सहारनपुर : सहारनपुर जिला अस्पताल में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब जिलाधिकारी मनीष बंसल ने छापेमारी की। इस दौरान अस्पताल में कई कमियां पाई गई जिसके चलते जिलाधिकारी ने न सिर्फ नाराजगी जताई बल्कि संबधित डॉक्टरों को जमकर फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बात की और डॉक्टरों और स्टाफ के व्यवहार के बारे जानकारी ली। साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ईद दौरान अस्पताल प्रशासन में अफरा तफरी का माहौल रहा। सबसे पहले वह एसआईसी डॉ. सुधा सुमन…
Category: स्वास्थ्य
Holi Special : किसान ने जैविक सब्जियों से तैयार किया अनोखा गुलाल, खाओ भी लगाओ भी, नहीं होगा कोई नुकसान
सहारनपुर : रंगो के त्यौहार होली को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। होली खेलने के लिए बाजार में विभिन्न प्रकार के रंग-गुलाल आ चुके हैं। रासायनिक और कॉमिकल युक्त रंगों से होली खेलने से आपकी त्वचा और स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। वहीं सहारनपुर के एक किसान ने ऐसा गुलाल तैयार किया है जिसे लगाने पर न सिर्फ कोई नुकसान होगा, बल्कि अगर गलती से गुलाल आपके मुंह में चला भी गया तो भी आपको कोई नुकसान नहीं होगा। लंबे समय से जैविक सब्जियों की खेती कर…
High Court News : यौन उत्पीड़न से युवती हुई गर्भवती, हाईकोर्ट ने 3 दिन में गर्भपात कराने का दिया आदेश
प्रयागराज : यौन उत्पीड़न की शिकार युवती के अनचाहे गर्भ को 3 दिन में समाप्त करने का इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आदेश दिया। कोर्ट ने कानपुर नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पीड़िता के भ्रूण के ऊतक और रक्त को साक्ष्य के तौर पर सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। यह आदेश जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा और जस्टिस डोंडी रमेश की कोर्ट ने दिया। याची के अधिवक्ता ने दलील दी कि पीड़िता यौन उत्पीड़न की शिकार हुई है। इस वजह से वह गर्भवती हो गई है। एफआईआर दर्ज कराई गई है।…
Gulal made from cow dung : सहारनपुर की कान्हा उपवन गौशाला ने गोबर से बनाया गुलाल, पीएम मोदी और सीएम योगी को भेजने की तैयारी
सहारनपुर : नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा उपवन गौशाला ने होली पर्व को और खुशनुमा बनाने के लिए गोबर से ‘‘प्राकृतिक गोमय गुलाल’’ तैयार किया है। सहारनपुर की कान्हा उपवन गौशाला प्रदेश की पहली गौशाला है जिसके द्वारा गोबर से गुलाल बनाया गया है। गोबर से निर्मित यह गुलाल होली खेलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश के नगर विकास मंत्री ए के शर्मा को भी भेजा जायेगा। नगरायुक्त संजय चौहान की देखरेख में यह गुलाल बनाया जा रहा है। गोबर से बना यह गुलाल होली…
Baba Ramdev : बाबा रामदेव के वीडियो पर अमेरिकी अरबपति ने की ऐसी टिप्पणी, योग गुरु ने कर दिया ब्लॉक
बाबा रामदेव : योग गुरु और पतंजलि के संस्थापक बाबा रामदेव ने अमेरिकी अरबपति ब्रायन जॉनसन को अपनी एक्स प्रोफाइल से ब्लॉक कर दिया है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब ब्रायन जॉनसन ने रामदेव के एंटी एजिंग दावों पर सवाल उठाए। बाबा रामदेव ने ऐसा वीडियो पोस्ट किया था, जिस पर अमेरिकी कारोबारी ने सवाल उठाए। आपको बता दें कि मंगलवार को योगगुरु बाबा रामदेव ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे घोड़े के साथ दौड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने दावा किया कि पतंजलि के कुछ…
