चारधाम यात्रियों के लिए ई-स्वास्थ्य धाम एप लॉन्च

देहरादून, 20 मई। उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए ई-स्वास्थ्य धाम एप शुरू की है। उन्होंने बताया कि इसे स्वास्थ्य विभाग, विश फाउंडेशन तथा हंस फाउंडेशन ने शुरू किया है। उन्होंने बताया कि ई-स्वास्थ्य धाम एप पर सभी श्रद्धालुओं को अपना हेल्थ  डाटा अपलोड करना है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जगह-जगह पर श्रद्धालुओं की हेल्थ स्क्रीनिंग की जाएगी। इन स्क्रीनिंग पॉइन्ट्स पर स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों के साथ ही हंस एवं विश फाउंडेशन के चिकित्सक भी…

चार धाम यात्रा – 31 मई तक नहीं होंगे ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन

देहरादून, 20 मई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा, ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत पेयजल और विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने 31 मई तक ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन स्थगित करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। इस मुद्दे पर उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा और सुविधा की दृष्टिगत यह निर्णय लिया जाना जनहित में जरूरी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं को उत्तराखंड के अन्य धार्मिक और पौराणिक स्थलों में जाने के लिए भी प्रेरित किया जाए। उन्होंने गढ़वाल कमिश्नर और…

विधि-विधान से खुले द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट

देहरादून, 20 मई। पंचकेदारों में प्रतिष्ठित द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट आज पूर्वाह्न 11 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ विधि-विधान से खोल दिए गए हैं।  इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के प्रवक्ता डाॅ. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री मदमहेश्वर भगवान की देवडोली के पहुंचने के बाद आज सुबह 10 बजे से कपाट खुलने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। उन्होंने बताया कि सवा ग्यारह बजे पुजारी टी. गंगाधर लिंग ने पूजा-अर्चना के बाद बीकेटीसी के अधिकारियों, हक-हकूक धारियों की मौजूदगी में…

हेल्थ डिपार्टमेंट के अफसरों ने किया केदारनाथ धाम में व्यवस्था का निरीक्षण

रुद्रप्रयाग, 20 मई। उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने सोमवार को केदारनाथ धाम में जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों की ओर से की गई तैयारियों एवं सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। स्लाइडिंग जोन सिरोबगड़ के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों से कहा कि सिरोबगड़ से ही जनपद की सीमा शुरू हो जाती है तथा ये क्षेत्र अति-संवेदनशील है। ऐसे में हल्की वर्षा में भी मलबा आने से मार्ग बाधित हो जाता है। इसके लिए उन्होंने समुचित व्यवस्थाएं करने के…

चार धाम यात्रा- सिस्टम सुचारू रखने में जुटा सिस्टम

उत्तरकाशी, 19 मई। जिले में चारधाम यात्रा सुचारू और व्यवस्थित रूप से जारी है। आज सायं तक गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में 25 हजार से अधिक श्रद्धालु मंदिरों के दर्शन कर चुके थे। रिकार्ड संख्या में तीर्थयात्रियों के पहुंचने के बावजूद गेट सिस्टम व वन-वे व्यवस्था से ट्रैफिक का संचालन करने के फलस्वरूप यमुनोत्री एवं गंगोत्री यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनी हुई है और श्रद्धालु सुगमता से यात्रा कर रहे हैं। आज सायं तक यमुनोत्री धाम में 14135 तथा गंगोत्री धाम में 11067 तीर्थयात्री पहुंच चुके थे। यमुनोत्री…

गंगोत्री व यमुनोत्री में तीर्थयात्रियों का उमड़ा रेला

उत्तरकाशी, 19 मई। गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम की तरफ अभूतपूर्व रूप से बहुत बड़ी संख्या में तीर्थयाात्रियों का रेला उमड़ रहा है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोबपर 2 बजे तक गंगोत्री धाम में दस हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे और विभिन्न जगहों से लगभग अट्ठाईस हजार यात्री गंगोत्री धाम की तरफ बढ रहे हैं। यमुनोत्री धाम में भी आज 2 बजे तक तक साढ़े आठ हजार लोगों ने दर्शन कर लिया था और लगभग बीस हजार लोग विभिन्न पड़ावों से यमुनोत्री मार्ग पर आगे बढ रहे हैं।  तीर्थयात्रियों…

8 दिन में रिकॉर्ड श्रद्वालुओं ने किए श्री केदारनाथ धाम के दर्शन

श्री केदारनाथ, 18 मई। 10 मई को श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। बीते 8 दिनों में 2,15,930 श्रद्धालुओं ने बाबा श्री केदारनाथ के दर्शन कर लिए हैं, जिसमें से 10 हजार 70 श्रद्धालुओं ने हेली सेवा के माध्यम से तथा 47 हजार 806 श्रद्धालुओं ने घोड़े-खच्चरों के माध्यम से दर्शन किए। इसके अलावा 1 हजार 428 श्रद्धालुओं ने डंडी एवं 1 हजार 851 श्रद्धालुओं ने कंडी के माध्यम से बाबा श्री केदार के दर्शन किए। 1…

सीनियर अफसरों ने किया ऋषिकेश का निरीक्षण

ऋषिकेश, 18 मई।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चारधाम यात्रा में आ रहे यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत शनिवार को सचिव मुख्यमंत्री एवं आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय द्वारा यात्रा कार्यालय, ऋषिकेश का निरीक्षण किया गया।  उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओ की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार ऐसे लोग जो बिना पंजीकरण के उत्तराखण्ड आ गए है उनका निर्धारित संख्या में पंजीकरण कर उन्हें यात्रा पर भेजे जाने की व्यवस्था प्रारंभ कर दी गई है। इस व्यवस्था के तहत शनिवार को 800 यात्रियों को…

गंगोत्री व यमुनोत्री में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

उत्तरकाशी, 18 मई। गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में कपाट खुलने के बाद से 9 दिनों के भीतर दो लाख बारह हजार के अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।  धामों में रिकॉर्ड  संख्या में तीर्थयात्रियों के उमड़ आने और सड़कों पर वाहनों के भारी दबाव के बावजूद यात्रा सुचारू और सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। यात्रा को विनियमित करने के लिए बनाए गए होल्डिग प्वाईंट्स पर सायं 6 बजे नौ सौ से अधिक वाहन होल्ड पर थो और जानकीचट्टी व गंगोत्री पार्किंग पर भी लगभग 1200 वाहन खड़े थे।  होल्डिंग…

प्लास्टिक फ्री श्री केदारनाथ की दिशा में बढे कदम

श्री केदारनाथ धाम, 17 मई। प्लास्टिक फ्री श्री केदारनाथ धाम की मुहिम के तहत  जिला प्रशासन ने निजी संस्था के सहयोग से इस बार यात्रा मार्ग पर दो प्लास्टिक वेंडिंग मशीन स्थापित की हैं। एक मशीन गौरीकुंड जबकि दूसरी केदारनाथ धाम परिसर में स्थापित की गई है। इस मशीन में यात्री अपनी क्यूआर कोड वाली बोतल जमा कर दस रुपये रिफंड प्राप्त कर सकते हैं। यह रिफंड डिजिटल माध्यम से यूपीआई के जरिए प्राप्त हो सकेगा। श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग में स्वच्छता बनाने एवं पर्यावरण की दृष्टि से जिला…