देहरादून, 7 मार्च। देहरादून में दहशत का पर्याय बने गुलदार को वन विभाग की टीम आखिरकार पकड़ने में कामयाब हुई है। गुलदार के पकड़े जाने के बाद स्थानीय निवासियों एवं वन विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद में बढ़ते गुलदार के हमलों के मद्देनजर वन विभाग को जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने के सख्त निर्देश दिए थे।गौरतलब है कि करीब दो माह पूर्व सिगली गांव में घर के आंगन से गुलदार ने एक चार वर्षीय बच्चे को उठाकर निवाला बना…
Category: उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने कई शहरों के लिए हवाई सेवाओं का किया शुभारंभ
देहरादून, 6 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जौलीग्रांट एयर पोर्ट से देहरादून-अयोध्या, देहरादून-अमृतसर, देहरादून-पंतनगर-वाराणसी के लिये एयर कनेक्टिविटी के अंतर्गत दीप प्रज्जवलित कर, केक काटकर तथा फ्लैग ऑफ़ कर एलाइंस एयर की उड़ानों का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि हमारा यह प्रयास है कि सम्पूर्ण उत्तराखंड के अंदर लोगों का आवागमन सुविधाजनक, सरल व आसान हो, इसके लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं तथा देश के लोग उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों में आसानी से आ जा सके, जिसके लिये हम लगातार कार्य कर रहे…
मुख्यमंत्री ने 2600 लाभार्थियों को किया नजूल भूमि पट्टा का निशुल्क वितरण
रुद्रपुर, 6 मार्च। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर के गांधी पार्क में आयोजित नजूल भूमि का निशुल्क पट्टा वितरण एवं किफायती आवास आवंटन कार्यक्रम में 2600 लाभार्थियों को नजूल भूमि के पट्टे वितरित किए तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 403 लोगों को स्वामित्व पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 56704.93 लाख के 222 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस लाईन में शक्ति वंदन अभियान के समापन अवसर पर प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद में भी प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री के द्वारा जसपुर…
उत्तराखंड में बना है व्यापार, विकास और विश्वास का वातावरण – धामी
देहरादून, 5 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट-2023 में हुए निवेश प्रस्तावों की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 11 परियोजनाओं का शिलान्यास करने के साथ ही उद्योग विभाग के 64 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उद्योग जगत से आए हुए उद्योगपतियों तथा प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज ग्राउंडिंग सेरेमनी के तहत 27 हजार करोड़ की परियोजनाओं की ग्राउंडिंग की जा रही है, इस प्रकार अब तक 71 हजार करोड़ की परियोजनाओं…
धामी ने उत्तरकाशी में किया रोड शो
उत्तरकाशी, 5 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को बड़कोट, उत्तरकाशी में मुख्य बाजार, बड़कोट से रामलीला मैदान तक आयोजित रोड शो किया। इस दौरान भारी संख्या में मौजूद महिलाओं, क्षेत्रीय जनता ने मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रंवाई क्षेत्र की जनता के भव्य स्वागत से मुख्यमंत्री अभिभूत नजर आए। मुख्यमंत्री ने भी लोगों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र राणा, विधायक दुर्गेश्वर लाल, विधायक सुरेश चौहान, विधायक संजय…
देश के सबसे कठोर “दंगा रोधी” कानून पर धामी सरकार की मुहर
देहरादून, 4 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने “दंगा रोधी” यानी दंगे के दौरान होने वाले संपूर्ण नुकसान की भरपाई को देश के सबसे कठोर (अध्यादेश) कानून को मंजूरी दे दी है।इस कानून के तहत अब निजी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर दंगाइयों से क्षति की पूरी वसूली की जाएगी। इसके अलावा 8 लाख तक का बड़ा जुर्माना और दंगा नियंत्रण में सरकारी अमले और अन्य कार्य पर आने वाले खर्चे की भरपाई भी की जाएगी। आज मंत्रिमंडल ने इस कानून को मंजूरी देकर राज्यपाल की स्वीकृति…
धामी ने की विभिन्न कर्मचारी संगठनों से मुलाकात
देहरादून, 3 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप ऑफिस में उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन, आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन तथा उत्तराखण्ड भोजन माता कामगार यूनियन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस पर मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन के प्रान्तीय अध्यक्ष शिव दुबे, महामंत्री लोकेश देवी, कोषाध्यक्ष कलावती चन्दोला, जिलाध्यक्ष सुनीता…
मुख्यमंत्री ने पंचायती राज विभाग के 350 कार्मिकों को प्रदान किये नियुक्ति-पत्र
देहरादून, 3 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंचायती राज विभाग के 8 सहायक लेखाकारों तथा 342 ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। सहायक लेखाकारों का चयन लोक सेवा आयोग तथा ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का चयन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से किया गया है। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित कार्मिकों को शुभकामना देते हुए कहा कि नियुक्ति पाने वाले लेखाकार एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्राथमिक इकाई ही नहीं इसकी नींव के समान है। पंचायती राज व्यवस्था जितनी सशक्त होगी हमारा…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की स्टेट नोडल अधिकारियों के साथ बैठक
देहरादून, 2 मार्च। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने शनिवार को सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए विभिन्न विभागों के स्टेट नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने सभी नोडल अधिकारियों को उनके विभाग से जुड़ी ड्यूटी को जिम्मेदारी के साथ पूरा करते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला और स्टेट कंट्रोल रूम को तत्काल एक्टिव करते हुए ड्राई रन शुरू कर दिया जाए। उन्होंने आबकारी विभाग व पुलिस विभाग को निर्देश दिए हैं प्रवर्तन कार्रवाई के लिए…
मुख्यमंत्री ने डिप्टी जेलरों तथा बंदी रक्षकों को सौंपे नियुक्ति-पत्र
देहरादून, 2 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग के तहत लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 27 डिप्टी जेलरों तथा 285 बंदी रक्षकों को नियुक्ति -पत्र वितरित किये। इस प्रकार आज कुल 312 अभ्यर्थियों को नियुक्ति -पत्र प्रदान किये गये l मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं तथा बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन आप सभी के लिए काफी ख़ुशी का दिन है, क्योंकि कड़ी मेहनत व परिश्रम के बाद आप इस मुकाम पर पहुंचे हैं…
