नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इमरान मसूद ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात के बाद बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने छात्र संघ की बहाली और चुनाव कराने की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि छात्रों की मांगें जायज हैं। वहीं, कश्मीर को लेकर कथित विवादित नारों के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और देश के खिलाफ गतिविधियों में शामिल लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। छात्र संघ चुनाव…
Day: October 24, 2026
Weather Update: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, आंध्र-ओडिशा में भारी बारिश; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम
नई दिल्ली : देश के कई राज्यों में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र और मजबूत हो सकता है। इसके चक्रवाती तूफान में बदलने और उत्तरी आंध्र प्रदेश तथा दक्षिणी ओडिशा के तटों की ओर बढ़ने की संभावना जताई गई है। इसके प्रभाव से तटीय इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, दक्षिण भारत, उत्तर-पश्चिमी राज्यों और…
पंजाब चुनाव 2027: राहुल गांधी की एंट्री की तैयारी में कांग्रेस, नशा और कानून-व्यवस्था पर घेरेगी AAP
नई दिल्ली : पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं और मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की रणनीति बना रहे हैं। इस बीच कांग्रेस ने भी सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) को चुनौती देने के लिए कमर कस ली है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जल्द ही पंजाब का दौरा कर सकते हैं। इस दौरे के साथ ही कांग्रेस के व्यापक चुनावी अभियान की शुरुआत होने की संभावना है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राहुल…
बिठूर में सीएम योगी के संभावित दौरे की हलचल, महर्षि वाल्मीकि आश्रम पहुंचे बड़े अधिकारी
कानपुर : ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी बिठूर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। चर्चा है कि मुख्यमंत्री 26 अक्टूबर को बिठूर स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक उनके दौरे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संभावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को मंडलायुक्त के. विजयेन्द्र पांडियन, पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल और जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने महर्षि वाल्मीकि आश्रम पहुंचकर…
