UP Political News

UP Political News : “हाल-ए-विपक्ष 2024, यूपी में सपा के अलहदा कांग्रेस, रालोद और चंद्रशेखर आज़ाद की एएसपी कर सकते हैं गठबंधन”

UP Political News : “हाल-ए-विपक्ष 2024 ! यूपी में सपा के अलहदा कांग्रेस, रालोद और चंद्रशेखर आज़ाद की एएसपी कर सकते हैं गठबंधन”

Published By Roshan Lal Saini

Loksabha Chunav : यूपी में सपा द्वारा एक तरफा कैंडिडेट्स घोषित करने से कांग्रेस में भारी बेचैनी और नाराज़गी है। रालोद को सपा ने 7 सीटें तो दे दीं परंतु इनमें से 4 पर अपने कैंडिडेट्स देने की शर्त लगा दी है। इससे रालोद कार्यकर्ताओं में भारी रोष है जिसे उनके पदाधिकारियों और नेताओं ने जयंत चौधरी को अवगत करा दिया है।

UP Political News

ये भी पढ़िए …  हाल-ए-विपक्ष : भाजपा की साथ क्यों जा सकते हैं जयंत चौधरी, INDIA गठबंधन की राह होगी मुश्किल

सूत्र बताते हैं कि जयंत भी इस शर्त से काफी परेशान हैं। 2022 चुनाव में भी अखिलेश ने तीन दर्जन सीटें रालोद को दी थीं परंतु उनमें एक दर्जन अपने कार्यकर्ताओं को टिकट देने को बाध्य कर दिया था। इससे नाराज होकर इन सीटों पर जाट वोट बड़ी संख्या में भाजपा में खिसक गया था। यदि सपा इस बार भी अपने प्रत्याशी रालोद के सिंबल पर लड़ाने का दबाव बनाती है तो अब फिर वही होगा। UP Political News

ये भी देखिये … 

ज़ाहिर है कांग्रेस जानती है कि मायावती अब उनके साथ नहीं आएंगी। सपा से भी उसे बहुत बड़ा लाभ नहीं है क्योंकि मुस्लिम वोट कांग्रेस की तरफ तेजी से आ रहा है। उधर सपा प्रमुख अखिलेश यादव चंद्रशेखर को भी स्थान देने को तैयार नहीं हैं, जबकि एएसपी नगीना समेत चार पांच सीटें ही मांग रही है। ऐसी सूरत में अब एक नया समीकरण बन सकता है। UP Political News

ये भी पढ़िए …  बीजेपी के लिए इतने मुफीद क्यों हैं नीतीश, बनी बनाई सरकार तोड़कर NDA में क्यों हुए शामिल ?

सूत्रों के हवाले से पुष्ट खबर है कि पिछले दिनों चंद्रशेखर की अलग-अलग मुलाकातें जयंत चौधरी और कांग्रेस नेतृत्व से हो चुकी हैं। यूपी में सपा को छोड़ कांग्रेस, रालोद और चंद्रशेखर की एएसपी कुछ अन्य छोटे दलों के साथ अपनी अलग खिचड़ी पका सकती हैं। शीघ्र ही इस विषय में और बैठकें होंगी। ऐसा हुआ तो सपा खुद अपने बुने जाल में फंस जायेगी। UP Political News

WWW.NEWS14TODAY.COM

 

Similar Posts