सहारनपुर : सोमवार को उत्तर प्रदेश भाजपा के जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों के नाम की घोषणा की गई। हर किसी की नजर जिला अध्यक्षों की घोषणा पर टिकी हुई थी। भाजपा हाईकमान के निर्देश पर दोपहर दो बजे सबका इन्तजार खत्म हो गया। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने यूपी के जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है। स्मार्ट सिटी सहारनपुर महानगर में भाजपा ने शीतल बिश्नोई को महानगर अध्यक्ष घोषित किया है। जिससे बिश्नोई खेमे में जश्न का माहौल बना हुआ है। हर कोई शीतल बिश्नोई को बधाई दे रहा है। हालांकि कई चेहरों पर मायूसी भी छाई हुई है।

आपको बता दें कि सहारनपुर महानगर अध्यक्ष पद के लिए 60 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया था। कई विधायक और पूर्व सांसद अपने परिजनों और चेहतों को अध्यक्ष बनाने की शिफारिशें कर रहे थे। जिसके चलते सहारनपुर में बीजेपी के अंदर कई गुट बन गए थे। लेकिन भाजपा हाईकमान ने सभी आवेदनों की बारीकी की जांच पड़ताल की और लंबे समय इन्तजार कराने के बाद सोमवार को अध्यक्षों की घोषणा की है। हालांकि कई जनपदों में जिलाध्यक्षों के नामों को होल्ड पर रखा गया है। इसमें से सहारनपुर के जिलाध्यक्ष के नाम को भी फिलहाल रोका गया है।
सोमवार को ठीक दो बजे प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने अध्यक्षों के नामों की घोषणा की है। सहारनपुर महानगर के लिए शीतल बिश्नोई को महानगर अध्यक्ष बनाया है। शीतल बिश्नोई दशकों से भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। इससे पहले शीतल बिश्नोई को महानगर महामंत्री की जिम्मेदारी दी हुई थी। शीतल बिश्नोई की ईमानदारी और मेहनत को देखते हुए उनका कद बढ़ाया गया है। शीतल बिश्नोई को महानगर अध्यक्ष घोषित होते ही समर्थकों में जश्न का माहौल बना हुआ है। BJP Mahanagar President
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...