मुजफ्फरनगर : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को किसान अधिकार यात्रा की शुरुआत की। मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ क्षेत्र से शुरू हुई यात्रा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा से पहले शुकतीर्थ धाम स्थित शुकदेव आश्रम में पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद किसानों की समस्याओं को लेकर यात्रा आगे बढ़ी। गन्ना भुगतान और खाद की समस्या उठाई कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा…
Day: October 2, 2026
मायावती का अखिलेश पर निशाना, बोलीं- सपा को चाहिए PDA का वोट, टिकट में परिवार और धनबल
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए पीडीए की राजनीति पर सवाल उठाए हैं। मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि सपा चुनाव में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के वोट मांगती है, लेकिन टिकट वितरण में परिवार और आर्थिक रूप से प्रभावशाली लोगों को प्राथमिकता देती है। रामगोपाल और नाथवानी की उम्मीदवारी पर सवाल…
अमृतसर से सहारनपुर तक हथियारों की ‘सप्लाई लाइन’, 425 कारतूस ने खोले नेटवर्क के राज
सहारनपुर : पंजाब के अमृतसर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक अवैध हथियारों की कथित सप्लाई लाइन का मेरठ एसटीएफ ने खुलासा किया है। सहारनपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में एसटीएफ ने घेराबंदी कर तीन अंतरराज्यीय हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से अवैध हथियारों के साथ 12 बोर के 425 कारतूस बरामद किए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में कारतूस मिलने के बाद जांच का दायरा अब गिरफ्तार आरोपियों से आगे बढ़कर हथियारों के स्रोत, संभावित खरीदारों और पूरे नेटवर्क तक पहुंचने पर केंद्रित हो गया है। एसटीएफ…
अमानत में ली BMW लौटाई नहीं, मांगने पर धमकी का आरोप; नोएडा से आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर : अमानत के तौर पर ली गई BMW कार को वापस नहीं करने और कार मालिक को कथित तौर पर धमकी देने के मामले में सहारनपुर की थाना सदर बाजार पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मुकदमे में दर्ज BMW कार भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वंश मित्तल पुत्र नवीन मित्तल, निवासी आम्रपाली प्लेटिनम, सेक्टर-119, नोएडा के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर गौतमबुद्ध नगर से की…
आगरा में कांग्रेसियों की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत, अजय लल्लू बोले- आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे
आगरा : मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के आगरा स्थित पैतृक आवास पर प्रदर्शन और दीवार-गेट पर आपत्तिजनक नारे लिखने के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद सियासत तेज हो गई है। गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू आगरा पहुंचे और जिला जेल में बंद पार्टी नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता मुकदमों और जेल जाने से डरने वाले नहीं हैं। पार्टी ने इस मामले को लेकर आगरा समेत पूरे उत्तर प्रदेश में आंदोलन…
