बुलंदशहर में कार्यक्रम की अनुमति से लेकर अस्पतालों तक, अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा; बोले- चुनाव घोषित होते ही भाजपा हार मान लेगी

Akhilesh Yadav PC

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उत्तर प्रदेश सरकार पर कई मुद्दों को लेकर जमकर निशाना साधा। बुलंदशहर में सपा के प्रस्तावित कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने से लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा, कानून-व्यवस्था, बाढ़, गन्ना किसानों और लखनऊ के प्रदूषण तक उन्होंने सरकार को घेरा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही भाजपा अपनी हार स्वीकार कर लेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बुलंदशहर…

आजम खान पर एक और FIR, हज समिति की जमीन मामले में विजिलेंस का बड़ा एक्शन

Azam Khan News

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की बेशकीमती जमीन की बिक्री में कथित अनियमितताओं और निजी फर्म को अनुचित लाभ पहुंचाने के मामले में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने आजम खान समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। विजिलेंस की जांच में करीब 2 करोड़ 8 लाख रुपये के राजस्व नुकसान की पुष्टि होने का दावा किया गया है। यह मामला लखनऊ के ऐशबाग क्षेत्र स्थित कायमखेड़ा-दुगांवा की…

सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद विवाद में स्वामी प्रबोधानन्द गिरि का प्रशासन को समर्थन, बोले- ‘कप्तान ने बहादुरी का काम किया’

Go to the High Court and Supreme Court

सहारनपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब राजनीतिक और धार्मिक संगठनों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रबोधानन्द गिरि गुरुवार को सहारनपुर पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन से मुलाकात कर कलेक्ट्रेट परिसर में हुई कार्रवाई और उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। मुलाकात के बाद स्वामी प्रबोधानन्द ने पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई का समर्थन करते हुए एसएसपी की जमकर सराहना की। स्वामी प्रबोधानन्द गिरि ने कहा कि सहारनपुर के पुलिस कप्तान…

सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद मामले में AIMIM का बड़ा हमला, बोली- ‘हमारे विधायक होते तो मस्जिद में लेट जाते’

सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद मामले में AIMIM का बड़ा हमला, बोली- ‘हमारे विधायक होते तो मस्जिद में लेट जाते’

कमिश्नर से मिले AIMIM नेताओं ने ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया पर उठाए सवाल, Places of Worship Act का भी किया जिक्र सहारनपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद अब मामला राजनीतिक और कानूनी बहस का रूप लेता जा रहा है। AIMIM के प्रदेश महासचिव समीम अहमद और पार्टी प्रवक्ता एवं अधिवक्ता शादाब चौहान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सहारनपुर पहुंचकर कमिश्नर से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। AIMIM नेताओं ने प्रशासन की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि मस्जिद के ध्वस्तीकरण में कानूनी प्रक्रिया का पालन…

सहारनपुर में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्यवाई, 11 डंपर और JCB सीज, खनन माफियाओं में मचा हड़कंप 

सहारनपुर में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्यवाई

सहारनपुर : जनपद में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मिर्जापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने रातभर चले चेकिंग अभियान के दौरान बिना रॉयल्टी और वैध प्रपत्रों के खनन सामग्री का परिवहन करते हुए 11 डंपर और एक JCB समेत कुल 12 वाहन सीज किए हैं। कई वाहनों में ओवरलोडिंग और नंबर प्लेट से जुड़ी अनियमितताएं भी सामने आईं। सीओ प्रिया यादव ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में जिले में अवैध खनन…

श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा के ऐलान के बाद स्वामी सच्चिदानंद को पाकिस्तान से धमकी

श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा के ऐलान के बाद स्वामी सच्चिदानंद को पाकिस्तान से धमकी

अज्ञात नंबर से आया फोन, 6 दिसंबर को शाही ईदगाह को नुकसान पहुंचाने पर जान से मारने की धमकी; संत बोले- किसी धमकी से नहीं रुकेंगे मथुरा : श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए 6 दिसंबर को कार सेवा शुरू करने के ऐलान के बाद गोवर्धन स्थित चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। स्वामी सच्चिदानंद का दावा है कि बुधवार को पाकिस्तान के नंबर से उनके मोबाइल पर धमकी भरा फोन आया। कॉल करने वाले ने 6 दिसंबर को शाही ईदगाह…

शामली में जाट महासभा जिलाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, कॉलर ने खुद को बताया लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी

शामली में जाट महासभा जिलाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, कॉलर ने खुद को बताया लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी

शामली : हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गैंग के नाम पर सोशल मीडिया पर चल रही गतिविधियों के बीच शामली से एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। अखिल भारतीय जाट महासभा के युवा जिलाध्यक्ष मुकुल चौधरी को अज्ञात नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है। कॉल करने वाली महिला ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताया। महिला ने कथित तौर पर मुकुल को गालियां दीं और हथियारों के साथ अपनी तस्वीरें भी भेजीं। घटना के बाद मुकुल और…

यूपी चुनाव से पहले बसपा में बड़ा फैसला: मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह मुक्त, अशोक सिद्धार्थ पर भी साधा निशाना

BSP In UP

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी में एक बार फिर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से पूरी तरह मुक्त करने का ऐलान कर दिया है। इससे पहले तीन सितंबर 2026 को आकाश आनंद को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक पद की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया था। अब मायावती ने स्पष्ट किया है कि आकाश आनंद यदि पार्टी में स्वतंत्र रहना चाहते हैं तो वह स्वतंत्र हैं। यानी उन्हें बसपा से पूरी तरह मुक्त…

17.29 करोड़ के नकली नोट कांड में नया मोड़, करेंसी चेस्ट का ड्राइवर आदर्श लापता; परिजनों ने बैंककर्मी पर लगाया अपहरण का आरोप

करेंसी चेस्ट का ड्राइवर आदर्श लापता

सहारनपुर : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की सहारनपुर स्थित करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोट मिलने के मामले में मंगलवार को नया और गंभीर मोड़ सामने आया है। करेंसी चेस्ट में ड्राइवर के तौर पर काम करने वाला ज्ञानागढ़ निवासी आदर्श पांच सितंबर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। उसके पिता शिवप्रसाद ने डीएम और एसएसपी को शिकायती पत्र देकर तीन लोगों पर बेटे के अपहरण का आरोप लगाया है। इनमें एक बैंककर्मी भी शामिल है। शिवप्रसाद का दावा है कि उनके बेटे को इसलिए अगवा किया…

हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर CM धामी का पलटवार, बोले- ‘शुद्धिकरण हुआ है, लेकिन जाति का नहीं’

CM Dhami on Haldwani purification

हल्द्वानी : हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए शुद्धिकरण यज्ञ को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक बयानबाजी और कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी व्यक्ति को अपमानित करने के उद्देश्य से शुद्धिकरण कराए जाने का आरोप साबित करने के लिए कांग्रेस के पास कोई ठोस तथ्य या प्रमाण नहीं है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील मामले को राजनीतिक रंग देकर समाज में भ्रम और विभाजन पैदा करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।…