मुरादाबाद : मुरादाबाद के सिविल लाइंस में आजाद नगर की रेलवे हरथला कॉलोनी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे ऑटो खरीदने के लिए पैसे न देने से नाराज एक युवक ने 90 वर्षीय अपनी दादी और बुआ की हथौड़े से सिर कुचलकर हत्या कर दी। हैरत की बात तो ये है कि हत्या के बाद हत्यारा पोता परिजनों के साथ सिविल लाइंस थाने पहुंचा और खुद को सरेंडर कर दिया। थाने पहुँच कर आरोपी बोला मुझे गिरफ्तार कर लो मैंने अपनी दादी…
Category: राज्य
UP Police Recruitment : यूपी में योगी सरकार कर रही पुलिस में बंपर भर्ती, दरोगा से लेकर सिपाही और जेल वार्डर के 28,138 पदों के लिए शुरू होगी प्रक्रिया
लखनऊ : पुलिस क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी। प्रदेश में पुलिस सेवा के विभिन्न पदों पर 28,138 भर्तियां होने जा रही है। यह प्रक्रिया अप्रैल से शुरू होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने दरोगा, सिपाही, जेल वार्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर, रेडियो सहायक ऑपरेटर और लेखा एवं गोपनीय संवर्ग के कुल 28,138 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अप्रैल के अंत तक इन पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने के लिए अधिसूचना जारी कर…
Bijnor News : साली के प्यार में पागल जीजा ने कर दी पत्नी की हत्या, दोस्त की गाड़ी से करा दिया एक्सीडेंट, जानिये कैसे हुआ खुलासा ?
बिजनौर : उत्तर प्रदेश में इन दिनों प्रेम सबंध पति पत्नी के रिश्तो में ऐसा जहर घुल रहा है कि दोनों एक दूसरे की जान के दुश्मन बन रहे हैं। ताज़ा मामला जनपद बिजनौर का है जहां साली के प्यार में पागल एक शख्स अपनी ही पत्नी का कातिल बन गया। पत्नी को रस्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी। हैरत की बात तो ये है कि कातिल पति ने पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए हादसे का सहारा लिया। दोस्त की मदद लेकर पत्नी को कार…
Killer Papa : बच्चों के हत्याकांड में हो रहे नए खुलासे, परिजन बोले जादू-टोना के शक में तांत्रिको के पास जाता था हत्यारा योगेश
सहारनपुर : सहारनपुर के गांव सांगाठेड़ा में हुई इस जघन्य हत्या ने हर दिल को झकझोर कर रख दिया है। मासूम बच्चों की हत्या के बाद गांव में गम का माहौल है। गांव में ही नहीं पुरे इलाके में हर कोई सदमे से उभर नहीं पा रहा है। हर किसी के कानों में बच्चों की चीखे जाने का नाम नहीं ले रही है तो वहीं दिल दिमाग से घटना का दृश्य नहीं हट रहा है। चारों तरफ दर्द और गम का माहौल देखा जा रहा है। पिछले दो दिन से…
Killer Papa in Saharanpur : तीनो बच्चों शवों का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार, शव पहुंचते ही रो पड़ा पूरा गांव, ग्रामीणों ने क़ातिल पिता के किये खुलासे
सहारनपुर : सहारनपुर के गाँव सांगाठेड़ा में आज शाम भाजपा नेता के तीनों बच्चों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर बाद करीब चार बजे उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया। बच्चों के पार्थिव शरीर को घर पर केवल 5 मिनट ही रखा गया। एक साथ तीनों बच्चों के शव पहुँचते ही हर किसी की आँखे नम हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। शवों के अंतिम दर्शनों के लिए भारी भीड़ जुट गई। कुछ देर बाद ही तीनों शवों को श्मशान घाट ले जाया…
Killer Papa : तीन बच्चों की हत्या के बाद गांव में नहीं जले चूल्हे, ग्रामीण बोले – प्लान के तहत कातिल पिता ने किया नरसंहार
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार भाजपा नेता ने पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी। जिसके बाद तीनों बच्चों की मौत हो गई जबकि घायल पत्नी चंडीगढ़ पीजीआई अस्पताल में जिंदगी मौत की जंग लड़ रही है। घटना के बाद थाना गंगोह इलाके के गांव सांगाठेडा में किसी भी घर में चूल्हे नहीं जले। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। हर कोई घटना से झकझोर है। ग्रामीणों ने हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं। हत्यारा योगेश शातिर किस्म का व्यक्ति है। जिसकी वजह से…
Saharanpur Children Murder : पत्नी और तीनो बच्चों को गोली मारकर बुला ली पुलिस, पत्नी के प्रेम संबध या कोई बिमारी है हत्याकांड की वजह ?
