सामाजिक सुरक्षा विभाग के 5 क्लर्कों को सौंपे नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़, 11 जनवरी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरियां देने की वचनबद्धता पर चलते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने आज पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में स्थित दफ्तर में 5 क्लर्कों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने नए-नियुक्त कर्मचारियों को बधाई दी और ईमानदारी से काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि यह विभाग समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के कल्याण के लिए काम करता है। इसलिए कर्मचारियों का कर्तव्य है कि वह हमेशा सेवा भावना से अपना डियूटी निभाएं।

डा. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पंजाबियों से किए गए वादे अनुसार रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करवा रही है ताकि युवाओं को अपने सपने पूरे करने के लिए विदेश न जाना पड़े।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के सपने को उजागर करते हुए डा. बलजीत कौर ने कहा कि हमारी राज्य सरकार पंजाब को “रंगला पंजाब” बनाने की दिशा में काम कर रही है। जिस कारण पंजाब सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान 40 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार प्रदान किया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts