Azamgarh News : आजमगढ़ में पड़ोसियों ने युवक पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज, गांव में भारी फोर्स तैनात

Azamgarh Crime News

आजमगढ़ : आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र के परहा मऊ रंगडीह गांव में बीती रात जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने एक युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए मंडलीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया, मौके पर स्थिति को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना के बाद सरायमीर थाने की पुलिस परहा मऊ रंगडीह गांव पहुंची। तनाव को देखते…

Aligarh News : शादी में दुल्हन की बहन को नहीं मिली मिठाई तो चल गई गोलियां, बाराती-घराती की लड़ाई में 15 घायल

Aligarh News

अलीगढ : अलीगढ़ में देहली गेट थाना क्षेत्र के खैर बाईपास रोड पर 17 नवंबर की देर रात दुल्हन की बहन को मिठाई न देने पर मैरिज होम में बवाल हो गया। बारातियों और दुल्हन के परिजनों के बीच जमकर मारपीट हुई। कई राउंड फायरिंग का भी आरोप है। जिसमें दूल्हा-दुल्हन पक्ष के 15 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल और जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इसके बाद लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया। विवाद बढ़ता देख पुलिस ने मैरिज होम को खाली करा…

Ayodhya News : न शव मिला और न हुआ अंतिम संस्कार, पत्नी ने कोर्ट से कहा पति को मृत घोषित कर दो, जानिये क्या है पूरा मामला?

Ayodhya News

अयोध्या : एक व्यक्ति का न तो शव मिला और ना ही अंतिम संस्कार हुआ। बावजूद इसके एक पत्नी ने अदालत में पति को मृत घषित करने की मांग कर दी। इतना ही नहीं पत्नी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने भी अपना फैसला सुना दिया। जब कोर्ट ने महिला के पति के मृत होने की घोषणा की तो पूरा परिवार चीख उठा। आखिर कौन चाहेगा कि उसका बेटा, भाई या पति मृत घोषित हो जाए? पत्नी और परिवार की ऐसी मज़बूरी जानने के लिए पढ़िए पूरी कहानी…..…

Baghpat News : बागपत में सफाई कर्मचारियों ने सामूहिक धर्म परिवर्तन और आत्मदाह की चेतावनी दी, पढ़िए पूरा मामला 

Baghpat News

बागपत : नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने रविवार सुबह ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया और हवेली तिराहा पर कूड़ा डाल दिया। अफसरों पर उनकी बात न सुनने का आरोप लगाते हुए सामूहिक रूप से इस्लाम धर्म अपनाने की धमकी दी और इस्लाम जिंदाबाद के नारे लगाए। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने किसी तरह सफाई कर्मचारियों को समझाकर शांत किया। सफाई कर्मचारी अजय, राकेश, धर्मेंद्र, विमलेश आदि ने बताया कि वह पिछले 20-25 साल से नगर पालिका में सफाई कर्मचारी के तौर पर काम कर रहे हैं। एक…

Ayodhya Ram Mandir : आतंकी हमले की धमकी के बाद अयोध्या अभेद्य किले में तब्दील, चप्पे-चप्पे पर निगरानी

Ayodhya Ram Mandir

अयोध्या : आतंकी हमले की धमकी के बाद अयोध्या को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस के साथ साथ सुरक्षा एजेंसियां और भारी फ़ोर्स चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी रखे हुए है। राम नगरी में ऐसी सुरक्षा व्यवस्था की गई है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। प्रदेश के डीजीपी खुद भी निगरानी बनाये हुए हैं। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 16 नवंबर को राम मंदिर पर हमले की धमकी दी थी। आपको बता दें कि यूपी के अयोध्या में राम मंदिर को बम से उड़ाने…

CM Yogi : क्या “बंटोगे तो कटोगे” वाले ब्यान ने सीएम योगी का कद बढ़ा दिया है?