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया गया। थाना गंगोह इलाके के सांगाखेड़ा में भाजपा नेता ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को लाइसेंसी पिस्टल से गोलियां मार दी। जिससे तीनों बच्चो की मौत हो गई जबकि घायल पत्नी जिंदगी मौत से जूझ रही है। हैरत की बात ये है कि पत्नी और बच्चों को गोली मारने के बाद आरोपी भाजपा नेता ने खुद फोन करके पुलिस को बुला लिया और अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। घटना के बाद…
Mashrum Girl : सरकारी नौकरी की बजाए अपनाया स्वरोजगार, मशरूम की खेती कर मशरूम गर्ल बन गई अंशुल
सहारनपुर : एक ओर जहां आधुनिकता के दौर में युवक युवतियां फेसबुक-इंस्टाग्राम पर रील बनाने में व्यस्त हैं वहीं सहारनपुर की 23 वर्षीय अंशुल आधुनिक खेती कर मशरूम गर्ल के नाम से पहचान बना चुकी है। जी हां गांव मदनूकी की रहने वाली अंशुल पंवार अपनी पढ़ाई के साथ साथ न सिर्फ मशरूम की खेती कर रही हैं बल्कि दूसरी फसलों की खेती में अपने पिता का हाथ भी बंटा रही हैं। अंशुल द्वारा उगाई जा रही मशरूम सहारनपुर में ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों भी भेजी जा रही है।…
Saharanpur News : पाक जासूस की सजा हुई पूरी, पाकिस्तान भेजने की तैयारी में गृह मंत्रालय, 17 साल पहले हुई थी गिरफ्तारी
सहारनपुर : पाकिस्तानी जासूस इकबाल भट्टी उर्फ देवराज सहगल की सजा पूरी हो गई है। जासूस इकबाल भट्टी 17 साल से गौतम बुद्ध नगर जेल में बंद था। पाकिस्तानी जासूस पहचान छिपा कर सहारनपुर में रह रहा था। जहां कंप्यूटर सेंटर चला रहा था। उसके पास से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज मिले थे। जासूस की सजा पूरी होने के बाद एसएसपी सहारनपुर ने गौतम बुद्ध नगर जेल प्रशासन की रिपोर्ट पर गृह मंत्रालय को एक पत्र भेजा है। गृह मंत्रालय पाकिस्तानी दूतावास से संपर्क करेगा और इस…
Moulana Arshad Madni : जमीयत उलेमा ए हिंद का बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू, चिराग पासवान समेत कई नेताओं का किया बहिष्कार
सहारनपुर : मौलाना अरशद मदनी की अगुवाई वाली जमीयत उलमा-ए-हिंद ने एक बड़ा और साहसिक फैसला लिया है। जिसमें संगठन ने नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू और चिराग पासवान जैसे नेताओं से खुद को अलग करने का ऐलान किया है। यह फैसला शुक्रवार 21 मार्च 2025 को जारी एक बयान के जरिए लिया गया, जिसमें मौलाना मदनी ने इन नेताओं पर मुसलमानों के खिलाफ हो रहे अत्याचार और अन्याय पर चुप रहने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि ये नेता खुद को धर्मनिरपेक्ष कहते हैं, लेकिन सत्ता की खातिर वे…
