देहरादून, 22 मार्च। उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में आज समीक्षा बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2023 24 में SASCI 2023 24 के तहत केंद्र सरकार द्वारा अनुमोदित कार्यों के सापेक्ष संबंधित विभागों द्वारा धनराशि अवमुक्त कराए जाने व उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा किए जाने की स्थिति की जानकारी दी गई। बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2023- 24 के तहत नाबार्ड पोषित योजनाओं के अंतर्गत विभागों हेतु निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष नए कार्यों की स्वीकृति व प्रतिपूर्ति लक्ष्यों के सापेक्ष नाबार्ड से धनराशि और अवमुक्त/…
Category: उत्तराखंड
मतदान के लिए जागरूकता की तेज हुई गतिविधियां
देहरादून, 20 मार्च। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने कहा कि प्रदेश में लोकसभा चुनाव – 2024 सकुशल और शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने एवं मतदाता जागरूकता के संबंध में अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। मतदाता जागरूकता के लिए अनेक थीम पर आधारित गतिविधियों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। 83 लाख 21 हजार 207 मतदाताओं को मतदान के लिए विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। राज्य में अब तक 34 लाख 94 हजार मतदाता मतदान की शपथ ले चुके हैं। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की स्टेट आइकॉन के साथ बैठक
देहरादून, 20 मार्च। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में आयोजित राज्य के स्टेट आइकॉन के साथ बैठक की। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी स्टेट आइकॉन से मतदाता जन-जागरूक कार्यक्रम को और भी व्यापक रूप मतदाताओं तक पहुंचाने के अपील की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आगामी 19 अप्रैल को प्रदेश में मतदान होना है, ऐसे में अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान स्थल तक लाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना होगा। बैठक में पद्मश्री डॉ.…
लोकसभा चुनाव – उत्तराखंड में 20 मार्च से नामांकन
देहरादून, 19 मार्च। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन की प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू हो जाएगी। यह जानकारी संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने चुनाव संबंधी प्रेस ब्रीफिंग के दौरानदी। उन्होंने कहा कि सभी संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में आरओ मुख्यालय में नामांकन हेतु कल पब्लिक नोटिस चस्पा कर दिया जाएगा। 27 मार्च तक, सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर, प्रत्येक दिवस 11 बजे से लेकर 3 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले डॉक्यूमेंट्स की एक चेक लिस्ट भी…
शराब व कैश सीजर की कार्रवाई जारी – बंसल
देहरादून 18 मार्च। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम द्वारा प्रत्येक दिवस मीडिया के साथ प्रेस ब्रीफिंग किए जाने के निर्देशों के क्रम में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने सोमवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आदर्श आचार संहिता एवं लॉ एंड ऑर्डर के संबंध में मीडियाकर्मियों के साथ प्रेस ब्रीफिंग की। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद प्रदेश के प्रत्येक जनपद में शराब एवं कैश सीजर की कार्रवाई लगातार गतिमान है। इसके तहत 16 मार्च, 2016 से 17 मार्च…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलों के अधिकारियों के साथ की बैठक
देहरादून, 17 मार्च। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने रविवार को सचिवालय में सभी जनपदों के ज़िलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों की वीडियो कॉन्फ़्रेसिंग के माध्यम से निर्वाचन की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक की। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने सभी जनपदों में सकुशल मतदान संपन्न कराने को लेकर विस्तृत दिशा निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में मतदान प्रथम चरण में होना है इस लिहाज से बूथ लेवल तक स्वीप गतिविधियों सहित जागरूकता कार्यक्रमों को और व्यापक स्तर पर चलाया जाए। मुख्य निर्वाचन…
धामी के विकास कार्यों पर एल्बम लॉन्च
देहरादून, 16 मार्च। आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता डोईवाला के तत्वावधान में शनिवार को मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यों पर बनी ‘धामी जी कु रैबार’ गीत एल्बम वह आदर्श संस्था की स्मारिका का मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा लोकार्पण व विमोचन किया गया। आदर्श संस्था की अध्यक्ष आशा कोठारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य का चौमुखी विकास हो रहा है। सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। सरकार की इन्हीं उपलब्धियां…
मुख्यमंत्री धामी ने सुनी लोगों की समस्याएं
देहरादून, 16 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को जन समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। कैंप ऑफिस में तैनात अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिए कि जन समस्याओं के जल्द समाधान के लिए जन शिकायतों को यथाशीघ्र संबंधित विभागों को भेजा जाए और विभाग द्वारा शिकायतों और समस्याओं पर की गई कार्यवाही की जानकारी ली जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जन समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए, यह सुनिश्चित किया जाए कि लोगों को समस्याओं…
मुख्यमंत्री ने किया चम्पावत साइंस सिटी का भूमि पूजन
देहरादून, 15 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आवास सभागार में उत्तराखंड राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से प्रतिभाग करते हुये 55 करोड़ 53 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले चम्पावत साइंस सिटी का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने इस मौके पर नशा मुक्ति केंद्र का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह विज्ञान केंद्र हमारे आदर्श चंपावत के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी के क्षेत्र…
मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र
देहरादून, 15 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत चयनित 16 सुपरवाइजरों तथा आबकारी विभाग के अंतर्गत चयनित 10 निरीक्षक व 01 कनिष्ठ सहायक को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इस प्रकार कुल 27 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई व शुभकामनायें देते हुए कहा कि आपके अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप, आपका चयन इन पदों पर हुआ है। उन्होंने कहा कड़ी मेहनत, परिश्रम करने वाले आज सभी…
