‘महज 50 लाख में 2 हजार करोड़ की संपत्ति’, नेशनल हेराल्ड मामले में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस को घेरा – National Herald Corruption

Rahul Gandhi Nomination

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेशनल हेराल्ड अखबार मामले में कांग्रेस पार्टी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। ठाकुर ने इसे कांग्रेस का ‘भ्रष्टाचार मॉडल’ करार दिया। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने 90 करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया और 2000 करोड़ रुपये की संपत्ति महज 50 लाख रुपये में यंग इंडियन कंपनी को ट्रांसफर कर दी। उन्होंने कहा कि यह कर्ज एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड को खरीदने के लिए दिया गया था।…

खेलते समय लॉक हो गई कार, अंदर बैठे बच्चे की दम घुटने से दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम – Saharanpur News

Child dies in car

सहारनपुर : अगर आपके पास कार है और आपके घर में छोटे बच्चे तो यह खबर आपके लिए अहम् है। गर्मी के मौसम में आपके बच्चे घर में खड़ी कार में खेल रहे हैं तो आपको सावधान रहना होगा। क्योंकि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कार में खेलते-खेलते लॉक हो जाने से एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। 11 वर्षीय बच्चा खेलते समय कार के अंदर बैठ गया था। और कार अचानक लॉक होने से बच्चे का दम घुट गया। बच्चे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।…

प्रेमी दामाद को लेकर थाने पहुंची घर से भागी सास, पूछताछ में किए कई चौंकाने वाले खुलासे, बोले- नेपाल में रहे इतने दिन – Aligarh Love story

Mother-in-law who ran away from home reached the police station with her lover son-in-law

सास दामाद की प्रेम कहानी : अलीगढ़ से दामाद के साथ भागी महिला प्रेमी दामाद के साथ अलीगढ़ लौट आई है। महिला प्रेमी दामद के साथ सीधे पुलिस थाने पहुंची। जहां दोनों ने चौकाने वाले खुलासे किये हैं। उन्होंने बताया कि सास और दामाद बिहार के रास्ते नेपाल पहुंच गए थे। 6 अप्रैल से फरार चल रहे दामाद और सास दोपहर करीब 2:00 बजे दादों थाने पहुंचे, अब दादों पुलिस मडराक थाने से संपर्क कर दोनों को उनके हवाले करेगी। हालाँकि अलीगढ पुलिस दोनों को उत्तराखंड में तलाशती रही, लेकिन वे…

फिरोजाबाद पुलिस का हैरत अंगेज कारनामा, चोर के पत्ते पर जज को ढ़ंढती रही पुलिस, रिपोर्ट में हुआ खुलासा – Firozabad News

UP Police Recruitment

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में पुलिस का हैरान कर देने वाला कारनामा सामने आया है। जज ने एक आरोपी की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए थे, लेकिन पुलिस जज को ही आरोपी के पते पर ढूंढती रही। ख़ास बात तो ये है कि थानाध्यक्ष ने कोर्ट में जो रिपोर्ट पेश की उसमें चोर की जगह जज साहब का नाम लिखा हुआ है। जिसे देखकर जज साहब भी सदमे में हैं। यानि पुलिस रिपोर्ट में चोर की जगह जज का नाम लिखा था। जज ने अधिकारियों को पत्र…

उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के बेटे को बचाने वाले भारतीय श्रमिकों को किया सम्मानित, सिंगापुर सरकार ने की सराहना – Singapore Honours Indian Workers

Singapore Honours Indian Workers

अमरावती : आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के बेटे समेत कई बच्चों को आग से बचाने वाले भारतीय श्रमिकों को सिंगापुर सरकार ने उनकी निस्वार्थ बहादुरी के लिए सम्मानित किया। सिंगापुर सरकार ने एक नेक कदम उठाते हुए आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के छोटे बेटे मार्क शंकर और अन्य बच्चों को भीषण आग से बचाने वाले 4 भारतीय प्रवासी श्रमिकों को सम्मानित किया है। श्रमिकों को उनके साहसिक कार्य के लिए यह पुरस्कार दिया गया। आपको बता दें कि यह आग दुर्घटना 8 अप्रैल को सिंगापुर के सेंट्रल…