CM Yogi In Action Mode

सीएम योगी : विधानसभा उपचुनावों के कारण भारी दबाव में चल रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ऐसा नया नारा गढ़ा है, जिसने विपक्ष ही नहीं, बल्कि भाजपा और एनडीए दलों के सभी शीर्ष नेताओं को चौंका दिया है। मुख्यमंत्री योगी के सिर्फ दो शब्दों “बटोगे तो काटोगे” ने पूरे देश के हिंदू समाज को झकझोर कर रख दिया है और विरोधियों ने इस नारे का जवाबी नारा खोजने के लिए एक के बाद एक विशेषज्ञों को लगा दिया है। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी का कद अब इतना बड़ा हो गया…

Bareily News : बरेली में आयुष्मान कार्ड धारकों पर भड़के डॉक्टर, ICU से धक्का देकर किया बाहर, बोले- मंत्री विधायक खा रहे स्वास्थ्य विभाग का पैसा  

Bareily News

बरेली : सरकार ने आयुष्मान कार्ड धारकों को 5 लाख रुपये के मुफ्त इलाज की सुविधा दी है, लेकिन कुछ निजी अस्पतालों में डॉक्टर अपनी मनमानी कर रहे हैं। बरेली के दीपमाला अस्पताल का ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें डॉक्टर मरीज के तीमारदार से बदतमीजी करते नजर आ रहे हैं। बरेली के एक निजी अस्पताल में मरीज के तीमारदार से बदतमीजी की है जिसका वीडियो वायरल हो गया है। इसमें डॉक्टर मरीज के तीमारदार से बदतमीजी से बात करते सुनाई दे रहे हैं। आरोप है कि आयुष्मान…

Bareilly News : राइफल क्लब में अभ्यास की नहीं मिली अनुमति,  धरने पर बैठी नेशनल शूटर नेहा 

Bareilly News

बरेली : नेशनल शूटर नेहा को बरेली के राइफल क्लब में अभ्यास की अनुमति नहीं मिली, जिसके चलते नेहा क्लब के बाहर धरने पर बैठ गई। बरेली में व्यवस्था के आगे बेबस नेशनल शूटर नेहा को राइफल क्लब में अभ्यास की अनुमति के लिए धरने पर बैठना पड़ा। डीएम और सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद भी उसे अभ्यास के लिए परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। शूटर गुरुवार को देर शाम तक धरने पर बैठी रही। इधर, अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहे। नेहा का आरोप है कि अधिकारियों…

UP By-Election : खैर सीट पर पहली मुकाबले में दिख रही समाजवादी पार्टी, ध्रुवीकरण के जरिए जातिगत समीकरणों का जाल तोड़ने की कोशिश

UP By-Election

यूपी उपचुनाव 2024 : उपचुनाव में जाट बहुल खैर सीट पर इस बार समीकरण बदल गए हैं। भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर का मुकाबला सपा की चारू कैन से माना जा रहा है। चारु कैन 2022 के चुनाव में बसपा की प्रत्याशी थीं और इस बार सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। सपा की स्थापना 1992 में हुई थी और तब से लेकर अब तक 32 साल बाद खैर सीट पर सपा पहली बार सीधे मुकाबले में है। पिछले पांच चुनावों में एक बार जीत दर्ज करने वाली और…

Cricket News : सहारनपुर के मोहमद अमान को फिर से बनाया अंडर-19 का कप्तान, एशिया कप में दिखाएँगे जलवा 

Cricket News

बीसीसीआई : बीसीसीआई ने मोहम्मद अमान पर फिर से भरोसा जताया है। इस बार अमन को एशिया कप के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का कप्तान बनाया गया है। अमन को फिर से टीम का कप्तान बनाए जाने पर खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है। इस महीने के अंत में संयुक्त अरब अमीरात में अंडर-19 एशिया कप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, जापान और यूएई, जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल शामिल हैं। आपको बता दें कि प्रतियोगिता से पहले भारत 26…