सहारनपुर में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त: ब्लैक स्पॉट से स्कूली वाहनों तक होगी कड़ी निगरानी

सहारनपुर में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त: ब्लैक स्पॉट से स्कूली वाहनों तक होगी कड़ी निगरानी

सहारनपुर : जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक और जिला विद्यालय यान सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठकों में दुर्घटना संभावित स्थलों, अवैध पार्किंग, डग्गामार वाहनों, स्कूली बसों की फिटनेस और स्कूलों के समय यातायात प्रबंधन सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए…

अग्निवीर भर्ती रैली में मुरादाबाद के उम्मीदवारों ने अपना दम दिखाया, 1,060 में से 830 लोगों ने रेस जीती

अग्निवीर भर्ती रैली में मुरादाबाद के उम्मीदवारों ने अपना दम दिखाया, 1,060 में से 830 लोगों ने रेस जीती

सहारनपुर : शुक्रवार को सहारनपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में हो रही अग्निवीर भर्ती रैली में मुरादाबाद जिले के युवाओं ने बड़े जोश के साथ हिस्सा लिया। ठाकुरद्वारा, कांठ, मुरादाबाद और बिलारी तहसील के 1,060 उम्मीदवारों ने सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का सपना पूरा करने के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट में अपना दम दिखाया। भर्ती रैली में मुरादाबाद जिले की चार तहसीलों से कुल 1,190 उम्मीदवारों को दौड़ के लिए बुलाया गया था। इनमें से 1,060 उम्मीदवार भर्ती स्थल पर पहुंचे। सेना के अधिकारियों ने…

वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम: भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, 1937 के फैसले से गरमाई राजनीति

Amit Shah Home Minister

नई दिल्ली : राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव एक बार फिर तेज हो गया है। कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की ओर से 1937 में लिए गए फैसले का हवाला देते हुए राष्ट्रगीत के केवल दो अंतरे गाने की बात सामने आने के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के इस निर्णय को ‘राष्ट्रविरोधी’ करार देते हुए देशभर में इसके खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है। वहीं कांग्रेस ने भाजपा पर…

ISI की कथित बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, शहजाद भट्टी नेटवर्क के 52 संदिग्ध गिरफ्तार

ISI की कथित बड़ी आतंकी साजिश नाकाम

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस, एटीएस और एसटीएफ ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के साथ मिलकर एक बड़े कथित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया के जरिए भारतीय युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलकर देश में हिंसा और दहशत फैलाने की साजिश रची जा रही थी। इस मामले में पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और उसके कथित नेटवर्क से जुड़े लोगों के खिलाफ प्रदेश के विभिन्न जिलों में अब तक 12 मुकदमे दर्ज किए गए हैं और 52 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसियों…

सावधान! हापुड़ से NCR पहुंच रहा मिलावटी मावा-पनीर, 48 में से 28 सैंपल फेल

सावधान! हापुड़ से NCR पहुंच रहा मिलावटी मावा-पनीर 48 में से 28 सैंपल फेल

हापुड़ : अगर आप बाजार से मावा, पनीर और इनसे बनी मिठाइयां खरीदकर खा रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। हापुड़ में खाद्य पदार्थों की जांच से जुड़े आंकड़ों ने मिलावटखोरी की गंभीर तस्वीर सामने रखी है। पिछले एक साल में जिले से जांच के लिए भेजे गए पनीर के 48 नमूनों में से 28 नमूने फेल पाए गए हैं। इनमें चार नमूनों को असुरक्षित और 24 को सब-स्टैंडर्ड बताया गया है। यह स्थिति उपभोक्ताओं की सेहत को लेकर गंभीर चिंता पैदा करती है। हापुड़ को दिल्ली-NCR के लिए मावा और…

वाराणसी में लापता एमएससी छात्रा का शव मिला, किराए के कमरे से उठी दुर्गंध; हत्या का मुकदमा दर्ज

वाराणसी में लापता एमएससी छात्रा का शव मिला किराए के कमरे से उठी दुर्गंध; हत्या का मुकदमा दर्ज

