ नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ प्रदेश की सामूहिक चेतना और संकल्प की आवाज है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार या पुलिस…

26 साल पुराने हत्याकांड में सात दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 1.87-1.87 लाख रुपये जुर्माना

Murder in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर : भोपा थाना क्षेत्र के गांव धीराहेड़ी में 26 साल पहले हुई हत्या के मामले में अदालत ने सात आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-1 की पीठासीन अधिकारी ज्योत्सना सिंह ने शनिवार को फैसला सुनाते हुए सभी दोषियों पर 1.87-1.87 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। शासकीय अधिवक्ता राजीव शर्मा के मुताबिक, मामले की शुरुआत 20 सितंबर 2000 को हुई थी। वादी जसवीर सिंह ने भोपा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत के अनुसार, उनका भतीजा जयविंद्र अपने साथियों रूपक…

आगरा में अजय राय का चुनाव आयोग पर हमला, CEC को बर्खास्त कर कार्रवाई की मांग

Congress State President Ajay Rai

आगरा : उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय शनिवार शाम आगरा पहुंचे। होटल में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में अजय राय ने भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने, उनके खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त के परिवार से जुड़े अधिकारियों की पोस्टिंग को लेकर भी सवाल उठाए। अजय राय ने कहा कि देश में निराशा और आक्रोश का माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया…

संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्राओं से कथित छेड़खानी का मामला, शिक्षक निलंबित; POCSO में FIR

Central Sanskrit University

पौड़ी गढ़वाल : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर, देवप्रयाग में एक शिक्षक पर दो छात्राओं के साथ कथित छेड़खानी और अमर्यादित व्यवहार के आरोप लगे हैं। शिकायत में एक छात्रा के नाबालिग होने की बात सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया। पुलिस ने विश्वविद्यालय प्रशासन की तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी आरोपी शिक्षक को जांच पूरी होने तक निलंबित कर…

उत्तराखंड में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का संक्रमण, 641 मरीज मिले, 24 घंटे में 15 नए मामले सामने आए, देहरादून में मिले सबसे ज्यादा 9 मरीज

Symptoms of Swine Flu

देहरादून : उत्तराखंड में मानसून भले ही अब अंतिम चरण में पहुंच गया हो, लेकिन मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 641 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 600 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 39 मरीजों का उपचार अभी जारी है। स्वाइन फ्लू के कारण अब तक दो मरीजों…

‘उत्तराखंड को दूसरा नेपाल न बनाओ’, किशाऊ बांध के विरोध में 20 गांवों के लोग सड़क पर

Kishau Dam Project

विकासनगर (देहरादून) : उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर टौंस नदी पर प्रस्तावित किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना को केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद प्रभावित गांवों में विरोध तेज हो गया है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के करीब 20 गांवों के ग्रामीण क्वाणू गांव में एकत्र हुए और परियोजना के विरोध में प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम किया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कालसी के एसडीएम प्रेमलाल को सौंपकर अपनी मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि उनका विरोध बांध परियोजना से नहीं,…

ईडी के नोटिस पर गले में मां की तस्वीर लेकर पहुंचे हरीश रावत, 2016 भर्ती मामले में पूछताछ

Harish Rawat ED Notice

देहरादून : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के देहरादून स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। उन्हें 2016 की ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (VPDO) भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए नोटिस दिया गया था। ईडी कार्यालय पहुंचने के दौरान हरीश रावत के गले में उनकी मां की तस्वीर दिखाई दी, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। ईडी कार्यालय पहुंचने से पहले रावत ने बताया कि उन्हें दो दिन पहले एजेंसी की ओर से नोटिस मिला था।…

जसवंतनगर में शिवपाल का बड़ा बयान, सपा-कांग्रेस की सियासत में फिर बढ़ी हलचल

Remove term: Shivpal Yadav's remarks on Congress Shivpal Yadav's remarks on Congress

इटावा : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच इटावा से सामने आए एक बयान ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। जसवंतनगर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव की कांग्रेस को लेकर की गई कथित टिप्पणी चर्चा का विषय बन गई है। शिवपाल के हवाले से कहा गया कि जसवंतनगर में कांग्रेस को एक भी वोट नहीं मिलेगा। उनके इस बयान के बाद स्थानीय राजनीति में सपा-कांग्रेस के रिश्तों को लेकर सवाल उठने लगे…

ओवरटेक की होड़ में पलटीं दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, दो युवकों की मौत, चार घायल

Accident in Saharanpur

सहारनपुर : सरसावा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह रुड़की-पंचकूला मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। झबीरण कट के पास भूसे से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां एक-दूसरे को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गईं। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में लदा भूसा बिखर गया और कई लोग उसके नीचे दब गए। हादसे में सहारनपुर देहात क्षेत्र के गांव दनियालपुर नोजली निवासी गुलजार (35) पुत्र जुल्फिकार और वसीम…