देहरादून, 3 अगस्त। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से प्रदेश की क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण में सहयोग का अनुरोध किया है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से टेलीफोन पर बातचीत करते हुए प्रदेश में अतिवृष्टि मे क्षतिग्रस्त सड़कों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि राज्य मे चार धाम सहित अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों को राज्य मे हुई अतिवृष्टि के कारण भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण का अनुरोध करते हुए बताया कि…
Category: उत्तराखंड
युवा पीढ़ी पर है देश को नई ऊचाईयों पर ले जाने कि जिम्मेदारी – सीएम
देहरादून, 3 अगस्त। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को रामनगर स्थित पी.एन.जी.पी.जी. कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित सर्वोदय-2024 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऐसा संगठन है जो संस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों के लिये समर्पित है। देश का भविष्य़ युवा पीढी के हाथ में है। उन्होने कहा कि युवा पीढ़ी पर देश को नई ऊचाई और विकास के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की जिम्मेदारी है, उन्होने छात्र राजनीति को नये…
अक्टूबर तक गड्ढा मुक्त की जाए तमाम सड़कें – सीएम
देहरादून, 1 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा की। उन्होंने 30 अक्टूबर तक प्रदेश की सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त किये जाने के निर्देश देते हुए सड़क निर्माण सम्बन्धी कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर मानसून के बाद हर हाल में 30 सितम्बर से निर्माण कार्यों में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा आपदा के दौरान अवरूद्ध हो रही सड़कों की अविलम्ब मरम्मत के भी निर्देश दिए हैं। सड़क मरम्मत के लिये…
डेयरी विकास की योजनाएं बने जीएसडीपी में वृद्धि के आधार – सीएम
देहरादून, 31 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में पशुपालन, डेरी विकास, मत्स्य पालन और गन्ना विकास विभाग की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पशुपालन और डेरी विकास के क्षेत्र में आगामी 03 वर्षों में सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में योगदान 03 प्रतिशत से बढ़ाकर 05 प्रतिशत करने की दिशा में कार्य किये जाएं। इसके लिए उन्होंने स्थानीय उत्पादों को तेजी से बढ़ावा दिये जाने पर भी बल दिया। उन्होंने पशुपालन और डेरी विकास के क्षेत्र में जीएसडीपी…
सीएम ने हरिद्वार में शिवभक्त कांवड़ियों के चरण धोकर किया स्वागत
हरिद्वार, 30 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को ओम पुल घाट निकट डामकोठी, हरिद्वार में विभिन्न प्रदेशों से आये शिवभक्त कावड़ियों के चरण धोने के साथ माल्यार्पण, शॉल तथा गंगाजली भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से उत्तराखंड आए कावड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि हरिद्वार पूरे देश की श्रद्धा का केंद्र है। इस पवित्र स्थल पर मां गंगा एवं भगवान भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद है। श्रावण मास में कावड़ यात्रा का विशेष महत्व है। राज्य सरकार को कावड़ियों का स्वागत…
मुख्यमंत्री ने टिहरी के आपदाग्रस्त इलाके का किया दौरा
टिहरी, 30 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को टिहरी के अस्थाई राहत शिविर राजकीय इंटर कॉलेज विनक खाल में प्रभावितों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने राहत शिविर में बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, विकलांगों के लिए भी उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आपदा राहत शिविर में आपदा प्रभावितों से मिलकर उनका हालचाल जाना तथा उनकी समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके द्वारा आपदा के दिन से ही लगातार स्थिति की जानकारी प्राप्त की जा रही है। उन्होंने…
सेब का सालाना टर्नओवर बढ़ाकर 2000 करोड़ रुपए किया जाए – सीएम
नई दिल्ली, 29 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने कहा कि चंपावत में कोका-कोला इंडिया और इंडो डच हॉर्टिकल्चर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (आईडीएचटी) प्रोजेक्ट उन्नति एप्पल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण साझेदारी निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुवल रूप से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की “उन्नति एप्पल परियोजना“ इस बात का शानदार उदाहरण है कि किस प्रकार सामूहिक प्रयासों से कृषि परिवर्तन को बढ़ावा मिल सकता है। इस पहल की सफलता हमारे किसानों की दृढ़ता और कड़ी मेहनत का परिणाम है। इस परियोजना से प्रदेश में…
मुख्यमंत्री ने किया ‘वो 17 दिन’ पुस्तक का विमोचन
नई दिल्ली, 29 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘वो 17 दिन’ पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक ‘वो 17 दिन’ सिल्क्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों पर आधारित है। मुख्यमंत्री ने सिलक्यारा सुरंग को लेकर अपने अनुभव भी साझा किए और कहा कि 41 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना एक बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन से ही बचाव अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण हो पाया। उन्होंने इस दौरान पुस्तक के लेखक राजीव रंजन सिंह को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सकारात्मकता और अनुभवों से भरी यह पुस्तक…
भूस्खलन से प्रभावित इलाकों पर सीएम की निगाह
टिहरी, 28 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भिलंगना विकासखंड के बालगंगा एवं बूढ़ाकेदार क्षेत्र में हुई भारी बारिश और भूस्खलन को लेकर लगातार विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह एवं जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित से राहत एवं बचाव कार्यों के बारे में लगातार जानकारी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तिनगढ़ गांव के अलावा आपदा प्रभावित क्षेत्र के अन्य संवेदनशील गांवों को तत्काल चिन्हित कर प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। इसके साथ स्थानीय निवासियों के मवेशियों एवं अन्य पालतू पशुओं को…
भारी बारिश से हुए नुकसान से निपटने में जुटा सरकारी तंत्र
उत्तरकाशी, 26 जुलाई। अतिवृष्टि से प्रभावित यमुनोत्री क्षेत्र में प्रभावित आवश्यक सुविधाओं की बहाली एवं आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाने के लिए विभिन्न विभाग मैदान में सक्रिय हो गए हैं।दूसरी ओर उत्तरकाशी के जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने अधिकारियों की टीम को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट देने और तत्काल सुरक्षात्मक कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के द्वारा यात्रा के सुरक्षित व सुचारू संचालन के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं और यमुनोत्री धाम में आज भी तीर्थयात्रियों का आवागमन पूर्व…
