Saharanpur News : लोगों का डाटा चोरी करने बेचने वाले गिरोह का पर्दाफ़ाश, 4 साइबर क्रिमनल गिरफ्तार 

Hardwar News

सहारनपुर : साइबर अपराधियों को डाटा बेचने वाले चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी लोगों को जाल में फंसाकर उनके खाते, आधार कार्ड आदि की जानकारी लेते और उसे साइबर अपराधियों को बेच देते थे। इसके बाद साइबर ठग लोगों से ठगी करते थे। यह गिरोह पश्चमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में फैला हुआ है। इसके कई साथी अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस जिनकी तालश कर रही है। एसपी सिटी एवं साइबर क्राइम नोडल अधिकारी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया…

UP News : बीजेपी सांसद कंगना रनौत की बढ़ी मुश्किलें, राजद्रोह और किसानों के अपमान के मामले में MP/MLA कोर्ट ने भेजा नोटिस 

MP Kangna Ranaut

कंगना रनौत : राजद्रोह और किसानों के अपमान के मामले में भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। कंगना रनौत के खिलाफ कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। हिमाचल प्रदेश के मंडी क्षेत्र से भाजपा सांसद और मशहूर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए अनुज कुमार सिंह ने नोटिस जारी कर 28 नवंबर 2024 को अपना पक्ष रखने के आदेश दिए हैं। राजद्रोह मामले में अभिनेत्री के पते पर नोटिस भेजा गया है। आपको बता दें कि स्पेशल कोर्ट (एमपी-एमएलए) अनुज…

Railway News : कोहरे से थम जाएंगे इन 16 ट्रेनों के पहिए, कहीं घूमने का बना रहे हैं तो बदल दें प्लान, हो सकते हैं परेशान 

Railway News

सहारनपुर : सहारनपुर से गुजरने वाली 16 ट्रेनों के पहिए आठ दिन बाद थम जाएंगे। घने कोहरे के चलते एक दिसंबर से दो मार्च 2025 तक ट्रेनों का संचालन रुक जाएगा। नई दिल्ली-जालंधर सुपर एक्सप्रेस अंबाला तक चलेगी। जबकि ये ट्रेनें अंबाला-जालंधर के बीच रद्द रहेंगी। जिसके चलते यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी। यही वजह है कि अगर आप इस बीच कहीं घूमने जा रहे हैं तो बदल दीजिये अपना प्लान, नहीं तो हो जाएंगे परेशान। आपको बता दें कि कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो जाती है। लोको…

Saharanpur Mayor : दिल्ली के भारत मण्डपम में होगा महापौरों का राष्ट्रीय सम्मेलन, डॉ.अजय यूपी महापौरों का करेंगे प्रतिनिधित्व

Saharanpur Mayor

सहारनपुर : नई दिल्ली में सोलहवें वित्त आयोग द्वारा ‘‘भारत में शहरी स्थानीय सरकारों को मजबूत बनाने’’ सम्बंधी विषय पर महापौरों और अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन में सहारनपुर के मेयर डॉ. अजय कुमार उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। सम्मेलन में ‘‘राजकोषीय स्थिरता और दक्षता‘‘ तथा ‘‘शासन, पारदर्शिता और जवाबदेही’’ बिन्दुओं पर चर्चा की जायेगी। उक्त राष्ट्रीय सम्मेलन नई दिल्ली के भारत मण्डपम में 26 नवंबर में आयोजित होगा। नगर विकास विभाग के विशेष सचिव अरुण प्रकाश द्वारा महापौर व नगरायुक्त को भेजे गए पत्र में इसकी जानकारी दी गयी है।…

UP By-Election : अखिलेश यादव का बीजेपी पर शायराना हमला, लिखा- ‘ज़ुल्मी हुक्मरानों ने ला दिया है ऐसे हालातों में, पत्थर दे दिये हिफ़ाज़त करनेवालों के हाथों में.’

