सहारनपुर : फतवों की नगरी देवबंद में सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत सामने आई है। प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने के नाराज आशिक ने प्रेमिका के परिवार के साथ न सिर्फ मारपीट कर दी बल्कि विरोध करने पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। प्रेमी के हमले में प्रेमिका के परिवार के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमे से कई लोगों को गंभीर चोटें आई है। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस…
Category: सहारनपुर
Akhilesh Yadav : सहारनपुर में बोले अखिलेश यादव, भाजपा सरकार खुदाई के नाम पर खत्म कर रही भाईचारा, जो संविधान को नहीं मानते भाजपा के लोग
सहारनपुर : पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव बुधवार को सहारनपुर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने यहां भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उत्तर प्रदेश में मस्जिदों में खुदाई के सवाल पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि खुदाई से भाईचारा खत्म हो रहा है। भाजपा सरकार जानबूझकर ऐसा कर रही है। आपको बता दें कि अखिलेश यादव लखनऊ से विमान द्वारा सरसवा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वह सड़क मार्ग से अंबाला रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल…
Saharanpur CMO : हाईकोर्ट ने सीएमओ सहारनपुर पर लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना, कोर्ट के आदेश की अनदेखी का आरोप
सहारनपुर : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आदेश के बाद भी अस्पताल का लाइसेंस रिन्यू न करने पर सहारनपुर के सीएमओ पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कहा गया है कि सीएमओ आदेश और कानून की अनदेखी कर रहे हैं। यह आदेश न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह और न्यायमूर्ति दोनादी रमेश की खंडपीठ ने सहारनपुर के अनाया हेल्थ सेंटर व अन्य की याचिका पर दिया है। आपको बता दें कि डॉ. अंशुल गुप्ता ने सहारनपुर के बाजोरिया रोड पर एक भवन किराए पर लेकर अनाया हेल्थ सेंटर खोला था। लीज खत्म…
Saharanpur News : लापता बालक को गांव की गलियों में ढूंढती रही परेशान मां, चार साल के मासूम का शव घर के सामने तालाब में मिला
सहारनपुर : कस्बा गंगोह में मंगलवार की दोपहर से लापता बालक का शव घर के सामने तालाब में मिलने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। चार वर्षीय आतिफ पुत्र फैजान घर के बाहर खेलते खेलते अचानक लापता हो गया था। बच्चे के लापता होने से परेशान मां और परिजन मोहल्ले की गलियन में ढूंढते रहे। लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चला। परिजनों के मुताबिक़ बच्चा अपनी मां के साथ ननिहाल में आया हुआ था। बच्चे के मामा गुलबहार ने बताया कि उसकी बहन उजमा पास ही दूसरी गली…
Sambhal MP : कड़ी सुरक्षा के बीच सपा सांसद बर्क के घर लगाया गया बिजली मीटर, पीएसी और आरएएफ की गश्त जारी
संभल : सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर पर बिजली विभाग ने भारी फोर्स के बीच स्मार्ट मीटर लगाया। इससे पहले डीएम-एसपी की अगुवाई में चले अभियान में 49 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई थी। इसमें 1.30 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया था। आपको बता दें कि सपा के संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास पर स्मार्ट मीटर लगाने के लिए मंगलवार को फोर्स के साथ अफसर पहुंचे। एएसपी ने बताया कि एहतियात के तौर पर फोर्स तैनात कर दी गई है। पुराने मीटर को हटाकर स्मार्ट मीटर…
Saharanpur News : अब सहारनपुर में बंधक बनाकर मांगी फिरौती, युवक की पिटाई कर जान से मारने की दी गई धमकी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सहारनपुर : इन दिनों पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बंधक बनाकर फिरौती मांगने का चलन चल पड़ा है। अभिनेता मुश्ताक खान और कॉमेडियन सुनील पाल का अपहरण कर फिरौती मांगने के बाद सहारनपुर में एक ताजा मामला सामने आया है। जहां सदर बाजार थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में एक युवक को न सिर्फ बंधक बनाया गया, बल्कि उसके साथ मारपीट भी की गई और उससे 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। 15 लाख रुपये न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस तीन लोगों…
Saharanpur News : नकुड़ में FBD के रक्तदान शिविर में 161 रक्तदानियों ने किया रक्तदान, महिलाओं ने किया रक्तदान
सहारनपुर : फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट (रजि०) द्वारा नकुड़ कस्बे में एक रक्तदान शिविर का आयोजन के.एल.जी.एम. इण्टर कालेज मे किया गया। रक्तदान शिविर में श्री धन्वन्तरि हॉस्पिटल नकुड़ का भी सहयोग रहा। इस रक्तदान शिविर में 161 रक्तदाताओं ने अपने खून का दान किया। रक्तदान शिविर के संयोजक अश्वनी मित्तल व सह संयोजक डा. सन्दीप सैनी ने बताया कि जनहित को समर्पित आज स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे प्रथम बार के युवाओ के साथ साथ महिलाओं ने भी रक्तदान किया। फ़ैमिली ऑफ़ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट…
Weather in UP : यूपी में कुछ दिन के लिए रुकेगी शीतलहर, अब कोहरा दिखायेगा कहर, जानिए मौसम का मिजाज !
यूपी का मौसम : यूपी में आने वाले दिनों में शीतलहर से थोड़ी राहत मिलेगी। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई है। हालांकि घना कोहरा छाया रहेगा। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में चल रही शीतलहर पर कुछ दिनों तक लगाम लगने वाली है। पूर्वी हवाओं के असर से पिछले 24 घंटों में राजधानी लखनऊ समेत यूपी के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजधानी लखनऊ में रविवार रात न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री…
Saharanpur Loot : यमुनानगर की मंडी में लकड़ी बेचकर घर लौट रहे ट्रैक्टर चालक से 1 लाख 30 हजार रुपये लूटे, लूटेरों की तलाश में जुटी पुलिस
सहारनपुर : सहारनपुर जिले में बदमाशों ने मंडी से लकड़ी बेचकर घर लौट रहे किसान से 1 लाख 30 हजार रुपये लूट लिये। बदमाशों ने किसान की कनपटी पर तमंचा रखकर आतंकित किया और फिर लूटपाट को अंजाम दिया है।घटना को अंजाम देने के बाद लूटेरे मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं लूट की सुचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि गांव नवाजपुर निवासी जमशेद पुत्र अख्तर रविवार रात…
Saharanpur News : खनन माफिया ने देवर-भाभी को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलने, खनन माफिया चार सगे भाइयों पर मुकदमा दर्ज
सहारनपुर : शुक्रवार की देर रात खनन माफियाओं द्वारा खनन से भरी ट्रक्टर-ट्रॉली से देवर-भाभी को कुचलने के मामले पुलिस ने अवैध खननकरने वाले चार सगे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से चारों आरोपी घर छोड़ कर फरार हैं। पुलिस सभी की गिरफ्तारी के के लिए दबिध दे रही है। आपको बता दें कि गांव टाबर में देवर ने सिंचाई के लिए सड़क पर बिछाए प्लास्टिक के पाइप पर ट्रैक्टर चलाने का विरोध किया तो खनन माफिया ने देवर-भाभी को ट्रैक्टर से कुचल दिया। जिससे…
