यह तो सभी जानते हैं कि बॉयज हॉस्टल में लड़कियों का आना सख्त मना है। लेकिन यहां रहने वाले एक लड़के पर प्यार का ऐसा जुनून सवार हुआ कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को सूटकेस में छिपाकर हॉस्टल के अंदर ले आया। लेकिन वह पकड़ा गया। जानकारी के मुताबिक, जब लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को सूटकेस में छिपाकर ला रहा था, तो सूटकेस के अंदर हुई हलचल की वजह से लड़कीकी चीख निकल गई। जिससे सिक्योरिटी गार्ड को शक हुआ। उन्होंने तुरंत सूटकेस खोल कर उसकी जांच की और लड़के का राज खुल गया। जब सूटकेस खोला गया तो सब हक्के-बक्के रह गए। सूटकेस में सामान की जगह एक लड़की मिली। उन्होंने तुरंत लड़की को सूटकेस से बाहर निकाला।
जो वीडियो सामने आया है, उसमें दिख रहा है कि कुछ महिला सुरक्षा गार्ड सूटकेस खोल रही हैं। जैसे ही उन्होंने सूटकेस के अंदर देखा तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि उसमें सामान की जगह एक लड़की मिली। यह स्पष्ट नहीं है कि यह लड़की उसी कॉलेज में पढ़ती है या बाहर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वायरल वीडियो सोनीपत के ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के बॉयज हॉस्टल का है।