सीएम के निर्देश पर अग्निकांड प्रभावितों को सहायता जारी

उत्तरकाशी, 28 मई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सालरा गांव के अग्निकांड प्रभावितों के लिए राहत सामग्री एवं खाद्यान्न किट का वितरण करने के साथ ही प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता मंजूर करने का अनुरोध किया गया है। प्रशासन द्वारा अग्निकांड से हुई लगभग 90 लाख की क्षति होने का आकलन कर इस संबंध में शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।  हाल में मोरी तहसील के सालरा गांव में घरों में आग लगने की घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुद्दे पर…

अफसरों ने यमुनोत्री पैदल मार्ग का किया मुआयना

उत्तरकाशी, 26 मई। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने यमुनोत्री क्षेत्र जानकीचट्टी से यमुनोत्री पैदल मार्ग पर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही तीर्थयात्रियों से मुलाकात कर यात्रा में बारे में उनके अनुभवों को जाना।   इस दौरान देश की बिभिन्न हिस्सों से आये यात्रियों ने जिलाधिकारी से बातचीत में यात्रा व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आकर उन्हें अत्यंत सुखद अनुभूति हुई है। जिलाधिकारी ने रवाड़ा स्थित मेडिकल रिलीफ पोस्ट का निरीक्षण कर यात्रियों को निरंतर बेहतर सेवा…

श्री हेमकुन्ट साहिब के कपाट खुले

श्री हेमकुन्ट साहिब, 25 मई। विश्व प्रसिद्ध गुरुद्वारा श्री हेमकुन्ट साहिब जी के कपाट आज दिनांक 25 मई से श्रद्धालुओं के लिए विधिवत अरदास के साथ खोल दिए गए हैं। इसके साथ ही आज इस शुभ अवसर पर लगभग 2000 संगतों की मौजूदगी में श्री हेमकुन्ट साहिब जी की पावन यात्रा का भव्य रूप से शुभारंभ हो गया है। वैसे तो यात्रा का आगाज ऋषिकेश गुरुद्वारा परिसर से पहले जत्थे के प्रस्थान करने के साथ ही हो गया था। 22 मई को उत्तराखंड के राज्यपाल ने धार्मिक अनुयायियों के साथ…

यमुनोत्री क्षेत्र में ठोस कूड़ा प्रबंधन के लिए पहल

उत्तरकाशी, 24 मई। यमुनोत्री धाम एवं इसके आखिरी पड़ावों के ठोस कूडे़ के सुरक्षित निस्तारण के लिए जानकीचट्टी में नवनिर्मित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बेहद उपयोगी साबित हो रहा है। आधुनिक प्लाज्मा तकनीक से युक्त इस प्लांट ने यात्राकाल शुरू होने के साथ ही नियमित रूप से काम करना शुरू कर दिया है और इसमें रोजाना एक टन तक ठोस कूड़े का निस्तारण करने की व्यवस्था है। यमुनोत्री धाम एवं जानकीचट्टी सहित आस-पास के क्षेत्रों में यात्राकाल में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक एवं अन्य प्रकार का ठोस कूड़ा एकत्र होता…

चार धाम यात्रा – लापरवाह अफसरों पर सीएम ने गड़ाई निगाह

नई दिल्ली, 24 मई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में चल रही चार धाम यात्रा पर अपनी पैनी निगाह लगा दी है। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि यात्रा से जुड़े अफसर अपनी जिम्मेदारियां ईमानदारी से निभाएं अन्यथा लापरवाही बरतने वालों पर सीधी कार्रवाई होगी। धामी शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से चारधाम यात्रा की समीक्षा कर रहे थे। बैठक के दौरान उन्होंने यात्रा की निरंतर मॉनिटरिंग के लिए एसीएस आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में कमेटी गठन के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कहा कि चार धाम यात्रा…

केंद्र ने चार धाम पर डेली रिपोर्ट की तलब

देहरादून, 23 मई। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चार धाम यात्रा से जुड़े मुद्दों पर नजर रखने के लिए उत्तराखंड सरकार से डेली बेसिस पर रिपोर्ट तलब कर ली है। यह रिपोर्ट तब तलब की गई जब राज्य में चार धामों पर यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ने से सिस्टम को संभालना एक चुनौती बना हुआ है। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने यह रिपोर्ट गुरुवार को उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के साथ वर्चुअल माध्यम से हुई बैठक के दौरान मांगी। उन्होंने मुख्य सचिव को धामों, यात्रा मार्गां एवं…

धामी ने किया वनाग्नि से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण

अल्मोड़ा, 23 मई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को लमगड़ा क्षेत्र में वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय और हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस साल आग से काफी नुकसान हुआ लेकिन, अब वनाग्नि  नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष में वनाग्नि से बहुत चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन, स्थानीय लोगों एवं वन महकमे के प्रयासों से हालत काबू में है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वनाग्नि जैसी स्थितियों से निपटने तथा ऐसी घटनाएं दोबारा न  हो, इसके लिए फायर लाइन…

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

देहरादून, 22 मई। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड  तथा  उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा संयुक्त रूप आंचलिक विज्ञान केंद्र, यूकॉस्ट में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय था योजना का हिस्सा बनें। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मभूषण, डा0 अनिल प्रकाश जोशी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड द्वारा आयोजित एक छायाचित्र प्रदर्शनी द्वारा हुई। यूकॉस्ट के संयुक्त निदेशक  डॉ. डीपी उनियाल ने जैव विविधता संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा की विज्ञान…

नए आपराधिक कानूनों के लिए उत्तराखंड तैयार – सीएस

देहरादून, 21 मई। आगामी 1 जुलाई से देशभर में लागू होने वाले तीन नए आपराधिक कानूनों के लिए उत्तराखंड की तैयारी पूरी हो चुकी है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज गृह सचिव भारत सरकार की अध्यक्षता में सभी राज्यों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि 1 जुलाई से 3 नए आपराधिक कानून, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय सुरक्षा अधिनियम 2023 लागू होने जा रहे हैं।मुख्य सचिव ने कहा कि नये आपराधिक कानूनों के पास होने के बाद हमारे…

स्वास्थ्य सचिव की टीम ने लिया चार धाम में प्रबंधों का जायजा

रुद्रप्रयाग, 21 मई। उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव डा. आर. राजेश कुमार व अन्य सीनियर अफसरों ने श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने जिले के अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा के लिए तमाम कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर पल चार धाम यात्रा से जुड़े प्रबंधों की मॉनिटरिंग कर रही है इसलिए यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न पेश आए। सिरोहबगड़ से सोनप्रयाग तक विभिन्न यात्रा पड़ावों का सड़क मार्ग से…