अल्ट्रासाउंड के बाद 50 दिन गर्भवती मिली पति की क़ातिल मुस्कान, परिजनों ने DNA टेस्ट की की मांग – Saurabh Murder Case

Husband's killer Muskaan found 50 days pregnant after ultrasound

मेरठ : सौरभ की हत्या कर उसके शव के टुकड़े कर ड्रम में भरने वाली मुस्कान का शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड हुआ। इस दौरान वह 50 दिन की गर्भवती पाई गई। यह बच्चा उसके पति सौरभ का है या प्रेमी साहिल का? यह बड़ा सवाल है। सौरभ के परिजनों ने इस सच्चाई को सामने लाने के लिए डीएनए टेस्ट की मांग की है। आपको बता दें कि शुक्रवार को सुबह 11.45 बजे पति की क़ातिल मुस्कान को मेरठ जेल से वैन में मेडिकल कॉलेज लाया गया। वैन में जेल का एक…

नए वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ बंगाल में हिंसा, कई जिलों में छापेमारी जारी, 110 की हुई गिरफ्तारी – West Bengal News Berlin

Violence in Bengal against the new Waqf Amendment Act

पश्चिम बंगाल : शुक्रवार को वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ पश्चिम बंगाल में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। विरोध प्रदर्शन के बाद भीड़ हिंसक हो गई। पश्चिम बंगाल के मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा के बाद 110 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को हिंसा तब भड़की जब प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर सड़कें जाम कर दीं, पुलिस पर पथराव…

कमीशन नहीं मिला तो भाजपा नेता के घर पर फेंक दिया बम, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, जानिये कैसे हुआ खुलासा ? – Prayagraj BJP Leader Vijay Bind

Prayagraj BJP Leader Vijay Bind

प्रयागराज : भाजपा नेता के घर पर बमबाजी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। हमलावरों ने जमीन बेचने का कमीशन नहीं मिलने पर घटना को अंजाम दिया था। एक ऑडियो भी सामने आने के बाद मामले का खुलासा हुआ है। ऑडियो में जमीन बेचने के बाद कमीशन को लेकर बात हो रही है। आपको बता दें कि थाना करछना के गांव सरपतिपुर निवासी विजय बिंद भाजपा युवा मोर्चा के जिला…

चलती ट्रेन के निचे लेट कर रील बनाना पड़ा भारी, जीआरपी पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार – Saharanpur News

Making a reel by lying under the train proved costly

सहारनपुर : सोशल मिडिया पर फॉलोवर्स और व्यूज बढ़ाने के लिए युवा किसी भी हद तक गुजरने को तैयार है। रील्स बनाने के चक्कर में जहां सामाजिक मान सम्मान को दांव पर लगा रहे हैं वहीं अपनी जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सहारनपुर में देखने को मिला है जहां एक युवक रील बनाने के लिए आने से पहले ट्रैक पर लेट गया। ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। रेलवे ट्रैक पर लेटे युवक ने ऊपर से गुजर रही ट्रेन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया…

लखनऊ के डॉक्टर से 95 लाख की ठगी, साइबर अपराधियों ने जांच के नाम पर 2 दिन तक डिजिटल नजरबंद रखा – Fraud with Senior Doctor

Hardwar News

लखनऊ : डिजिटल गिरफ्तारी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। डिजिटल गिरफ्तारी और साइबर अपराध जैसी घटनाएं पुलिस के लिए भी चुनौती बनी हुई हैं। अब साइबर अपराधियों ने लखनऊ में रहने वाले रिटायर्ड डॉक्टर बीएन सिंह को 48 घंटे तक डिजिटल नजरबंद रखकर 95 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। लखनऊ के विराट खंड निवासी रिटायर्ड डॉक्टर बीएन सिंह ने साइबर थाने में दर्ज कराई शिकायत में कहा है कि पिछले दिनों एक कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को…