सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन सवेरा—नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। थाना कुतुबशेर पुलिस ने 480 ग्राम अवैध चरस के साथ दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 24 लाख रुपये है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, सहारनपुर परिक्षेत्र के…
Category: राज्य
एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर पीएम मोदी का संदेश- ‘वादा पूरा हुआ, पेपर माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा’
नई दिल्ली : देश में पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की दिशा में केंद्र सरकार ने एक और कदम आगे बढ़ाया है। लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पब्लिक एग्जामिनेशन (गलत तरीकों की रोकथाम) अमेंडमेंट बिल, 2026 को मंजूरी मिल गई है। संसद के दोनों सदनों से बिल पारित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका स्वागत किया और इसे एक भरोसेमंद परीक्षा प्रणाली की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पेपर लीक करने वाले गिरोह और पेपर…
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद: धरना खत्म, फिर भी रास्ते बंद होने का आरोप; एडमिशन लेने पहुंच रहे छात्रों को परेशानी
रामपुर : मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर चल रहा विवाद धरना खत्म होने के बाद भी पूरी तरह शांत नहीं हुआ है। यूनिवर्सिटी के 38 भवनों पर रामपुर विकास प्राधिकरण की ओर से ध्वस्तीकरण के आदेश जारी होने के बाद छात्रों ने कई दिनों तक धरना-प्रदर्शन किया था। बाद में मंडल आयुक्त की ओर से अगले आदेश तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगाए जाने के बाद छात्रों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। हालांकि, धरना खत्म होने के बावजूद यूनिवर्सिटी के आसपास पुलिस की तैनाती और रास्तों पर…
दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर बने एक पुल में तीन महीने के अंदर ही दरार आ गई है, NHAI ने कहा है कि घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है
सहारनपुर : दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के कंस्ट्रक्शन की क्वालिटी पर सवाल उठे हैं। एक्सप्रेसवे खुलने के करीब तीन महीने बाद, देवबंद-नानौता रोड पर बने पुल के निचले हिस्से में बड़गांव इंटरचेंज पर दरारें आ गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों में चिंता बढ़ गई है। गुरुवार को NHAI की टीम ने दरारों को ठीक करने के लिए पैचिंग का काम किया, जिसके बाद गांववालों ने कंस्ट्रक्शन के काम की क्वालिटी पर सवाल उठाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल ही में शुरू हुए इस एक्सप्रेसवे पर बने पुल…
लखनऊ में नकली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़, अमीनाबाद में 5 दवा कारोबारियों पर FIR; फर्जी बिलिंग के जरिए खपाई जा रही थीं दवाएं
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नकली दवाओं के एक कथित संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने फर्जी बिलिंग और कागजी लेनदेन के जरिए नकली दवाओं को बाजार में खपाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में अमीनाबाद थाने में पांच दवा कारोबारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। कार्रवाई के बाद दवा कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। FSDA के अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान पता चला कि कुछ दवा कारोबारी बिना…
अमेठी में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबकर मां-बेटे की मौत, छोटे भाई को ग्रामीणों ने बचाया
अमेठी : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक दर्दनाक हादसे में मां और बेटे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब तालाब में गई भैंस को निकालने के लिए बेटा पानी में उतरा था। पानी अधिक होने के कारण वह डूबने लगा। बेटे को बचाने के लिए मां ने भी तालाब में छलांग लगा दी। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में डूब गए। हादसे में परिवार का एक अन्य बेटा भी डूबने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना अमेठी…
पेपर लीक बिल पर मायावती का सवाल- क्या सिर्फ सख्त कानून से रुकेगा अपराध? बोलीं- रोकथाम के लिए भी उठाने होंगे ठोस कदम
लखनऊ : संसद में पेपर लीक रोकने के लिए सख्त प्रावधानों वाले बिल के पास होने के बाद बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने इस पर सवाल उठाए हैं। मायावती ने कहा कि केवल पेपर लीक के बाद दोषियों को सजा देने से इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं होगा। सरकार को ऐसे ठोस और प्रभावी कदम उठाने चाहिए, जिससे पेपर लीक की घटनाएं होने से पहले ही रोकी जा सकें। मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा…
यूपी में शिया-सुन्नी वक्फ बोर्ड के विलय की सुगबुगाहट से गरमाई सियासत, हाईकोर्ट में याचिका के बाद बढ़ी हलचल
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में शिया और सुन्नी वक्फ बोर्डों के संभावित विलय को लेकर एक बार फिर सियासी और सामाजिक बहस तेज हो गई है। प्रदेश में फिलहाल शिया और सुन्नी समुदाय की वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन के लिए अलग-अलग बोर्ड काम कर रहे हैं। दोनों बोर्डों की अपनी अलग प्रशासनिक व्यवस्था, अध्यक्ष, सदस्य और समितियां हैं। ऐसे में यदि दोनों बोर्डों का विलय कर एक संयुक्त मुस्लिम वक्फ बोर्ड बनाया जाता है, तो इसका असर वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन के साथ-साथ दोनों समुदायों की धार्मिक व्यवस्थाओं पर भी…
गोरखपुर में खाकी पर गंभीर सवाल: वर्दी पहनकर अस्पताल पहुंचा सिपाही, 10 साल की बच्ची को घर छोड़ने के बहाने ले गया, हत्या के बाद श्मशान घाट में फेंका शव
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सामने आया एक सनसनीखेज मामला पुलिस महकमे और आम लोगों को झकझोर देने वाला है। आरोप है कि पुलिस की वर्दी में जिला अस्पताल पहुंचे एक सिपाही ने 10 साल की मासूम बच्ची को घर छोड़ने का झांसा दिया और उसे अपने साथ बाइक पर ले गया। इसके बाद बच्ची की हत्या कर उसके शव को चिलुआताल क्षेत्र के एक श्मशान घाट में फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले में डायल-100 में तैनात सिपाही अभिषेक यादव को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपी…
सहारनपुर में पेट्रोल पंपों की व्यवस्था पर सवाल, छापेमारी में लाइसेंस एक्सपायर मिला; बिक्री पर रोक
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पेट्रोल पंपों की कार्यप्रणाली और उपभोक्ताओं को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिले में पेट्रोल-डीजल की गुणवत्ता, घटतौली और सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। इसी बीच बुधवार को प्रशासन ने दिल्ली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर छापेमारी की। यह कार्रवाई पेट्रोल और डीजल में मिलावट तथा घटतौली की शिकायत के आधार पर की गई थी। सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप कुमार ने जिलापूर्ति अधिकारी के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंचकर जांच की।…