Akhilesh Yadav Visit Bareilly

लखनऊ : यूपी उपचुनाव के लिए मतदान पूरा होने के बाद अखिलेश यादव ने बीजेपी पर शायराना हमला बोला है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि ‘जुल्मी हुक्मरानों ने हमें ऐसे हालात में ला दिया है’। उत्तर प्रदेश में नौ सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान पूरा हो चुका है। मतदान के दूसरे दिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट कर पुलिस को घेरा। सपा प्रमुख ने लिखा कि ‘जुल्मी हुक्मरानों ने हमें ऐसे हालात में ला दिया है, रक्षा…

UP Sipahi Bharti Cutoff List : यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की कटऑफ जारी, 17,4,316 अभ्यर्थी हुए पास

UP Police Bharti

यूपी पुलिस भर्ती : उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अगस्त माह में आयोजित लिखित परीक्षा की कटऑफ सूची जारी की गई है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने गुरुवार को यह सूचि जारी की है। बोर्ड की कटऑफ सूची में वरिष्ठता के आधार पर ढाई गुना अभ्यर्थियों 1,74,316 का चयन किया है। सभी सफल अभ्यर्थियों को दिसंबर के तीसरे सप्ताह में दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण में उत्तीर्ण…

CM Yogi : गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ यूपी में हुई टैक्स फ्री, सीएम योगी ने कैबिनेट के साथ देखा पहला शो

CM Yogi Adityanath

लखनऊ : गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म द साबरमती रिपोर्ट देखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पलासियो मॉल पहुंचे। उनके बाद अभिनेता विक्रांत मैसी भी फिल्म देखने पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ के पलासियो मॉल में गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म द साबरमती रिपोर्ट देखी। फिल्म देखने के बाद उन्होंने राज्य में फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है। शहीद पथ स्थित फीनिक्स पलासियो मॉल में सुबह 11.30 बजे फिल्म का विशेष शो आयोजित किया गया। सीएम के साथ कैबिनेट के सदस्य…

Deoband News : जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव लड़ चुका है गिरफ्तार आंतकी, 31 साल बाद पकडे जाने पर हो रहे अहम् खुलासे

Terrorist Arrested

सहारनपुर : फतवों की नगरी देवबंद में 31 साल पहले धमाके के आरोपी आतंकी की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में अहम् खुलासे हो रहे हैं। 1994 में जमानत मिलने के बाद फरार चल रहा नजीर अहमद आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन का सक्रिय सदस्य था। ATS की पूछताछ में पता चला है कि फरार होने के कुछ दिन बाद आतंकी नजीर अहमद ने साथियों के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर में सेना के एक जवान का अपहरण कर लिया था। पूछताछ में आतंकी नजीर अहमद ने बताया कि अपहृत जवान को दूसरी जगह…

Meerapur By-Election – पुलिस ने महिलाओं पर रिवॉल्वर तान वोट डालने से रोका, वीडियो वायरल होने पर अखिलेश ने की निलंबन की मांग

Meerapur By-Election

मीरापुर उपचुनाव : मीरापुर विधानसभा के उपचुनाव के दौरान ककरौली में पुलिस पर पथराव किया गया। इस दौरान पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाया गया, जबकि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पुलिस द्वारा महिलाओं पर रिवॉल्वर तानने का वीडियो एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने एसएचओ के निलंबन की मांग की है। मीरापुर विधानसभा उपचुनाव में हंगामे के बीच 60 फीसदी मतदान हुआ। ककरौली में पुलिस पर पथराव किया गया। पुलिस पर मतदाताओं को रोकने और रिवॉल्वर दिखाने का आरोप लगा। हालात बिगड़ने पर रूडकली और जौली में तैनात दो सब…

Meerapur By-Election : मीरापुर में पुलिस ने खूब किया चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन, कार्यवाई के नाम पर दो दरोगा निलंबित

Meerapur By-Election

मुजफ्फरनगर : मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन न करने पर दो दरोगा निलंबित कर दिए गए हैं। मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन न करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह ने दो उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनमें मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाने के उपनिरीक्षक नीरज कुमार और मुजफ्फरनगर के भोपा थाने के उपनिरीक्षक ओमपाल सिंह शामिल हैं।…