देहरादून, 25 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जन क्रांति के नायक अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीदेव सुमन ने अपने समय की कठिन परिस्थितियों में लोकशाही के लिए संघर्ष किया तथा अपने जीवन का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि समर्पण एवं संघर्ष से परिपूर्ण श्रीदेव सुमन की जीवन गाथा सदैव हमें मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी। नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें,…
Category: उत्तराखंड
सीएम ने किया ऊर्जा संचय समागम कार्यक्रम को वचुअर्ली संबोधित
देहरादून, 25 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में आयोजित तीन दिवसीय ऊर्जा संचय समागम कार्यक्रम को वचुअर्ली संबोधित किया। इस आयोजन में आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री स्वामी अरुण आनंद सहित अन्य संत मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने इस समागम को आध्यात्मिक ऊर्जा को जन-जन पहुंचाने वाला प्रयास तथा व्यक्ति की आध्यात्मिक शक्ति को प्रभु की शक्ति के साथ एकीकृत करने वाला प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि यह समागम मानव मात्र को अपने भौतिक जीवन में मन कर्म वचन से आत्मज्ञान की…
सीएम धामी ने किया बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ
देहरादून, 25 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 24 से 28 जुलाई तक आयोजित होने वाली 22वीं उत्तराखंड स्टेट जूनियर एंड सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन भी किया । मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि खिलाड़ियों के बीच आकर उनमें हमेशा उत्साह और ऊर्जा का संचार होता है। बैडमिंटन के क्षेत्र में उत्तराखंड, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशेष पहचान बना रहा है। लक्ष्य सेन सहित कई खिलाड़ी बैडमिंटन में इतिहास रचते हुए देश…
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन
रुद्रप्रयाग, 24 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को बाबा केदारनाथ के दर्शनों को श्री केदारनाथ धाम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं विश्व कल्याण की कामना की। इसके बाद उन्होंने केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। एक दिवसीय दौरे पर बाबा केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडे, आईजी पुलिस गढ़वाल करन सिंह नगन्याल, जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा ने…
प्रभावी नीति तैयार करे सेतु आयोग – धामी
देहरादून, 23 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि सेतु आयोग आने वाले दो साल के लिए प्रभावी नीति तैयार करे। उन्होंने यह निर्देश नवगठित सेतु आयोग की कार्ययोजना से संबंधित प्रस्तुतीकरण का अवलोकन करते हुए दिए। उन्होंने कहा कि सेतु द्वारा कौशल विकास और स्वरोजगार की दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए। धामी ने कहा कि प्रयास किए जाएं कि राज्य के युवाओं को रोजगार के लिए राज्य से बाहर न जाना पड़े। स्किल डेवलपमेंट प्लान और योजनाओं के सरलीकरण की दिशा में विशेष ध्यान दिया…
सीएम से उत्तराखंड तीर्थ पुरोहित महापंचायत के पदाधिकारी मिले
देहरादून, 23 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड तीर्थ पुरोहित महापंचायत के पदाधिकारियों ने भेंट कर मुख्यमंत्री को उनके 03 साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर बधाई दी। उन्होंने चारधाम यात्रा को व्यवस्थित करने के लिए गठित किए जाने वाले प्राधिकरण या किसी अन्य संस्था के गठन के सबंध में लिए गए निर्णय तथा कैबिनेट द्वारा राज्य के चारधाम और अन्य प्रमुख मंदिरों के नाम ट्रस्ट या समिति गठित किए जाने के विरुद्ध कठोर विधिक प्रावधान किये जाने के निर्णय के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त…
आम बजट में उत्तराखंड को सौगात से धामी खुश
देहरादून, 23 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि आम बजट 2024-25 को भारतवासियों की आकांक्षाओं को साकार करने व देश को नई दिशा और गति प्रदान करेगा। यहां आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि यह बजट मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो बजट सदन के पटल पर रखा है वह ऐतिहासिक, दूरदर्शी, समावेशी, सर्वस्पर्शी और सर्वग्राही है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय बजट 2024-25 में उत्तराखंड में दैवीय आपदा से होने वाले नुकसान के लिए विशेष सहायता पैकेज देने की घोषणा…
स्थानीय उत्पादों की मार्केटिंग में जुटी उत्तराखंड सरकार
देहरादून, 23 जुलाई। उत्तराखंड सरकार स्थानीय उत्पादों की मार्केटिंग, क्वालिटी व ब्रांडिंग पर फोकस कर चुकी है। इसके लिए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रदेश सरकार के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिए हैं। इस सिलसिले में एक बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि हाउस ऑफ हिमालयाज के तहत स्थानीय उत्पादों की बेहतरीन मार्केटिंग, क्वालिटी व ब्रांडिंग होनी चाहिए। उन्होंने हाउस ऑफ हिमालयज को उत्तराखंड के अंब्रेला ब्रांड के रूप में स्थापित करते हुए स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए मिशन मोड पर कार्य…
मुख्य सचिव ने की टाटा ट्रस्ट के साथ महत्वपूर्ण बैठक
देहरादून, 22 जुलाई। टाटा ट्रस्ट राज्य में हेल्थ केयर सेक्टर, टेलीमेडिसिन, महिलाओं व बच्चों के कुपोषण से बचाव, युवाओं के कौशल विकास, बालिकाओं की शिक्षा, कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, आंगनबाड़ी वर्कर्स के क्षमता विकास व प्रशिक्षण, स्मार्ट कलासेज, ग्रामीण आजीविका, पलायन, वाइब्रेंट विलेज, मानसिक स्वास्थ्य व नशा मुक्ति जैसे क्षेत्रों में कार्य करेगा। यह जानकारी मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में टाटा ट्रस्ट के साथ बैठक में दी। उन्होंने टाटा ट्रस्ट के सामने उत्तराखंड सरकार की प्राथमिकताएं एवं थ्रस्ट एरिया को फोकस करते हुए राज्य में मातृ…
सीएम ने किया राज्य आपदा परिचालन केंद्र का औचक निरीक्षण
देहरादून, 22 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आईटी पार्क देहरादून स्थित राज्य आपदा परिचालन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही बारिश की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को हर समय अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन को निर्देश दिये कि वे निरन्तर जिलाधिकारियों से समन्वय बना कर रखें। नदियों के जल स्तर पर नियमित निगरानी बनाये रखें। मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा परिचालन केन्द्र से जिलाधिकारी नैनीताल, बागेश्वर, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी,…
