दिल्ली-पिथौरागढ़ हवाई सेवा का औपचारिक शुभारंभ

देहरादून, 14 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को दिल्ली से पिथौरागढ़ के लिए शुरू हुई एलायंस एयर की हवाई सेवा का औपचारिक शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए आज औपचारिक रूप से विमान सेवा का शुभारंभ कर दिया गया है। विमान के संचालन से सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में एयर कनेक्टिविटी और सुदृढ़ होगी। साथ ही सीमांत जनपदों एवं देश की राजधानी की कनेक्टविटी सीधे तौर पर जुड़ जाएगी।  उन्होंने कहा पिथौरागढ़ से दिल्ली जाने में 12 से…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने किया यज्ञ

रुड़की (हरिद्वार), 14 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को जीवनदीप आश्रम, रूड़की (हरिद्वार) में आयोजित श्री महारूद्र यज्ञ अनुष्ठान में शामिल होकर यज्ञ में आहूति दी। इस दौरान उन्होंने यज्ञ अनुष्ठान में हिस्सा लेतने वाले यजमान व यज्ञ को सम्पादित कराने वाले आचार्यों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने भगवान महादेव से देश, प्रदेश एवं विश्व कल्याण की भी कामना की। स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरी ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उन्हें महामण्डलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरी महाराज का आशीर्वाद तथा…

धामी ने गोपेश्वर में रोड शो कर दिखाई ताकत

गोपेश्वर, 13 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बुधवार को एक दिवसीय चमोली दौरे पर गोपेश्वर पहुंचे। उन्होंने गोपेश्वर बस स्टेशन से पुलिस मैदान तक आयोजित विशाल रोड शो में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री के रोड शो में अपार जन सैलाब उमड़ा। जगह जगह भारी संख्या में उनके चाहने वालों की भीड़ देखने को मिली। लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने रोड शो में शामिल सभी लोगों का आभार जताया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट, गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, विधायक अनिल नौटियाल, विधायक…

मुख्यमंत्री धामी ने गोपेश्वर को दी सौगात

चमोली, 13 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जनपद चमोली के पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित ‘‘लाभार्थी सम्मान समारोह’’ में हिस्सा लेते हुए 229.3 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 44.13 करोड़ की योजनाओं का लोकापर्ण एवं 185.17 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद के विकास के लिए कई घोषणाएं भी की। मुख्यमंत्री ने अटल आवास योजना के तहत बने भवनों के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक तौर पर घर की चाबी सौंपी।मुख्यमंत्री धामी ने भगवान गोपीनाथ की पवित्र धरा…

मुख्यमंत्री ने आंचल शहद व आंचल इनामी योजना का किया शुभारंभ

देहरादून, 12 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य पशुधन मिशन योजना के तहत लाभार्थियों को चेक वितरण किए। उन्होंने आंचल ब्रांड के तहत आंचल शहद एवं आंचल इनामी योजना का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भराड़ीसैंण में बद्री गाय ट्रेनिंग सेंटर खोले जाने व दुग्ध उत्पादकों के लिए दुग्ध दरों में एक रूपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी करने की घोषणा की। धामी ने कहा कि किसान और पशुपालन देश, राज्य के विकास की नींव होते हैं। राज्य सरकार पशुपालकों के कल्याण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध…

सीएम ने हाउस ऑफ हिमालयाज के E-Commerce Portal का किया शुभारंभ

देहरादून, 12 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में हाउस ऑफ हिमालयाज के E-Commerce Portal का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने हाउस आफ हिमालय पर  आधारित वीडियो एवं वेब पोर्टल का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्वेस्टर समिति के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड का शुभारंभ किया गया था। उन्होंने कहा कि हाउस ऑफ़ हिमालयाज ब्रांड उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों का एक ब्रांड है, जिसे हम सबने मिलकर देश के साथ पूरे विश्व में पहुंचाना है। उन्होंने कहा इसका ऑनलाइन…

मुख्यमंत्री ने चयनित 84 अभ्यर्थियों को वितरित किए ज्वाइनिंग लेटर

देहरादून, 11 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्य सेवक सदन में खेल नीति-2021 के तहत विभिन्न पदों पर चयनित राज्य के 31 विशिष्ट  खिलाड़ियों को खेल विभाग, गृह विभाग, युवा कल्याण एवं वन विभाग में आउट ऑफ टर्न सेवायोजन, परिवहन विभाग में 25  कनिष्ठ सहायकों तथा उद्यान विभाग में 28 सहायक लेखाकारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस प्रकार कुल 84 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने नियक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्व का संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और जवाबदेही के साथ निर्वहन…

मुख्यमंत्री ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा

देहरादून, 11 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में सी.एम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान विभिन्न शिकायतकर्ताओं से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनी एवं सीएम हेल्पलाइन के संबंध में फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन 1905 में आने वाली शिकायतों को शीर्ष प्राथमिकता से लें। साथ ही सीएम हेल्पलाइन 1905 को और अधिक प्रभावी बनाए जाने पर कार्य हो। उन्होंने कहा सीएम हेल्पलाइन का मकसद जनता को सहूलियत पहुंचाना है। शिकायत का समाधान न…

सीएम ने किया 17 विभागों की 122 योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण

देहरादून, 10 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को 17 विभागों की 8275.51 करोड़ की 122 विभिन्न योजनाओं का डिजिटल माध्यम से लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें 11 विभागों की 1048.15 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं 15 विभागों की 7227.36 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग की 2027 करोड़ की प्रिपेड मीटर योजना का भी शिलान्यास किया।मुख्यमंत्री ने भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से पंजीकृत श्रमिकों को टूल किट का भी वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

धामी ने लिया चारधाम यात्रा की तैयारियों का जायजा

देहरादून, 7 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय देहरादून में चारधाम यात्रा – 2024 की तैयारियों का जायजा लेते हुए यात्रा की तैयारियों एवं मॉनिटरिंग के लिए कमेटी गठित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चारों धामों में यातायात प्रबंधन के सुगम संचालन के लिए एसपी/ एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारी को नियुक्त किए जाने, सभी अधिकारी एवं विभागों में आपसी समन्वय से कार्य किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा बीते सालों की यात्रा में जो कमी एवं समस्याएं सामने आई हैं, उनके अनुभवों से,…