सहारनपुर : फतवों की नगरी देवबंद में शनिवार की दोपहर उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब मुजफ्फरनगर रोड पर तल्हेड़ी चुंगी पर दो पक्षों में खुनी संघर्ष हो गया। विवादित जमीन को लेकर दोनों पक्षों में न सिर्फ जमकर मारपीट हो गई बल्कि कई राउंड फायरिंग भी हुई है। एक पक्ष की ओर से चलाई गई फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए हैं। इतना ही नहीं उपद्रवियों ने वहां खड़े कई वाहनों में तोड़फोड़ भी कर दी। सुचना मिलते ही आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल लोगों को समझा बुझाकर शांत किया है।
आपको बता दें कि शनिवार दोपहर कस्बा देवबंद में तल्हेड़ी चुंगी के पास कुछ दुकानों की जमीन पर मिरगपुर गांव के कुछ लोग कब्जा करने आए थे। सूचना मिलने पर दूसरे पक्ष वहां पहुंच कर इसका विरोध किया। लेकिन भूमाफियाओं ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि विवादित जमीन को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर फायरिंग की गई। गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए। एक पक्ष गांव मिरगपुर का है जबकि दूसरा पक्ष वाल्मीकि बस्ती का रहने वाला है। जिसके चलते उनके बीच फायरिंग हुई। इतना ही नहीं कई कारों में तोड़फोड़ भी की गई।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और एसपी ग्रामीण सागर जैन फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों के बीच विवाद के चलते हाईवे पर अफरातफरी मच गई। एसपी ग्रामीण सागर जैन का कहना है कि जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया था। झगडे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाए हैं। फिलहाल स्तिथि सामान्य है और मामले की जांच की जा रही है। Firing In Deoband
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...