‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड को वर्ल्ड लेवल पर बढ़ाने का करेंगे प्रयास -सीएम

देहरादून, 5 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि उत्तराखंड के ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ को वैश्विक स्तर पर ले जाने की योजना को दिसंबर तक पूर्ण रूप से धरातल पर लाया जाए। उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग और मार्केटिंग का विशेष ध्यान रखा जाए।  उन्होंने कहा कि हवालबाग और कोटद्वार में बनाये गये रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर सेंटर की तरह ही राज्य के सभी जनपदों में जल्द रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर सेंटर बनाये जाएं। युवाओं और स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार के क्षेत्र…

राज्य के सभी जनपद में बनाए जाएं मल्टीपर्पज हॉल व स्टेडियम – सीएम

देहरादून, 4जुलाई। उत्तराखंड के सभी  जनपदों और 50 हजार से अधिक आबादी वाले शहरों में खेल विभाग द्वारा आधुनिक सुविधायुक्त बहुउद्देशीय हॉल और खेल मैदान बनाएं जाएं। खेल विभाग 10 दिन में इसका पूरा प्रस्ताव तैयार कर 02 साल में इन्हें बनाकर पूर्ण करे।  यह निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में खेल विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुउद्देशीय हॉल और खेल मैदान के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए…

टेक्नीकल एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए बनेंगे एक्सीलेंस सेंटर – धामी

देहरादून, 4 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि तकनीकि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गढ़वाल और कुमांऊ मंडल में एक- एक एक्सीलेंस सेंटर बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सरकारी तकनीकी संस्थानों से पास आउट होने वाले छात्रों को अधिक से अधिक कैम्पस प्लेसमेंट मिले। औद्योगिक संस्थानों की आवश्यकता के अनुरूप तकनीकी संस्थानों में आधुनिक कोर्स और आधुनिक उपकरणों की समुचित व्यवस्था की जाए। तकनीकी संस्थानों से प्रशिक्षण प्राप्त वाले युवाओं को कितने प्रतिशत…

माधव सेवा विश्राम सदन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए धामी

Banned fuel being burnt on brick kilns

ऋषिकेश, 3 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को वीरभद्र मंदिर मार्ग (ऋषिकेश) में भाऊराव देवरस सेवा न्यास द्वारा निर्मित “माधव सेवा विश्राम सदन“ के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए।     मुख्यमंत्री ने कहा की योग नगरी ऋषिकेश में एम्स के कारण यह स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र भी है। उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों के लोग भी ऋषिकेश एम्स में इलाज के लिए आते हैं। माधव सेवा विश्राम सदन को मानव सेवा का माध्यम बताते हुए उन्होंने भाऊराव देवरस सेवा न्यास के प्रयासों की सराहना…

स्टेट प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने की सीएम से भेंट

देहरादून, 3 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री से पत्रकार कल्याण कोष के कॉर्पस फंड की धनराशि बढ़ाने का अग्रह किया। जिससे प्रदेश के पत्रकारों का उचित पेंशन भी मिल सके।  उन्होंने स्टेट प्रेस क्लब के लिए भूमि उपलब्ध कराने के साथ ही पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को बताया। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर स्टेट प्रेस क्लब…

D.L. अप्लाई के Slot में दिक्कत पर एक्शन मोड में धामी

देहरादून, 2 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लाइसेंस के लिए आवेदन करने और स्लॉट मिलने में लोगों को परेशानी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने इस सिलसिले नें आरटीओ ऑफिस के आस-पास कॉमन सर्विस सेंटर खोलने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर जन सुविधाओं से जुड़े कार्यालयों का औचक निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग पिछले तीन सालों में किये गये 10 महत्वपूर्ण कार्यों और जुलाई 2026 तक विभागों को 10-10 कौन…

बिजली उत्पादन दोगुना बढ़ाने में जुटे अमला – सीएम

देहरादून, 2 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उर्जा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में बिजली उत्पादन बढ़ाने की दिशा में तेजी से कार्य किये जाएं।  मुख्यमंत्री ने विभाग के कामकाज की समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी 5 साल में प्रदेश में विद्युत उत्पादन दुगुना करने के लिए तीनों निगमों यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल को समन्वय के साथ कार्य करें। तीनों निगमों को समयबद्धता के साथ परियोजनाओं को पूर्ण करने के भी निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड…

सीएम धामी ने लिया गुड गवर्नेंस पर अफसरों से अपडेट

देहरादून, 1 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में सूचना प्रौद्योगिकी एवं गुड गवर्नेंस की बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें की उनकी विभागीय वेबसाइट अपडेट हो।  बैठक में बताया गया कि अपुणि सरकार पोर्टल के माध्यम से 886 सेवाएं ऑनलाईन माध्यम से दी जा रही हैं। ऑनलाइन माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं में प्राप्त आवेदनों पर समयबद्धता के साथ 93 प्रतिशत निस्तारण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इसे शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा…

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के सदस्यों ने की सीएम से भेंट

देहरादून, 1 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में जगमोहन सिंह नेगी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के सदस्यों ने भेंट की।  उन्होंने उत्तराखंड में भू-कानून, मूल निवास एवं राज्य आंदोलनकारियों के क्षैतिज आरक्षण से संबंधित विभिन्न विषयों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के सदस्यों द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन पर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री धीरेन्द्र प्रताप, प्रदेश महामंत्री रामलाल खण्डूरी, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती सहित अन्य मौजूद रहे। नोट: अगर…

जन शिकायतों पर सीरियस सीएम ने अफसरों को दी नसीहत

देहरादून, 30 जून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जन शिकायतों के लेवल पर अफसरशाही पर भौंह टेढ़ी ली है। उन्होंने सवाल किया है कि फरियादियों की जिन समस्याओं को थाने, तहसील और जिला लेवल पर निपटाया जा सकता है वे अनावश्यक रूप से शासन तक क्यों आ रही हैं।उन्होंने कहा कि शिकायतों को दूर करने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। धामी अपने कैंप ऑफिस स्थित मुख्य सेवक सदन में जन समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनते हुए सीएमओ के अधिकारियों को निर्देश…