Meerapur By-Election : मीरापुर में पुलिस ने खूब किया चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन, कार्यवाई के नाम पर दो दरोगा निलंबित

Meerapur By-Election

मुजफ्फरनगर : मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन न करने पर दो दरोगा निलंबित कर दिए गए हैं। मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन न करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह ने दो उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनमें मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाने के उपनिरीक्षक नीरज कुमार और मुजफ्फरनगर के भोपा थाने के उपनिरीक्षक ओमपाल सिंह शामिल हैं।…

Mainpuri Murder : भाजपा को वोट देना चाहती थीबेटी, परिजनों का विपक्षियों पर ह्त्या करने का आरोप

Girls Murder In Karhal

मैनपुरी : मैनपुरी के करहल में मतदान के दौरान उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवती का शव बोरे में बंद मिला। युवती दो दिन से लापता थी, जिसके परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। करहल कस्बे की युवती की हत्या कर शव बोरे में डालकर नगला अंती के पास फेंक दिया गया। बुधवार सुबह जानकारी हो सकी। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका की शिनाख्त की। पुलिस के सुचना देने पर परिजन भी घटना स्थल पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि…

Saharanpur News : स्वीकृत खनन पट्टे को लेकर एडीएम की अध्यक्षता में हुई लोक सुनवाई, ग्रामीणों ने की शिकायत, दिए सुझाव

Saharanpur News

सहारनपुर : पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के तहत तहसील बेहट इलाके के असलमपुर बरथा के पास यमुना नदी में स्वीकृत खनन पट्टे की ईसी निर्गत किये जाने को लेकर जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे ग्रामीणों से आपत्तियां व सुझाव लिए गए। इस दौरान खनन जोन में रहने वाले ग्रामीणों ने खनन सबंधी शिकायत भी की है। ADMF ने ग्रामीणों की शिकायत का समाधान करने का आश्वासन दिया है। दरअसल, तहसील बेहट के गांव असलमपुर बरथा के पास यमुना नदी में 36.60 हेक्टेयर में…

UP By-Election : उपचुनाव में बसपा ने बढ़ाई बीजेपी की टेंशन, हिंदुत्व-राष्ट्रवाद के साथ जातीय समीकरण बिगाड़ेंगे समीकरण

UP By-Election

वाराणसी : यूपी की इस सीट पर हिंदुत्व-राष्ट्रवाद, विकास…रोजगार और जातीय गोलबंदी की धुरी पर वोट पड़ेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने एक के बाद एक जनसभाएं की हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, तीन सांसद और प्रदेश अध्यक्ष ने भी जोर लगाया है। वहीं बहुजन समाज पार्टी कोर वोट बैंक के सहारे ब्राह्मण वोटरों को लुभाने में जुटी है। इस बात का भी गणित लगाया जा रहा था कि किस पार्टी ने कितनी मेहनत की है। कौन से बड़े नेता आए,…

UP By-Election : यूपी उपचुनाव में मुख्य मंत्री योगी के लिए करो या मरो की स्तिथि, अगर योगी मजबूत होते हैं तो दिल्ली कमजोर होगी।

UP By Election

यूपी उपचुनाव : उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में सीएम योगी का “बटोगे तो कटोगे” सुपरहिट चल रहा है। इससे सीएम योगी हिंदुत्व का एक बड़ा चेहरा बनकर उभरें हैं उससे विपक्षी नहीं पार्टी के अंदर भी एक खेमे में घबराहट नजर आ रही है। इसमें कोई दौरा नहीं है कि इस नारे को संघ ने स्वीकृति दे दी है लेकिन दिल्ली जानती है कि अगर योगी मजबूत होते हैं तो दिल्ली कमजोर होगी। इसीलिए सीएम योगी अगर यूपी के उपचुनाव में अपना टारगेट पूरा नहीं कर पाते तो उन पर…

Saharanpur News : जांच ने कई दवाइयों के सेंपल हुए फेल, कम्पनी को भेजा गया नोटिस, मरीजों के स्वास्थ्य से हो रहा खिलवाड़ 

Saharanpur News

सहारनपुर : एक ओर जहां उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के दावे कर रही हैं वहीं दवाई माफिया नकली दवाइयां सप्लाई कर न सिर्फ सरकार के दावों को ठेंगा दिखा रहे हैं बल्कि मरीजों के जीवन और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ताज़ा मामला जनपद सहारनपुर का है जहां एसिडिटी नियंत्रित करने और विटामिन की कमी दूर करने वाली टेबलेट का सैंपल फेल हो गया है। ये सैंपल जून माह में दो मेडिकल स्टोर से लिए गए थे। सैंपल फेल होने पर ड्रग्स इंस्पेक्टर ने…

Meerapur By Election : मीरापुर में बोले ओवैसी, सपा मान चुकी हार-अब जयंत को हराना है

Meerapur By-Election

मीरापुर उपचुनाव : उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार का पहिया थम गया है। प्रचार के आखिरी दिन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज मुजफ्फरनगर के विधानसभा क्षेत्र मीरापुर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इससे पहले केंद्रीय मंत्री और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने रोड शो कर NDA गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील की। जबकि ओवैसी ने जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा हार मान चुकी है अब तो सिर्फ जयंत चौधरी को हराना…

Mahakumbh Prayagraj : अखाड़ा परिषद का बड़ा बयान, महाकुंभ में मुसलमानों का प्रवेश हो वर्जित, हो सकता है साधु-संतो का धर्म भ्रष्ट 

Mahakumbh Prayagraj

प्रयागराज : अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने महाकुंभ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि महाकुंभ में मुसलमानों का प्रवेश वर्जित होना चाहिए। उन्हें खाद्य पदार्थों की दुकानें लगाने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए। वे साधुओं, संन्यासियों, संतों और तपस्वियों के धर्म में थूक या मूत्र मिलाकर उन्हें भ्रष्ट कर सकते हैं। महाकुंभ में देशभर से बड़े-बड़े महात्मा और तपस्वी आ रहे हैं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने कहा है कि महाकुंभ में मुसलमानों का प्रवेश वर्जित होना चाहिए। ऐसा…

Terrorist Arrested : 31 साल से फरार आतंकी सहारनपुर में गिरफ्तार, फतवों की नगरी देवबंद में किया था बम धमाका

Terrorist Arrested

सहारनपुर : एटीएस और थाना देवबंद पुलिस के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी है। देवबंद में धमाके कर 31 साल से फरार आतंकी को जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने देवबंद में एक चौराहे पर पुलिसकर्मियों पर बम फेंका था। जिससे दो पुलिसकर्मी और चार लोग घायल हो गए थे। 31 साल बाद आतंकी के पकड़े जाने के बाद पुलिस महकमे में खुशी का माहौल बना हुआ है। आपको बता दें कि 1993 में आतंकी नजीर अहमद उर्फ ​​मुस्तफा बानी उर्फ ​​जावेद इकबाल ने थाना देवबंद में पुलिसकर्मियों…

Azamgarh News : आजमगढ़ में पड़ोसियों ने युवक पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज, गांव में भारी फोर्स तैनात

Azamgarh Crime News

आजमगढ़ : आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र के परहा मऊ रंगडीह गांव में बीती रात जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने एक युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए मंडलीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया, मौके पर स्थिति को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना के बाद सरायमीर थाने की पुलिस परहा मऊ रंगडीह गांव पहुंची। तनाव को देखते…