सीएम डैशबोर्ड से जोड़े जाएं सभी विभाग – धामी

देहरादून, 12 अगस्त। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सी.एम  डैशबोर्ड ‘दर्पण 2.0’ की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी विभागों को सीएम डैशबोर्ड से जोड़ा जाए और सभी विभागों की गतिमान परियोजनाओं का डाटा भी अपलोड करवाया जाए। उन्होंने 15 दिन में सभी विभागों को परियोजनाओं का अपडेट पोर्टल में करने के निर्देश दिये। प्रत्येक माह की 07 तारीख तक विभागों को पिछले माह का डाटा अपलोड करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सी.एम हेल्पलाइन 1905 के साथ ही वे सीएम डैशबोर्ड की…

सीएस ने कृषि व उद्यान विभाग को सभी पॉलिसी के फाइनल प्रपोजल भेजने की डेडलाइन दी

देहरादून, 9 अगस्त। उत्तराखंड में मिलेट पॉलिसी, हाई टेक एप्पल नर्सरी पॉलिसी, पोस्ट हार्वेस्ट इन्फ्रा पॉलिसी, कीवी फार्मिंग पॉलिसी, हनी पॉलिसी, महक रेव्ल्यूशन पॉलिसी, झंगौरा के लिए एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य ) के निर्धारण पर तेजी कार्य चल रहा है। इसके साथ ही राज्य में सेब उत्पादन को बढ़ावा देने तथा किसानों की सुविधा व हित को ध्यान में रखते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में सेतु आयोग व कृषि एवं उद्यान विभाग की बैठक में UTPADAC (हाई डेनस्टि एप्पल पॉलिसी) में संशोधन के प्रस्ताव को अन्तिम रूप…

सरकारी स्कूलों के छात्रों को मिली बड़ी राहत

देहरादून, 9 अगस्त। उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राएं अब दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर की सुविधाओं का निःशुल्क लाभ उठा सकेंगे। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर (डीएलआरसी) में सभी सरकारी स्कूलों के छात्रों ृके लिए निःशुल्क सदस्यता की व्यवस्था के निर्देश देते हुए देहरादून के जिलाधिकारी को तत्काल इस संबंध में सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पत्र लिखने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय में दून लाइब्रेरी एण्ड रिसर्च सेन्टर की 45वीं गवर्निंग बॉडी की बैठक की अध्यक्षता के दौरान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी…

राज्य की दो नदियों को चिन्हित कर पुनर्जीवीकरण कार्य किए जाएं – सीएम

देहरादून, 8 अगस्त। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जलागम विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रारंभिक चरण में राज्य की दो नदियों को चिन्हित कर उनके पुनर्जीवीकरण की दिशा में कार्य किये जाएं। इसमें एक नदी गढ़वाल मण्डल से और एक नदी कुंमाऊ मण्डल से चुनी जाए। वनाग्नि की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में छोटी-छोटी तलैया बनाई जाए, इसमें जन सहयोग भी लिया जाए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ ही लोगों की आजीविका को बढ़ाने की दिशा में जलागम विभाग…

योजनाओं में नवाचार पर ध्यान दें अधिकारी – धामी

देहरादून, 7 अगस्त। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक में प्रतिभाग किया। धामी राज्य के पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने सचिव समिति की बैठक में प्रतिभाग किया। तीन घंटे तक चली इस बैठक में राज्यहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य हित से जुडी योजनाओं के नीति-निर्धारण और सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पंहुचाने में सचिवगणों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सचिव सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं।…

हिमाचल के कैबिनेट मंत्री ने की धामी से मुलाकात

देहरादून, 7 अगस्त। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को हिमाचल के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और हिमाचल के कैबिनेट मंत्री के मध्य उत्तराखंड और हिमाचल के बीच आपसी कनेक्टिविटी जोड़ने के लिए चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों राज्यों की सीमा पर स्थानीय काश्तकारों को टोल टैक्स में छूट प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भी फोन पर बातचीत कर दोनों राज्यों की आपसी कनेक्टिविटी को और अधिक विस्तार देने…

श्री केदारनाथ धाम की यात्रा दोबारा शुरु करने की कवायद तेज

रुद्रप्रयाग, 7 अगस्त। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारघाटी में 31 जुलाई को आपदा के कारण हुए नुकसान एवं राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द जनजीवन सामान्य बनाने के निर्देश दिए गए थे तथा क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग एवं पैदल यात्रा मार्ग में अवरुद्ध यात्रा मार्ग को तत्परता से दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए थे।         अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग निर्भय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में सोनप्रयाग एवं गौरीकुंड के…

श्री केदारनाथ के लिए हेली सेवा से यात्रा पर टिकटों में 25 फीसदी छूट देगी सरकार – धामी

रुद्रप्रयाग, 6 अगस्त। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को रुद्रप्रयाग जनपद के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों राहत एवं बचाव कार्यों तथा पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इससे पहले उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्ग से जुड़े सभी विभागों की समीक्षा करते हुए अतिवृष्टि से हुई क्षति की जानकारी ली। वहीं सभी विभागों को यात्रा शुरू करने के लिए उनके स्तर से किए जा रहे प्रयासों एव तैयारियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में…

उत्तराखंड एआई मिशन पर करेगा काम, बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस – सीएम

देहरादून, 5 अगस्त। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राज्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मिशन को सफल बनाने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने की घोषणा की। वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर आधारित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। धामी ने कहा कि एआई के सहयोग से राज्य को आगे बढ़ाने के लिए सभी ने मिलकर मंथन करना है। एआई पर आयोजित इस मंथन कार्यक्रम से निश्चित अमृत निकलेगा जो राज्य में एआई के आधार पर राज्य को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि एआई के सहयोग से इकोलॉजी,…

सीएम धामी लगातार कर रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग

रुद्रप्रयाग, 4 अगस्त। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर फंसे हुए यात्रियों को लगातार प्रयास  किया जा रहा है। सीईओ बीकेटीसी योगेंद्र सिंह ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन के चौथे दिन केदारनाथ धाम में फंसे हुए यात्रियों 373 यात्रियों, स्थानीय लोगों एवं मजदूरों को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं अन्य सुरक्षा बलों की मदद से लिनचोली तक पहुंचाने के लिए रवाना कर दिया गया है। लिनचोली से एयर लिफ्ट कर इन सभी को रेस्क्यू किया जाएगा। वहीं केदारनाथ हैलीपैड पर अभी 570 यात्री, स्थानीय लोग और मजदूर एयर लिफ्ट होने का इंतजार कर रहे…