देहरादून, 20 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उरेडा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना में आवेदन एवं अनुदान निर्गत किए जाने के लिए पोर्टल www.uredaonline.uk.gov.in का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के राजकीय भवनों पर लगाए गए सोलर पावर प्लांट एवं सोलर वाटर हीटर, 27 भवनों पर 1.26 मे.वा. क्षमता के सोलर पावर प्लांट तथा 44 राजकीय भवनों पर स्थापित 48400 लीटर क्षमता के सोलर वाटर हीटर संयंत्र का लोकार्पण किया। उन्होंने…
Category: उत्तराखंड
उत्तराखंड पर्यावरण व जैव विविधता से संपन्न राज्य – धामी
देहरादून, 19 जुलाई। उत्तराखंड पर्यावरण एवं जैव विविधता की दृष्टि से संपन्न राज्य है एवं राज्य के पास सभी तरह का पारिस्थितिकी तंत्र उपलब्ध है। हमारे पास हिमनदों के साथ नदियाँ घने जंगल से लेकर तराई घाटियां एवं हर तरह की भौगोलिक परिस्थितियाँ मौजूद हैं। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की पारिस्थितिकी को अर्थव्यवस्था से जोड़ने के लिये अधिसूचित जीईपी के आंकलन की दिशा में सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक ( GEP Index ) का उद्घाटन करने के संवाददाता सम्मेलन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जीईपी सूचकांक…
जीपीआई लॉन्च करने वाला उत्तराखंड बना पहला राज्य – सीएम
देहरादून, 19 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पारिस्थितिकी को अर्थव्यवस्था से जोड़ने के लिए ‘‘उत्तराखंड सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक’’ (जी.ई.पी) लॉन्च किया। जी.ई.पी का शुभारम्भ करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य है। उत्तराखंड सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक का आकलन 04 मुख्य घटकों जल, वायु, वन और मृदा के आधार पर किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जी.ई.पी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जी.ई.पी लागू होने से इकोलॉजी और इकोनॉमी के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित होगा। इस सूचकांक…
सीएम ने किया ‘‘हमारी विरासत एवं विभूतियां’’ पुस्तक का विमोचन
देहरादून, 18 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘‘हमारी विरासत एवं विभूतियां’’ पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक के माध्यम से सरकारी विद्यालयों में प्रारंभिक कक्षाओं के छात्र अब राज्य आंदोलन के साथ ही अमर शहीदों के बलिदान की गाथा से भी परिचित होंगे। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा हमारी विरासत एवं विभूतियां पुस्तक प्रकाशित की गई है, जिसे कक्षा छह से आठ तक सामाजिक विज्ञान विषय की सहायक पुस्तिका के रूप में पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने…
उत्तराखंड में बढ़ेगी हेली सेवाएं, सीएम ने दिए निर्देश
देहरादून, 18 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में हेली सेवाओं के विस्तार के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक जनपद और महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल हवाई सेवा से जुड़े इस दिशा में तेजी से कार्य किये जाएं। मुख्यमंत्री ने देहरादून स्थित जौलीग्रांट के साथ ही पंतनगर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की व्यवस्था तथा इनके विस्तारीकरण एवं अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर भी ध्यान देने को कहा है। उन्होंने चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों एवं पर्यटकों को बेहतर हवाई सुविधा उपलब्ध कराये जाने के लिए…
सीएम ने अफसरों को दिए सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश
देहरादून, 18 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को उच्चाधिकारियों मानसून के बाद एक माह में प्रदेश के सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मानसून अवधि के बाद सभी निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। कार्यों में तेजी के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। आगामी कांवड़ मेले के दृष्टिगत सुरक्षात्मक रूप से सभी तैयारियां पूर्ण करने के साथ ही सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सबंधी सभी सुविधाएं बेहतर रखने और घाटों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के मुख्यमंत्री ने…
सीएम धामी ने युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
देहरादून, 17 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों से चयनित 212 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के अंतिम वर्ष के इन छात्र-छात्राओं को विभिन्न कंपनियों में नौकरी मिली है। इस वर्ष अभी तक राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों से 65 प्रतिशत युवाओं को रोजगार मिल चुका है। मुख्यमंत्री धामी ने इस मौके पर कहा कि नियुक्ति पत्र सभी युवाओं के सपनों की पहली सीढ़ी है। यह परिश्रम और लगन से किए कार्य का सम्मान भी है। हर छात्र पूर्ण मनोयोग निष्ठा से अपनी…
सीएम ने किया जागेश्वर धाम के प्रसिद्ध श्रावणी मेले का शुभारंभ
जागेश्वर धाम, 16 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में एक महीने तक चलने वाले श्रावणी मेले का पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। उन्होंने जागेश्वर के भंडारा स्थल में पदम का वृक्ष लगाकर हरेला की शुभकामनाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम पौराणिक संस्कृति का अप्रतिम प्रतीक है। यहां आकर एक अलग ही शांति की अनुभूति मिलती है। भगवान जागेश्वर सभी श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा…
सीएम धामी ने हरेला पर्व पर शहीदों के नाम किया पौधरोपण
देहरादून, 16 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरेला पर्व के अवसर पर मालदेवता देहरादून में आयोजित ‘शहीदों के नाम पौधरोपण’ कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान जम्मू के कठुआ में शहीद हुए उत्तराखंड के जवानों एवं बिनसर वन्यजीव विहार में वनाग्नि दुर्घटना में मृतक वन्य कर्मियों की स्मृति में श्रद्धांजलि स्वरूप पौधा रोपण किया गया। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय प्रयास करने वाले स्कूलों एवं वन पंचायतों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों…
नीति आयोग के साथ बैठक के लिए पूरी तरह तैयार- मुख्य सचिव
देहरादून, 15 जुलाई। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में वर्चुअल माध्यम से कैबिनेट सेक्रेटरी, भारत सरकार की अध्यक्षता में आयोजित 9वीं गवर्निंग काउसिंल की बैठक में हिस्सा लिया। इस अवसर पर आगामी 27 जुलाई को नीति आयोग की बैठक के एजेंडा पर विस्तृत चर्चा की गई। विकसित भारत इसकी मुख्य थीम थी। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जानकारी दी कि राज्य सरकार के सभी विभाग इस बैठक के लिए पूर तरह से तैयार हैं। इस अवसर पर सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम भी मौजूद रहे। नोट: अगर आपको यह खबर पसंद…
