सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में ट्रेन पलटाने की साजिश रचने का मामला सामने आया है। गुरुवार को रेलवे सुरक्षा एजेंसी की टीम ट्रैक पर रूटीन निरीक्षण कर रही थी। इस दौरान म्यूजियम रेलवे के पास ट्रैक के पेंड्राल क्लिप पड़े मिले हैं। इतना ही नहीं, इन पेंड्राल क्लिप को ट्रेक यानी रेलवे लाइन के ऊपर रखा गया था। ऐसे में अगर ट्रेन यहां से गुजरती तो कोई भी हादसा हो सकता था। इस पूरे प्रकरण की जांच शुरू हो गई है। आपको बता दें कि अलग-अलग जगहों पर…
Category: उत्तर प्रदेश
UPPSC Protest : प्रतियोगी छात्रों के आंदोलन के बाद बैकफुट पर आया लोक सेवा आयोग, एक दिन में होगी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा
प्रयागराज : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) छात्रों के आंदोलन के आगे झुक गया है। आयोग ने छात्रों की एक दिन एक पाली की मांग मान ली है। इसके लिए छात्र चार दिनों से धरना दे रहे हैं। गुरुवार को हंगामा बढ़ने के बाद आयोग को यह फैसला लेना पड़ा। आयोग के भीतर हुई बैठक में जिलाधिकारी, कमिश्नर समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे। कई घंटों तक चली बैठक के बाद आयोग ने छात्रों के पक्ष में फैसला लिया है। फिलहाल पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा एक दिन में कराने की मांग मान…
Bagpat : भाजपा विधायक का बड़ा बयान,बोले- मंदिर में प्रवेश से पहले दिखानी होगी धार्मिक पहचान, खतना से पता चलेगा भाई या भाईजान
बागपत : अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक नंद किशोर ने मीरापुर उपचुनाव से पहले बड़ा बयान दिया है। उनके बयान ने सियासी हलचल मचा दी है। वहीं इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बागपत जिले के छपरौली पहुंचे लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर ने कहा है कि हिंदुओं को दरगाह पर नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंदिर में प्रवेश से पहले धार्मिक पहचान दिखानी चाहिए। वहीं मीरापुर में उप चुनाव के बीच उनके बयानों ने सियासी हलचल मचा दी है।…
UPPSC Protest : प्रयागराज में छात्रों और पुलिस के बीच नोकझोंक जारी, आयोग के तीन रास्तों पर की बैरिकेडिंग
प्रयागराज : प्रयागराज में पीसीएस और आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा एक ही दिन कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का धरना चौथे दिन भी जारी है। दो दिवसीय परीक्षा में अलग-अलग पालियों में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के एक समान मूल्यांकन के लिए आयोग ने नॉर्मलाइजेशन लागू कर दिया है लेकिन आयोग ने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह फॉर्मूला कैसे काम करेगा। दो दिवसीय परीक्षा का विरोध कर रहे अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और छात्रों के बीच तीखी नोकझोंक हो रही है। हालात को काबू करने के लिए…
Saharanpur News : अधीक्षण अभियंता ने बकायेदारों के घरों में आग लगाने के दिये निर्देश, ऑडियो वायरल होते ही हो गए सस्पेंड
सहारनपुर : सहारनपुर में विद्युत वितरण मंडल-द्वितीय के अधीक्षण की एक वर्चुअल मीटिंग का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में अधीक्षण अभियंता बिल नही चुकाने वाले उपभोक्ताओं के घर में आग लगाने की बात कर रहे हैं। वीडियो का संज्ञान लेकर प्रबंध निदेशक ईशा दुहन ने उन्हें निलंबित कर दिया। आरोपी अधीक्षण अभियंता धीरज जायसवाल का दावा है कि उनकी छवि खराब करने के लिए डीप फेक तकनीक से यह ऑडियो तैयार किया गया है। जिसके बाद से विधुत विभाग में हड़कप की स्तिथि बनी…
