लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सदन की कार्यवाही भोजपुरी, अवधी, ब्रज, बुंदेलखंडी और यहां तक कि अंग्रेजी में होने पर आपत्ति जताई तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाराज हो गए। इस पर मुख्यमंत्री ने जवाब दिया कि आप लोग अपने बच्चों को अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाएंगे और आम लोगों के बच्चों को उर्दू पढ़ाकर देश को कट्टरवाद की ओर ले जाएंगे। ऐसा नहीं चलेगा।

आपको बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने जानकारी देते हुए कहा कि कोई भी सदस्य जिस भाषा में बोलना चाहता है, उसे कैसे और कहां सुना जा सकता है। इस पर माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि भोजपुरी, अवधी, ब्रज और बुंदेलखंडी तो ठीक है लेकिन मैं अंग्रेजी का विरोध करता हूं। उन्होंने कहा कि अगर अंग्रेजी में हो सकता है तो उर्दू में क्यों नहीं। आप इसे बहुमत से पारित करा सकते हैं, लेकिन हम इसका विरोध करेंगे।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के बीचतीखी बहस हुई। योगी ने माता प्रसाद पांडेय पर आरोपलगाया कि वह अपने बच्चों को अंग्रेजी मीडियम में पढ़ा रहे हैंऔर आम लोगों के बच्चों को उर्दू पढ़ाकर मौलवी बनाना चाहते हैं।
इस पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जोरदार पलटवार करते हुए कहा कि हमारी सरकार में भोजपुरी, अवधी, ब्रज और बुंदेलखंडी को सम्मान मिल रहा है। ये सभी हिंदी की बेटियां हैं। हमें इसका स्वागत करना चाहिए, लेकिन विपक्ष का काम विरोध करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन के सदस्य समाज के विभिन्न वर्गों से आए हैं। इसलिए समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की आवाज भी उठनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह अजीब बात है कि वे हिंदी में नहीं बोलते, भोजपुरी में नहीं बोलते और उर्दू की वकालत कर रहे हैं। यह कैसा आचरण है? समाजवादियों का चरित्र इतना दोहरा हो गया है कि वे अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में भेजेंगे और आम लोगों के बच्चों को उस गांव के स्कूल में भेजेंगे जहां सुविधाओं का अभाव है। इसलिए मैं कहता हूं ‘जाकी रही भावना जैसी, प्रभु सूरत तीन देखी वैसी’। CM Yogi News
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...