मुख्यमंत्री ने वन-क्लिक व्यवस्था से भेजी समाजिक पेंशन

देहरादून, 1 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग के तहत दी जाने वाली वृद्धावस्था, विधवा, एवं दिव्यांग पेंशन का डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 8 लाख 36 हजार 603 लाभार्थियों को 125 करोड़ रुपए की धनराशि बतौर पेंशन, वन-क्लिक व्यवस्था से भेजी। वन क्लिक माध्यम से माह फरवरी – 2024 की पेंशन में वृद्धावस्था पेंशन के 5 लाख 33 हजार 180 लाभार्थियों को कुल ₹ 79.97 करोड़, विधवा पेंशन के 2 लाख 12 हजार 30 लाभार्थियों को ₹ 31.80 करोड़…

मुख्यमंत्री ने चार-धाम से जुड़ी सुविधा का किया शुभारंभ

देहरादून, 1 मार्च। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्य सेवक सदन में एचडीएफसी बैंक के राजपुर गांव की 111वीं शाखा, युकाडा के विभिन्न सॉफ्टवेयर एवं चार-धामों में यात्रियों की सुविधा के लिए स्थापित एटीएम का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का जो मंत्र दिया है, वह मंत्र तभी सार्थक हो सकता है जब हम समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सामान्य जन सुविधाओं को पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि आज राज्य में वित्तीय समावेशन…

समग्र, समावेशी, संतुलित और विकासोन्मुखी है बजट – मुख्यमंत्री

देहरादून, 27 फरवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को उत्तराखंड विधानसभा में प्रस्तुत बजट को समग्र, समावेशी, संतुलित और विकासोन्मुखी बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के चार स्तंभ, गरीब, युवा, महिला और किसान बताए हैं और हमारी सरकार द्वारा आज प्रस्तुत बजट उन्हीं को समर्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने वर्ष 2024-25 के लिए 89,230 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तुत किया गया जो पिछले वर्ष से 15.27 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि सशक्त उत्तराखंड के लिए हमारी सरकार विकल्प रहित…

टनकपुर, काशीपुर व कोटद्वार रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास से जनता को फायदा – धामी

देहरादून, 26 फरवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून स्थित विधानसभा भवन से टनकपुर, काशीपुर व कोटद्वार रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास शिलान्यास समारोह में वर्चुअल रूप से भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा किए गए 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास शिलान्यास के वृहद कार्य ने देश में आज एक और नया कीर्तिमान बनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में 40 करोड़ से अधिक की लागत से पुनर्विकास के लिए…

मानव वन्यजीव संघर्ष पर धामी ने लिया कड़ा संज्ञान, अफसर तलब

देहरादून, 26 फरवरी। उत्तराखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन विभाग के जुड़े अधिकारियों को तलब करते हुए देहरादून में हुई घटना की रिपोर्ट ली। इस दौरान उन्होंने चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन समीर सिन्हा को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही वन विभाग के अधिकारियों के विदेश दौरों पर भी रोक के आदेश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में गुलदार के हमलों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। खास बात यह है कि राजधानी देहरादून में भी एक दिन पहले ही 10 साल के बच्चे को…

उत्तराखंड अध्यात्म, योग, संस्कृति, साहित्य और कला की भूमि – धामी

देहरादून, 25 फरवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड अध्यात्म और योग की भूमि होने के साथ-साथ संस्कृति, साहित्य और कला की भूमि भी है। उत्तराखंड ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर अगर कहीं पौराणिक लोक संस्कृति को जीवित रखने और संजोए रखने का कार्य प्रमुखता से किया गया है तो वो हमारा जौनसार बावर का क्षेत्र है। जौनसार बावर की पौराणिक संस्कृति, देश व दुनिया में अपनी अलग पहचान रखती है। रविवार को कौलागढ़ स्थित अम्बेडकर, स्टेडियम में जौनसार बावर सेवावृत्त कर्मचारी मण्डल द्वारा आयोजित दो दिवसीय जौनसार…

दुग्ध उत्पादन में उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाना लक्ष्य – धामी

देहरादून, 25 फरवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7 जनपदों अल्मोड़ा, चम्पावत, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, चमोली एवं पौड़ी के दुग्ध उत्पादन समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी मिलकर उत्तराखंड में न सिर्फ दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे बल्कि हमारे प्रदेश के गांवों में रहने वाले किसानों और दुग्ध उत्पादकों की समृद्धि भी सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा भी मौजूद थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

सीएम ने किया NMOCON-2024’ का शुभारंभ

ऋषिकेश, 24 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को एम्स ऋषिकेश में नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के 43वें दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन ’NMOCON-2024’ के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री धामी ने डॉक्टरों व छात्रों का उत्तराखंड में स्वागत करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानने वाला यह संगठन निरंतर ’नर सेवा नारायण सेवा’ के भाव से देश में अपनी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। देश के विभिन्न स्थानों पर चिकित्सकों और छात्रों द्वारा स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर चिंतन करना सराहनीय प्रयास है।…

हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़, चम्पावत के लिए हेली सेवा शुरू

देहरादून, 22 फरवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास, सभागार में नागरिक उडडयन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़, चम्पावत हेतु क्षेत्रीय कनेक्टिविटी स्कीम के अंतर्गत संचालित की जा रही हैली सेवा का वर्चुअल रूप से फ्लैग ऑफ कर शुभारम्भ किया।                                                          कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री…

उत्तराखंड में बढ़ेगी एयर कनेक्टिविटी, एलाइन्स एयर से एमओयू जल्द

देहरादून, 21 फरवरी। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने नागरिक उड्डयन विभाग तथा एलाइन्स एयर के साथ राज्य में एयर कनेक्टिविटी को मजबूत करने के सम्बन्ध में बैठक की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य सरकार की एयर कनेक्टिविटी स्कीम लॉन्च की जाएगी। इस संबंध में एलाइन्स एयर के साथ एक एमओयू किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा वीजीएफ स्पोर्ट मॉडल के माध्यम से आरम्भ में पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर फिक्सड वीजीएफ मॉडल पर वाराणसी -पंतनगर- वाराणसी तथा पंतनगर-पिथौरागढ़-पंतनगर एयर कनेक्टिविटी शुरू की जाएगी। इसके साथ ही…