केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने किया टिहरी पावर कॉम्प्लेक्स का दौरा

Angry Rajput on Bhim Army

ऋषिकेश, 15 जुलाई। केंद्रीय विद्युत मंत्री तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज सोमवार को उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में 2400 मेगावाट के टिहरी पावर कॉम्प्लेक्स में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने 1000 मेगावाट के टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) में चल रही निर्माण गतिविधियों का निरीक्षण किया, जो टीएचडीसीआईएल की एक प्रमुख परियोजना है। साथ ही जो देश में अक्षय ऊर्जा के बुनियादी ढांचे का एक महत्वपूर्ण घटक भी है। मंत्री ने बटरफ्लाई वाल्व चैंबर, मशीन हॉल और टिहरी पीएसपी…

समय पर जन शिकायतों का समाधान निकालें अधिकारी – धामी

देहरादून, 14 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि जो भी जन समस्याएं आ रही हैं, उनका समयबद्धता से निस्तारण किया जाए। उन्होंने अधिकांश जन समस्याओं और शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। कुछ जन समस्याओं को संबंधित विभागों को कार्यवाही करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं। जन समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान के लिए विभिन्न विभागों को भेजे गए…

अनुसूचित जाति व जनजाति की समस्याएं प्राथमिकता से दूर की जाएं – सीएम

देहरादून, 13 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अन्तर्गत गठित राज्य स्तरीय सतर्कता और अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का आयोजन 14 साल बाद किया गया।  मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस बैठक का आयोजन हर 06 माह में किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी बैठकों में एससी एवं एसटी आयोग के अध्यक्षों को भी विशेष सदस्य के रूप में आमंत्रित किया जाए। मुख्यमंत्री ने बैठक में…

आपदा की गलत सूचना प्रसारित करने वाले पर मुकदमा

Tow Children Died due to drowing pit

देहरादून, 13 जुलाई। आपदा को लेकर भ्रामक और गलत सूचनाएं प्रसारित करने वालों के खिलाफ सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन में कड़ा रुख अपनाया है। धारचूला तहसील में कुलागाड़ में बादल फटने से पुल टूटने और बांध बनने की गलत और भ्रामक सूचना प्रसारित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास के निर्देश पर शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सुमन ने सभी जिलों को आपदा को लेकर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं।…

सैन्य धाम निर्माण में लेटलतीफी पर नाराज हुए धामी

देहरादून, 12 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैन्य धाम के निर्माण में हो रही देरी को असन्तोषजनक बताते हुए 15 अक्टूबर तक इसका निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिये है। उन्होंने इसके लिये आगणित 94 करोड़ की धनराशि के अन्तर्गत ही निर्माण कार्य सम्पन्न कराने के भी निर्देश दिये है। सैन्य धाम के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता में भी किसी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश कार्यदायी संस्था एवं अभियंताओं को उन्होंने दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में सैन्य धाम निर्माण के संबंध…

S.D.G. Index 2023-24 में देशभर में टॉप पर उत्तराखंड

देहरादून, 12 जुलाई। उत्तराखंड ने एक बड़ा हासिल मुकाम हासिल करते हुए पूरे देश में एसडीजी 2023-24 की रिपोर्ट में टॉप रैंक हासिल किया है। यह खुलासा नीति आयोग द्वारा शुक्रवार को जारी एसडीजी 2023-24 की रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट में उत्तराखंड ने सतत विकास लक्ष्यों की कसौटी पर खरा उतरते हुए पूरे देश मे पहला स्थान हासिल किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे प्रदेश की जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद और सहयोग से ये…

समान नागरिक संहिता रिपोर्ट की गई सार्वजनिक

Harassment of girls in girls reform home

देहरादून, 12 जुलाई। समान नागरिक संहिता के लिए गठित विशेषज्ञ समिति ने शुक्रवार को अपनी पूरी रिपोर्ट को आम जन के लिए सार्वजनिक कर दिया है। कोई भी व्यक्ति यूसीसी की वेबसाइट पर जाकर इसे देख सकता है। पूर्व मुख्य सचिव एवं समिति के सदस्य शत्रुघ्न सिंह ने शुक्रवार को राज्य अतिथि गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी देते हुए बताया कि रिटायर्ड जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में समान नागरिक संहिता को लेकर गठित विशेषज्ञ समिति की पूरी रिपोर्ट को सार्वजनिक कर दिया गया है।  उन्होंने…

कावड़ मेला 2024 – सीएम धामी ने लिया तैयारियों का जायजा

हरिद्वार, 12 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मेला नियंत्रण कक्ष हरिद्वार में कावड़ मेला 2024 की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मेला शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कांवड़ के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। स्थानीय लोगों को आवागमन में अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेला हर वर्ष आयोजित होता है, इसके दृष्टिगत स्थायी प्रकृति के कार्यों को प्राथमिकता दी…

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में परिवार पहचान पत्र की ईएफसी संपन्न

देहरादून, 11 जुलाई। उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूडी ने परिवार पहचान पत्र से सम्बन्धित व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक में इस प्रोजेक्ट के बजट को अनुमोदन दिया। मुख्य सचिव ने नियोजन विभाग को परिवार पहचान प्रोजेक्ट के वेंडर चयन के लिए एक माह की टाइमलाइन दी है | उन्होंने इस संबंध में डाटा सिक्योरिटी पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं | मुख्य सचिव ने कहा कि परिवार पहचान पत्र सीएम कॉन्क्लेव का एक महत्वपूर्ण एजेंडा बिंदु है। राज्य में कल्याणकारी योजनाओं /कल्याणकारी वितरण प्रणाली के परिदृश्य…

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में स्टार्टअप को बढ़ावा देने में जुटी धामी सरकार

एक बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है

देहरादून, 11 जुलाई। उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखंड वेंचर फंड के तहत चयनित किए जाने वाले ऐसे अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड (एआईएफ) को वरीयता देने के निर्देश दिए हैं जिनके माध्यम से उत्तराखंड की आर्थिकी पर ठोस सकारात्मक प्रभाव दिखे तथा राज्य में रोजगार सृजन, तकनीकी सांझेदारी तथा पूंजीगत निवेश को प्रोत्साहन मिले। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड स्टार्टअप पॉलिसी 2023 की थीम पर चलने वाले अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड को ही निवेश के लिए चुना जाना चाहिए। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि ऐसे अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट…