कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि शातिरों ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज में लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी), चपरासी और माली के पदों पर नियुक्ति दिलाने का झांसा देकर 43 अभ्यर्थियों से करीब 80 लाख रुपये वसूल लिए। ठगों ने अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिलाने के लिए बाकायदा दस्तावेज जमा कराए और चयन प्रक्रिया पूरी होने का भरोसा दिलाया। लेकिन तय तारीख पर नियुक्ति पत्र नहीं…
Category: Featured News
मेरठ की 5 बड़ी खबरें: एमएलसी चुनाव में भिड़े भाजपा-सपा नेता, वसूली के आरोप में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड; प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता
मेरठ : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कई अहम घटनाएं चर्चा में रहीं। मेरठ-सहारनपुर खंड एमएलसी चुनाव के दौरान मुजफ्फरनगर में भाजपा और सपा नेताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। वहीं, कारोबारी से कथित वसूली के मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। दूसरी ओर, शहीद एसटीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार की वीरता पर बनी शॉर्ट फिल्म ‘वर्दी’ सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हो रही है। दीपावली से पहले मेरठ की हवा भी तेजी से खराब हुई है। इसके अलावा, जिले में ट्रैक्टरों की खरीद के आंकड़े भी चर्चा का विषय…
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में सीतापुर की युवती की गिरफ्तारी से गांव में हलचल, मां ने जताई साजिश की आशंका
सीतापुर : बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई में हुई फायरिंग के मामले में हथियारों की सप्लाई के आरोप में चार लोगों की गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले का नहवइया गांव चर्चा में आ गया है। गिरफ्तार आरोपियों में मिश्रिख थाना क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय राधा भी शामिल है। बेटी की गिरफ्तारी की खबर मिलने के बाद उसकी मां मैना देवी ने उसे निर्दोष बताते हुए साजिश के तहत फंसाए जाने की आशंका जताई है। वहीं, राधा के पति सुनील कुमार ने कहा…
सात महीने की दौड़भाग के बाद कार्रवाई, 15 हजार रुपये लेते कानूनगो गिरफ्तार; किसान ने लगाए गंभीर आरोप
सहारनपुर : सहारनपुर की तहसील सदर में एंटी करप्शन टीम ने किसान की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कानूनगो प्रदीप रोहेला को 15 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। किसान मोहम्मद तारिक का आरोप है कि वह जमीन की पैमाइश कराने के लिए पिछले सात महीने से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा था। आरोप है कि धारा-24 के तहत पैमाइश कराने के बदले 40 हजार रुपये की मांग की गई थी। कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में हलचल मच गई। टीम ने आरोपी को थाना सदर बाजार…
इमरान मसूद का भाजपा पर हमला, बोले- लोकतंत्र कुचला जा रहा, सांप्रदायिक राजनीति से भाजपा को होगा फायदा
सहारनपुर : कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र को कुचला जा रहा है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर पाबंदियां लगाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक राजनीति का जवाब भी सांप्रदायिकता से देने की कोशिश की गई तो इसका राजनीतिक लाभ भाजपा को मिल सकता है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने की रणनीति के तहत आगे बढ़ेगी। हालांकि, प्रत्याशियों की…
सहारनपुर में 34 स्थानों पर हुआ रावण दहन, इमरान मसूद के ‘अहंकार के अंत’ वाले बयान की चर्चा
सहारनपुर : विजयादशमी का पर्व सहारनपुर में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर और आसपास के क्षेत्रों में करीब 34 स्थानों पर रावण के पुतलों का दहन किया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। रेलवे मैदान में आयोजित दशहरा मेले में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशाल पुतले लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। यहां रावण दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। खास बात यह रही कि चलने और…
PM की विदेश यात्राओं का रिकॉर्ड नहीं होगा सार्वजनिक, दिल्ली हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय सुरक्षा को बताया अहम
नई दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं के लिए भारतीय वायु सेना के विमानों से जुड़े ‘स्पेशल फ्लाइट रिटर्न्स’ रिकॉर्ड सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा कि इन दस्तावेजों को सूचना का अधिकार (RTI) कानून के तहत सार्वजनिक करने से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है और प्रधानमंत्री के जीवन तथा शारीरिक सुरक्षा पर जोखिम पैदा हो सकता है। अदालत के मुताबिक, सुरक्षा कर्मियों के नाम और पहचान हटाने मात्र से संभावित खतरे समाप्त नहीं होंगे। जस्टिस अमित महाजन की पीठ भारतीय…
20 अक्टूबर की रात से बंद होगी गंगनहर, दिल्ली-NCR और पश्चिमी यूपी में पानी की सप्लाई पर असर की आशंका
हरिद्वार : हर साल की तरह इस बार भी गंगनहर की वार्षिक बंदी मंगलवार रात 20 अक्टूबर से शुरू होगी। इस दौरान हरिद्वार से लेकर कानपुर तक नहर की सफाई, सिल्ट निकालने और मरम्मत समेत जरूरी रखरखाव के कार्य किए जाएंगे। गंगनहर बंद होने से नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और मुजफ्फरनगर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पेयजल और सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। इस बार गंगनहर की बंदी हरिद्वार में आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। पानी का बहाव रुकने से…
PM-CM के डीपफेक वीडियो से साइबर ठगी, सरकारी योजना के नाम पर वसूली; गृह मंत्रालय की चेतावनी
नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर सरकारी योजनाओं के नाम पर हो रही वित्तीय धोखाधड़ी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने लोगों को सतर्क किया है। जालसाज फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और मुख्यमंत्रियों सहित प्रमुख हस्तियों के छेड़छाड़ किए गए वीडियो और डीपफेक का इस्तेमाल कर फर्जी योजनाओं का प्रचार कर रहे हैं। इन विज्ञापनों के जरिए लोगों को आर्थिक सहायता और इनाम का लालच देकर उनसे पैसे वसूले जा रहे हैं। गृह मंत्रालय की राष्ट्रीय साइबर अपराध खतरा विश्लेषण इकाई (NCTAU) ने सोमवार को इस…
भागवत का बड़ा संदेश: सत्ता परिवर्तन से नहीं सुलझेंगी समस्याएं, नशे और OTT पर भी जताई चिंता
नागपुर (महाराष्ट्र) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने विजयादशमी समारोह में देश में होने वाले आंदोलनों, राजनीतिक उथल-पुथल, वैश्विक शक्तियों के प्रभाव, युवाओं में नशे की समस्या और OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध सामग्री को लेकर महत्वपूर्ण बातें कहीं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन होना स्वाभाविक है, लेकिन आंदोलनों का उद्देश्य समस्याओं का समाधान निकालना होना चाहिए, न कि केवल सत्ता परिवर्तन या राजनीतिक लाभ हासिल करना। भागवत ने कहा कि समाज और व्यवस्था में कमियां होने के कारण लोग अपनी मांगों को लेकर आंदोलन…