Muzaffarnagar News : फेरों के तैयार होने ब्यूटीपार्लर गई थी डॉक्टर दुल्हन, फेरों से पहले आया हार्ट अटैक, मच गया कोहराम
मुजफ्फरनगर : जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां दुल्हन सात फेरे लेने से पहले ही दुनिया छोड़कर चली गई। वहीं, दूल्हा दुल्हन का इंतजार करता रह गया। अचानक हुई इस घटना से शादी का माहौल मातम में बदल गया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत हो गई। आपको बता दें कि नई मंडी थाना क्षेत्र के शांति नगर निवासी डॉ. भारत भूषण के बेटे विजय भूषण की शादी आज यानी मंगलवार को नाथ फार्म में झांसी के…
Kashmir News : कश्मीर में किशोर की नाक से निकला ‘सांप’! अस्पताल में डॉक्टर-मरीज सब हैरान
अनंतनाग : अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने डॉक्टरों से लेकर मरीज के परिजनों तक को हैरान कर दिया। डॉक्टरों ने एक किशोर लड़के की नाक से कीड़ा निकाला, जो सांप जैसा दिख रहा था। परिजन घबरा गए। डॉक्टर भी हैरान रह गए। तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि कीड़े का आकार और संरचना सांप से काफी मिलती-जुलती है, जिससे यह मामला और भी अजीब हो गया। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को एक किशोर…
Saharanpur News : नेचर ग्लोबल ट्रेजर सोसाइटी करा चुकी है 1 लाख 15 हजार से मरीजों का मुफ्त इलाज, संस्थापक बोले – नर सेवा ही नारायण सेवा
सहारनपुर : मानव सेवा ही नारायण सेवा है और इससे बड़ी कोई सेवा नहीं है। मानवता की सेवा करने से जो खुशी और संतुष्टि मिलती है, वह किसी अन्य कार्य से नहीं मिल सकती। हम आपको सहारनपुर के एक ऐसे शख्स के बारे में बताएंगे जिन्हें लोग राजनेता के तौर पर जानते हैं। उनका नाम है गुरप्रीत सिंह बग्गा। गुरप्रीत सिंह बग्गा का नाम राजनेताओं के बीच जाना जाता है और लोग उन्हें एक बड़े समाजसेवी के तौर पर भी जानते हैं। उनकी नेचर ग्लोबल ट्रेजर सोसाइटी नाम से एक…
Meerut News : शादी के बाद पत्नी के HIV पॉजिटिव होने का चला पता, डर के मारे पति ने पुलिस से लगाई गुहार, पढ़िए पूरा मामला
मेरठ : शादी को अभी दो महीने ही बीते थे कि कुछ ऐसा हुआ कि पति के पैरों तले जमीन खिसक गई। नई जिंदगी की शुरुआत पर ग्रहण लग गया। पति बीमार हुआ तो पत्नी को लेकर एक डॉक्टर से दूसरे डॉक्टर के पास दौड़ता रहा। टेस्ट पर टेस्ट, आखिर में जब बीमारी का पता चला तो पति के होश उड़ गए। पत्नी एचआईवी पॉजिटिव निकली। इसके बाद पति ने पत्नी के साथ रहने से इनकार कर दिया। जिसके बाद आरोप है कि पति को जान से मारने की धमकी…
World Cancer Day 2025 : कैंसर के इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, ध्यान रखें ये चार बातें
वाराणसी : कैंसर का ग्राफ हर दिन बढ़ता जा रहा है। बीएचयू अस्पताल और महामना कैंसर संस्थान की ओपीडी में हर दिन करीब 150 नए लोगों में कैंसर की पुष्टि हो रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्रों और निजी अस्पतालों में भी करीब 100 कैंसर के मरीज मिल रहे हैं। किसी में शुरुआती लक्षण तो किसी में बीमारी दूसरे और तीसरे चरण में है। विशेषज्ञों के मुताबिक महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और पुरुषों में मुंह का कैंसर ज्यादा होता है। कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने के…