Saharanpur : सौतेले पिता ने बेटियों और नाती के साथ किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर एक बेटी कर चुकी आत्महत्या, पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप
सहारनपुर : सौतेले पिता ने अपनी दो बेटियों के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने अपनी नातिन के साथ भी दुष्कर्म किया। एक बेटी और नातिन गर्भवती हो गईं तो नातिन ने आत्महत्या कर ली। अब आरोपी अपनी छोटी नातिन के साथ भी दुष्कर्म करना चाहता है। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली मंडी क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि वह कई साल पहले अपने पति से अलग हो गई थी, जिसके बाद वह अपनी दो बेटियों के साथ मायके में आकर रहने…
CM Yogi In Action : बिना छुट्टी स्वीकृत हुए गैरहाजिर होने पर डॉक्टरों के खिलाफ होगी कार्रवाई, सीएम योगी ने जारी किये निर्देश
लखनऊ : बिना छुट्टी गैरहाजिर होने वाले डॉक्टरों खैर नहीं होगी। सीएम योगी ने इस संबंध में सभी सीएमओ और सीएमएस को निर्देश भी भेज दिए गए हैं।बिना अवकाश स्वीकृत कराए अस्पतालों से गैरहाजिर रहने वाले डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी है। बिना छुट्टी स्वीकृत के गैरहाजिर रहने वाले के खिलाफ कार्यवाई की जायेगी। इतना ही नहीं, गैरहाजिर डॉक्टरों की सूची न भेजने वाले मुख्य चिकित्साधिकारियों और अधीक्षकों पर भी कार्रवाई होगी। डॉक्टरों के गैरहाजिर रहने के मामले पर नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी…
Lucknow News : 50 हजार की रिश्वत लेते रेलवे इंजीनियर रंगे हाथ गिरफ्तार, मचा हड़कंप
लखनऊ : सीबीआई की टीम ने इंजीनियरिंग विभाग के ट्रैक डिपो पर छापा मारकर इंजीनियर को रिश्वत लेते पकड़ा। ट्रैक टेस्टिंग मशीन भी जब्त की गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा सेक्शन में अचानक छापेमारी की। इंजीनियरिंग विभाग में घोटाले के आरोपों की शिकायत पर सीबीआई लखनऊ की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने अचानक दरवाजा खटखटाया। सीबीआई अधिकारियों ने गोंडा में तैनात रेलवे इंजीनियर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है और ट्रैक टेस्टिंग मशीन भी जब्त की है।…
SC On Bulldozer : बुलडोजर कार्रवाई पर ‘सुप्रीम’ ने लगाई रोक, मायावती ने बुलडोजर का आतंक खत्महोने की कही बात, चंद्रशेखरने बताया यूपी सरकार पर तमाचा
लखनऊ : सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई पर कहा कि बिना उचित प्रक्रिया के आरोपियों का घर गिराना असंवैधानिक है। कोर्ट के फैसले पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने बयान दिया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने आरोपियों के खिलाफ राज्य सरकार की बुलडोजर कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि इससे अब बुलडोजरों का आतंक खत्म हो जाएगा। उन्होंने एक्स पर बयान जारी कर कहा कि बुलडोजर ध्वस्तीकरण से संबंधित माननीय सुप्रीम कोर्ट के आज के फैसले और इससे…
UP By Election : सपा विधायक पूजा पाल भाजपा प्रत्याशी के लिए मांग रही हैं वोट, बोली- भाजपा की योगी सरकार ने दिलाया न्याय
UP उपचुनाव : समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा पाल फूलपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल के लिए वोट मांग रही हैं। उन्होंने कई गांवों का दौरा कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील की। पूजा पाल पूर्व विधायक राजू पाल की पत्नी हैं, जिनकी हत्या माफिया अतीक अहमद और अशरफ ने की थी। पूजा पाल वर्तमान में कौशांबी जिले की चायल विधानसभा सीट से सपा विधायक हैं। आपको बता दें कि पूजा पाल पूर्व विधायक स्व. राजू पाल की पत्नी हैं, जिनकी हत्या माफिया अतीक अहमद…
