CM Yogi : सीएम योगी ने भाजपा के नवनियुक्त जिला और महानगर अध्यक्षों को दी बधाई, दिया ये संदेश

CM Yogi In Action Mode

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के नवनियुक्त महानगर और जिला अध्यक्षों को उज्ज्वल कार्यकाल की बधाई दी है। इस सूची में जातिगत समीकरणों का भी विशेष ध्यान रखा गया है। भाजपा ने रविवार को प्रदेश के 72 संगठनात्मक जिलों के नवनियुक्त जिला और महानगर अध्यक्षों की सूची जारी की। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी को उज्ज्वल कार्यकाल की बधाई दी।

मुख्यमंत्री योगी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सभी नवनियुक्त जिला और महानगर अध्यक्षों को हार्दिक बधाई! मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों पर चलकर संगठन को और मजबूत करेंगे और उत्तर प्रदेश में माननीय प्रधानमंत्री जी के सुरक्षा और सुशासन के अभियान को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगे।

सीएम योगी ने कहा कि सभी को उज्ज्वल कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएं! भाजपा ने दो महीने की मेहनत के बाद पदाधिकारियों की सूची जारी की है। पदाधिकारियों की नियुक्ति में जातिगत समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है। इसके जरिए सपा के पीडीए फॉर्मूले को मात देने की कोशिश की गई है। यूपी में 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में आठ सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज करने के बाद अब पार्टी की नजर 2027 के विधानसभा चुनाव पर है। सूची के जरिए पार्टी ने जातिगत समीकरणों को साधने की कोशिश शुरू कर दी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts