वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार बड़े-बड़े निर्माण करा सकती है, लेकिन उनकी सुरक्षा और संरक्षण की जिम्मेदारी जागरूक समाज और जनता की भी होती है। यदि जनता जागरूक नहीं है, तो बड़े से बड़े निर्माण को भी धराशायी होने में देर नहीं लगती। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी में है और उनके कब्जे से मुक्त कराई गई जमीनों पर गरीबों, दलितों और वंचितों के लिए हवेलियां और हाईराइज बिल्डिंग बनाई जाएंगी। मुख्यमंत्री गुरुवार को वाराणसी के कबीरचौरा स्थित सरोजा पैलेस में…
Category: Featured News
शिवा शर्मा मौत केस: श्रद्धा दुबे ने वीडियो जारी कर खुद को बताया बेगुनाह, बोली- शिवा ने की थी आत्महत्या
लखनऊ : कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में 25 हजार रुपये की इनामी मुख्य आरोपी और मॉडल श्रद्धा दुबे ने वीडियो जारी कर खुद को बेगुनाह बताया है। वीडियो में श्रद्धा ने दावा किया कि शिवा शर्मा की मौत हत्या या किसी साजिश का नतीजा नहीं, बल्कि आत्महत्या थी। घटना के बाद से फरार चल रही श्रद्धा ने कहा कि वह पुलिस के सामने आकर अपना बयान दर्ज कराना चाहती है, लेकिन खराब सेहत के कारण फिलहाल सामने नहीं आ पा रही है। दूसरी ओर,…
शिवा शर्मा मौत केस: नेपाल में दिखी फरार श्रद्धा दुबे, ई-रिक्शा में सामान लेकर जाती आई नजर
लखनऊ : कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में फरार चल रही लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे की तलाश तेज हो गई है। इस बीच नेपाल से सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने मामले में नया मोड़ ला दिया है। फुटेज में श्रद्धा दुबे ई-रिक्शा में बैठी नजर आ रही है। ई-रिक्शा में कुछ सामान भी रखा दिखाई दे रहा है। श्रद्धा पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। उसकी गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस नेपाल पुलिस के संपर्क में है। नेपाल के महिम नगर में…
मेरठ सौरभ हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
मेरठ : देशभर में चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मेरठ की जिला अदालत ने बुधवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए मृतक की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाई। अदालत ने दोनों दोषियों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। इससे पहले 30 सितंबर को जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत ने दोनों को दोषी करार दिया था। सजा सुनाने के लिए 14 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की गई थी। बुधवार को दोनों की वर्चुअल माध्यम से पेशी हुई, जिसके बाद अदालत ने…
पंचकूला के राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में शुरू होंगे 14 पीजी कोर्स, 70 सीटों को मिली मंजूरी
पंचकूला : हरियाणा में आयुर्वेद शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पंचकूला स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए) में 14 स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों के संचालन को मंजूरी मिल गई है। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (एनसीआईएसएम) ने इन पाठ्यक्रमों के लिए कुल 70 सीटों की अनुमति देते हुए लेटर ऑफ परमिशन (एलओपी) जारी किया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से विद्यार्थियों को इन पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने का अवसर मिलेगा। इस मंजूरी से संस्थान में आयुर्वेद की विभिन्न विधाओं में उच्च शिक्षा के…
हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, एक साल में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य
चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूली शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए करीब 700 कंडम स्कूल भवनों के पुनर्निर्माण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाए और सभी भवनों का निर्माण एक साल के भीतर पूरा किया जाए। नए भवनों में प्राकृतिक हवा के आवागमन की व्यवस्था, आधुनिक डिजाइन और सोलर सिस्टम लगाने पर विशेष जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में…
हरियाणा में स्वयंसेवक शिक्षक पोर्टल लॉन्च, सेवानिवृत्त शिक्षक और पूर्व सैनिक स्कूलों में पढ़ा सकेंगे
चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘स्वयंसेवक शिक्षक पंजीकरण पोर्टल’ लॉन्च किया है। इस पोर्टल के माध्यम से सेवानिवृत्त शिक्षक, पूर्व सैनिक और शिक्षण में रुचि रखने वाले योग्य व्यक्ति स्कूलों में स्वैच्छिक रूप से पढ़ाने के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। सरकार की इस पहल का उद्देश्य अनुभवी लोगों के ज्ञान और कौशल का लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचाना है। इस योजना के जरिए शिक्षा व्यवस्था में समाज की भागीदारी बढ़ाने…
राहुल गांधी बोले- डंडे का जवाब बांसुरी से देंगे, जंतर-मंतर को लेकर किया बड़ा ऐलान
नई दिल्ली : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वाले युवाओं के साथ सख्ती की जा रही है। राहुल ने कहा कि विरोध की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से पुलिस कार्रवाई के वीडियो और अन्य सबूत सुरक्षित रखने की अपील भी की। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि यह किसी एक धर्म, जाति,…
रवि किशन का अखिलेश यादव पर पलटवार, बोले- चुनौती स्वीकार हुई तो अब पीछे न हटें; 2027 में भाजपा की जीत का दावा
बिलासपुर : अभिनेता और सांसद रवि किशन ने बिलासपुर दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश की राजनीति, 2027 के विधानसभा चुनाव, युवाओं और सिनेमा को लेकर अपनी बात रखी। अखिलेश यादव की चुनौती पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि जब अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती दी और योगी ने उसे स्वीकार कर लिया, तो अब अखिलेश यादव को भी पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा बड़ी जीत हासिल करेगी और समाजवादी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। रवि…
यूपी में भर्ती घोटाले पर बड़ा एक्शन: रिटायर्ड प्रमुख सचिव योगेश कुमार गिरफ्तार, 1,198 पदों की भर्ती में अनियमितताओं का आरोप
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले की जांच के बीच आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) ने बड़ी कार्रवाई की है। संगठन ने पशुपालन विभाग में प्रमुख सचिव रह चुके सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी योगेश कुमार को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उन पर वर्ष 2014 में आयोजित भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के गंभीर आरोप हैं। लंबे समय से चल रही जांच के बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने गोमती नगर स्थित उनके आवास से उन्हें गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज…
