Himachal Politics : भाजपा की शरण में पहुंचे कांग्रेस के 6 बागी विधायक, शाम तक हो सकता है खेला 

Himachal Politics

Himachal Politics : भाजपा की शरण में पहुंचे कांग्रेस के 6 बागी विधायक, शाम तक हो सकता है खेला

Published By Special Desk News14Today...

Himachal Politics : लोकसभा पहले हिमाचल प्रदेश में खेला होने के संकेत मिलने लगे हैं। अयोग्य घोषित किये गए कांग्रेस के बागी 6 विधायकों राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंद्रदत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा ने भाजपा की शरण ले ली ही। शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की मौजूदगी में कांग्रेस के बागी विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं।

इस दौरान राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि अयोग्य ठहराए इन विधायकों की गुरुवार रात भाजपा हाईकमान के साथ हुई बैठक में इस पर सहमति बनी थी। जिसके बाद हिमाचल प्रदेश की सियासत में खेला होने की संभावना बढ़ गई है। कांग्रेस छोड़ने वाले बागी विधायकों ने भाजपा हाईकमान से बातचीत के लिए राजेंद्र राणा को अधिकृत किया। Himachal Politics

ये भी पढ़िए …  पश्चमी उत्तर प्रदेश की इन सीटों पर दशकों से नहीं जीत पाई कांग्रेस, INDIA गठबंधन से मिलेगी संजीवनी ?

Himachal Politics
सूत्रों के मुताबिक़ मुलाकात में अयोग्य घोषित विधायकों की सुप्रीम कोर्ट में याचिका वापसी, भाजपा में ज्वाइनिंग और भविष्य की सियासत को लेकर गहन चर्चा हुई। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा जल्द लोकसभा चुनाव के लिए कांगड़ा व मंडी और विधानसभा उपचुनाव के लिए छह प्रत्याशी घोषित कर सकती है। विधायक राजेंद्र राणा ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने के बाद आगे की रूपरेखा तैयार की जा रही है। Himachal Politics

ये भी देखिये … जब पत्रकार ने कांग्रेस नेता से पूछा सवाल, भागते नजर आए कोंग्रेसी

विधानसभा अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका वापस लेने में कोई कानूनी अड़चन नहीं है। जानकारी के अनुसार तीन निर्दलिय विधायक भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर निर्दलिय विधायकों को लेकर पार्टी हाईकमान से मिलाने नई दिल्ली गए हुए हैं। बताया जा रहा है कि बीजेपी की योजना के मुताबिक़ शनिवार की शाम तक सभी विधायक और भाजपा नेता राजधानी शिमला पहुँच जाएंगे। कांग्रेस से बागी हुए और तीनों निर्दलीय विधायकों को पीटरहॉफ शिमला पहुंचाया जाएगा। Himachal Politics

ये भी पढ़िए …  “हाल-ए-विपक्ष 2024, यूपी में सपा के अलहदा कांग्रेस, रालोद और चंद्रशेखर आज़ाद की एएसपी कर सकते हैं गठबंधन”

Himachal Politics

सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का कोई विजन नहीं है। कांग्रेस सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करती है।  सुधीर शर्मा ने कहा कि जब हम अपने लोगों से किए गए वादे पूरे नहीं कर पा रहे हैं तो विधायक होने का क्या मतलब है। इसीलिए राज्यसभा चुनाव में हमने हर्ष महाजन को वोट दिया जो हमारे राज्य से हैं। आज हम सब अपनी मर्जी से भाजपा में शामिल हुए हैं। जब किसी व्यक्ति के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचे और आपकी बात सुनने वाला कोई ना हो तो ऐसी जगह पर नहीं रहना चाहिए। Himachal Politics

ये भी पढ़िए …  कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती, क्या केंद्र की सत्ता में लौट पाएगी कांग्रेस ?

राजेंद्र राणा ने कहा कि जब से राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी, उनकी सुनवाई नहीं हुई। सरकार की ओर से युवाओं को रोजगार देने सहित अन्य मुद्दों पर गौर नहीं किया गया।  राणा ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश के लोगों से की गई गारंटी पूरी नहीं कर रही है।  हम लोगों के प्रति जवाबदेह हैं, लेकिन जब लोगों ने हमसे पूछा तो हमारे पास कोई जवाब नहीं था।  सीएम तानाशाह बन गए हैं और लोगों को अपमानित कर रहे। विधायकों की सुनने वाला कोई नहीं है। सरकार विधायकों के मुताबिक नहीं चल रही है, बल्कि सुखविंद्र सुक्खू और उनके सहयोगी चला रहे हैं। हिमाचल सरकार वेंटिलेटर पर है। Himachal Politics

ये भी देखिये …

ये भी पढ़िए …  पश्चमी उत्तर प्रदेश की इन सीटों पर दशकों से नहीं जीत पाई कांग्रेस, INDIA गठबंधन से मिलेगी संजीवनी ?

वहीं कांग्रेस पार्टी से बागी हुए विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि “आयाराम-गयाराम और धनबल की राजनीति करने वालों ने देवभूमि के जनादेश से धोखा करके आज अपना ठिकाना चुन लिया। आज वे उनके साथ बैठे हैं जिन्होंने ओपीएस मांगने पर कर्मचारियों का मजाक उड़ाया। जिन्होंने पेपर लीक घोटाला किया और युवाओं के रिजल्ट लटकाए। जो अपने फायदे के लिए महिलाओं के विरोध में खड़े हो गए, जिन्होंने देवभूमि के आदर्श व मूल्यों को अपनी बेईमानी व खरीद-फरोख्त वाली राजनीति से कुचला। लेकिन, लोकतंत्र में जनता जनार्दन है। पैसों के लिए अपना ईमान बेचने वाले, जनता का प्यार और समर्थन पैसों से नहीं खरीद सकते। जनता जवाब देगी।” Himachal Politics

WWW.NEWS14TODAY.COM

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts