CM Yogi Road Show : भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सीएम योगी ने किया रोड़ शो, समर्थकों में दिखा उत्साह
Published By Roshan Lal Saini
CM Yogi Road Show : पिछले चुनाव में हारी हुई सीटों पर सत्तारूढ़ भाजपा कोई रिस्कनहीं लेना चाहती। यही वजह है कि पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक हारी हुई सीटों पर चुनावी जनसभाएं कर रहे हैं। यूपी की नंबर एक लोकसभा सीट सहारनपुर की बात करें तो इस सीट पर सभी नजर टिकी हुई है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर पहुँच कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में रोड़ शो किया।

ये भी पढ़िए … सहारनपुर में मतदान से पहले बसपा को बड़ा झटका, दलित नेता के भाजपा में शामिल होते ही बदल गए सियासी समीकरण
सीएम योगी का रोड़ शो भगत सिंह चौंक से मोरगंज, शहीद गंज, चौंकी सराय, श्रीराम चौंक से होते हुए घंटा घर तक रहा। इस दौरान सीएम योगी का सहारनपुर की आवाम ने फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया। सीएम योगी के रोड़ में पहुँचते ही पूरा शहर जय श्रीराम के नारो से गूंज उठा। भाजपा समर्थकों और नेताओं ने योगी-मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। सीएम योगी पिछले एक महीने के भीतर चौथी बार सहारनपुर आये थे। CM Yogi Road Show
ये भी पढ़िए … बसपा प्रत्याशी के भाई ने मदरसों को बंद करने की पीएम मोदी से की अपील, सेलिब्रिटी कमाल आर खान के भाई की बढ़ गई मुश्किलें
आपको बता दें कि पश्चमी उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों पर ठाकुर समाज, सैनी समाज और त्यागी समाज की नाराजगी से भाजपा खेमे में हड़कंप मचा हुआ है। पश्चिम की सीटों पर इंडिया गठबंधन ने रालोद-भाजपा गठबंधन की हवाइयां उड़ाई हुई है। भाजपा पश्चिम की सीटों को किसी भी कीमत पर जीतना चाहती है। यही वजह है कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, कई प्रदेशो के मुख्यमंत्री, केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्री, भाजपा के तमाम पदाधिकारी चुनाव जीतने के लिए दिन-रात एक किये हैं। आलम यह है कि सहारनपुर मंडल के तीनों जनपदों में सीएम योगी कई-कई बार चुनावी सभा कर चुके हैं। CM Yogi Road Show
ये भी देखिये … बसपा प्रत्याशी बोले मेरे साथ भाजपा ने कर दिया खेला
सहारनपुर लोकसभा सीट पर भाजपा से से राघव लखनपाल शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। 2019 में राघव लखनपाल शर्मा को बसपा के हाजी फजलुर्रहमान ने हरा दिया था। जबकि 2014 के चुनाव में राघव लखनपाल ने कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद को हराया था। 2019 की हार को देखते हुए भाजपा सहारनपुर सीट को हर हाल में जीतना चाहती है। यही वजह है कि पीएम मोदी खुद यहां रैली करके गए हैं। इसके बाद सीएम योगी 20 दिन के अंदर चार बार सहारनपुर में आ चुके हैं। सीएम योगी तीन बार चुनावी सभाओं को संबोधित किया है जबकि मगलवार को उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के लिए रोड़ शो किया है। सीएम योगी के रोड़ शो में हजारो कार्यकर्ता पहुंचे। CM Yogi Road Show
ये भी पढ़िए … सोशल मीडिया के सहारे भाजपा को हराने की तैयारी में कांग्रेस, 9 जोन में बांटा उत्तर प्रदेश
सीएम योगी की सुरक्षा के मद्देनजर महानगर छावनी बना रहा। चप्पे चप्पे पर अर्धसैनिक बल और पुलिस बल तैनात किया गया। भीड़ भाड़ वाले इलाके में ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई।उत्तर प्रदेश में हारी हुई सीटें भाजपा के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। इस दौरान कहीं पर भी योगी आदित्यनाथ ने कोई संबोधन नहीं किया। करीब ढाई किलोमीटर के रोड शो में 15 जगह डीजे लगे हुए थे। आधे घंटे के अंदर रोड शो समाप्त कर दिया गया। जिसके बाद सीएम योगी पुलिस लाइन हैलीपैड पहुंचे और लखनऊ के लिए रवाना हो गए। CM Yogi Road Show
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...