Judicial Custody MP Sanjay Singh Increased : AAP सांसद संजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें, राउत एवेन्यू कोर्ट ने बढ़ाई न्यायायिक हिरासत
Published By Roshan Lal Saini
Judicial Custody MP Sanjay Singh Increased : आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। AAP सांसद संजय सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने जोर का झटका धीरे से दिया है। राउत एवेन्यू कोर्ट ने 27 अक्तूबर तक संजय सिंह की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। यानि संजय सिंह को 27 अक्टूबर तक हिरासत में रहना पडेगा। जिसके चलते सांसद संजय सिंह ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने अपने वकील के माध्यम से ट्रायल कोर्ट द्वारा दी गई रिमांड को भी खुली चुनौती दी है।
ये भी देखिये… 2024 में फिर से बीजेपी प्रचंड बहुमत से क्यों आ रही है राजनितिक विश्लेषक ने बताया
आपको बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार चर्चित शराब घोटाला मामले में चौतरफा घिरती नजर आ रही है। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने साल 2020 में नई शराब नीति का प्रस्ताव रखा था। अगले साल 17 नवंबर 2021 को यह नई नीति लागू कर दी गई। आरोप है कि इसके जरिए पार्टी के करीबी शराब कारोबारियों को नियमों के विपरीत सरकारी ठेके देकर बड़ी राशि की वसूली की गई थी। जिसके चलते दिल्ली सरकार को भारी वित्तीय नुकसान हुआ था। बीजेपी का आरोप है कि AAP की केजरीवाल सरकार ने कमीशनखोरी के चक्कर में अपने लोगों को फायदा पहुंचाया था। लेकिन बाद में 30 जुलाई 2022 को दिल्ली की सरकार ने नई आबकारी नीति वापस लेने का ऐलान किया। यही वजह रही कि आबकारी निति मामले बड़े घोटाले की भनक सुरक्षा एजेंसियों को लग गई। Judicial Custody MP Sanjay Singh Increased
खनन माफिया हाजी इक़बाल की 500 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, जिला मस्जिट्रेट ने सुनाया फैसला
ये भी देखिये…

ये भी देखिये… सहारनपुर की जनता विपक्ष के नेताओं से नाराज़, अबकी बार तख्ता पलट कर देगी II ROSHAN LAL SAINI