वाराणसी : रोहनिया थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता 22 वर्षीय छात्रा का शव एक किराए के कमरे से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। कमरे से तेज दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरा खुलवाया तो अंदर युवती का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार, वह 18 अगस्त की सुबह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस…

नजीबाबाद, बिजनौर और धामपुर के युवाओं में दिखा जबरदस्त जोश, अग्निवीर भर्ती में 880 अभ्यर्थियों ने पास की दौड़

सहारनपुर: नजीबाबाद, बिजनौर और धामपुर के युवाओं में दिखा जबरदस्त जोश, अग्निवीर भर्ती में 880 अभ्यर्थियों ने पास की दौड़

सहारनपुर : भारतीय सेना की वर्दी पहनकर देशसेवा करने का सपना लिए बिजनौर जिले के युवाओं ने अग्निवीर भर्ती रैली में अपना दमखम दिखाया। नजीबाबाद, बिजनौर और धामपुर तहसीलों से पहुंचे युवाओं ने जोश, अनुशासन और शानदार शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए भर्ती मैदान में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। कुल 1,115 अभ्यर्थियों ने दौड़ में हिस्सा लिया, जिनमें से 880 युवाओं ने दौड़ सफलतापूर्वक पास कर अगली चुनौती की ओर कदम बढ़ाया। ARO मेरठ के अंतर्गत डॉ. भीमराव आंबेडकर ग्राउंड, सहारनपुर में 17 अगस्त से 9 सितंबर 2026 तक…

‘रंगदारी नहीं दी तो होटल में आग लगा दूंगी’, ‘झूठे केस में फंसा दूंगी’, होटल संचालक की शिकायत पर दो पर FIR

Saharanpur News

सहारनपुर : पुरानी पशु मंडी के सामने स्थित एक होटल के संचालक ने पूर्व भाजपा नेता कोमल गुर्जर और अरुण कुमार समेत कुछ लोगों पर धमकी देकर रंगदारी वसूलने का आरोप लगाया है। होटल संचालक का कहना है कि आरोपी करीब एक साल से हर महीने 15 हजार रुपये लेते आ रहे थे। रकम देने से इनकार करने पर होटल में आग लगाने, ग्राहकों की निजी जानकारी सार्वजनिक करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। गांव बालू निवासी अनुज कुमार पुरानी पशु मंडी के सामने रेस्टोरेंट एंड होटल…

दिशा की बैठक में भिड़े कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा विधायक आशु मलिक, चाय-पकौड़ी वाली टिप्पणी पर गरमाया माहौल

MP Imran Masood, Clash with MLA Ashu Malik, Disha meeting in Saharanpur, SP MLA Ashu Malik

सहारनपुर : जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की मंगलवार शाम विकास भवन सभागार में हुई बैठक में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा विधायक आशु मलिक के बीच राजनीतिक तल्खी खुलकर सामने आ गई। विकास कार्यों से जुड़े एक सवाल को लेकर दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस हुई। इस दौरान विधायक की ‘चाय-पकौड़ी’ वाली टिप्पणी और सांसद के जवाब से बैठक का माहौल कुछ देर के लिए गरमा गया। दोनों के बीच हुई नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। आपको बता…

शराब ठेके के सेल्समैन लोकेश हत्याकांड का खुलासा, पहचान के डर से पानी में डुबोकर की हत्या

शराब ठेके के सेल्समैन लोकेश हत्याकांड का खुलासा, पहचान के डर से पानी में डुबोकर की हत्या

सहारनपुर : नागल थाना क्षेत्र में शराब ठेके के सेल्समैन लोकेश हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों और सबूतों के आधार पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो अवैध चाकू, दो मोबाइल फोन, लोकेश का पिट्ठू बैग, दो बाइक और 1490 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने ठेके की बिक्री की रकम लूटने के इरादे से कई दिनों तक लोकेश की रेकी की थी। उन्हें शक था कि लोकेश के लाल रंग के पिट्ठू बैग में शराब ठेके की…