बरेली : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बरेली में थे। जहां उन्होंने बरेली की जनता के लिए सौगातों की बरसात की है। उन्होंने जिले में करीब 933 करोड़ की 132 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने स्कूल चलो अभियान की भी शुरुआत की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के लिए नई एंबुलेंस को भी हरी झंडी दिखाई।

उन्होंने संचारी रोग जागरूकता अभियान की रैली को भी हरी झंडी दिखाई। उन्होंने लाभार्थियों को चेक भी बांटे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि उनके कसाई मित्र नरक में चले गए हैं और इसलिए उन्हें परेशानी हो रही है। सपा मुखिया को गोबर से दुर्गंध आती है।

आपको बता दें कि मंगलवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली दौरे थे। जहां उन्होंने कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सपा मुखिया कहते हैं कि उन्हें गोबर से दुर्गंध आती है। यह उनकी हकीकत है, क्योंकि वह गायों को कसाइयों को सौंप देते थे और जब हमने कसाइयों को नर्क की यात्रा पर भेज दिया तो वह परेशान हो गए। उनकी परेशानी यह है कि उनके सभी कसाई दोस्त नर्क चले गए।

सीएम योगी ने कहा कि अगर हमने गंगा माता की पूजा की है तो गंगा माता ने हमें नई पहचान दी है। योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि ये समाजवादी पार्टी के लोग गाय काटते थे, जिनका तस्करों और कसाइयों से संबंध है, वे गाय की सेवा कैसे करें, उन्हें गोबर में दुर्गंध ही आएगी। उन्हें अपने कर्मों में दुर्गंध नहीं दिखी। उन्हें गाय की सेवा में दुर्गंध दिखती है, इसलिए उनके नेता के मुंह से यह बात निकल गई।
बरेली कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, दुग्ध एवं विकास मंत्री धर्मपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...