सहारनपुर : सहारनपुर के थाना चिलकाना इलाके के एक गांव में सातवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप दसवीं कक्षा के छात्र पर है। छात्रा की तबियत बिगड़ने पर डॉक्टर के पास ले जाया गया परिजनों के होश उड़ गए। दुष्कर्म के बाद 13 वर्षीय छात्रा का छह माह की गर्भवती होने का पता चला। आनन फानन में पुलिस ने न सिर्फ परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया बल्कि छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया। यह घटना…
Category: सहारनपुर
National Player : हालातों ने रोका राष्ट्रीय खिलाड़ी का रास्ता, ओलंपिक खेलने के सपनों पर फिरा पानी, जानिये कैसे ?
राष्ट्रीय खिलाड़ी : पेरिस में ओलंपिक गेम्स में भारत के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर अपने देश के लिए मेडल जीत भारत का नाम रोशन करने का काम कर रहे हैं। लेकिन सहारनपुर का एक जूडो खिलाड़ी जोकि राष्ट्रीय स्तर पर अपने हुनर का दम दिखा चुका है। घर के हालातो ने उसको तोड़ कर रख दिया, हम बात कर रहे हैं सहारनपुर के हकीकत नगर के रहने वाले 28 वर्षीय सोनू सिंह उर्फ जोंटी की, जोंटी ने 10 साल की उम्र से जूडो खेलना शुरू किया और उसका सपना था…
Saharanpur News : आधा दर्जन डेरियों को नोटिस-चेतावनी, एक डेरी से जुर्माना वसूला, खुले प्लाट में गोबर डालने व नालियों में गोबर बहाने पर की गयी कार्रवाई
सहारनपुर : नगर निगम के अधिकारियों ने आज दिल्ली रोड की अनेक डेरियों का निरीक्षण किया। खुले स्थान पर एक प्लाट में गोबर डालने वाले एक डेरी स्वामी से पांच हजार जुर्माना वसूला गया और करीब आधा दर्जन डेरी स्वामी को नालियों में गोबर न बहाने की हिदायत के साथ भविष्य में कार्रवाई की चेतावनी दी गयी। नगरायुक्त संजय चौहान के निर्देश पर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ.संदीप मिश्रा एवं प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच बी गुरुंग के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने आज सुबह दिल्ली रोड…
Saharanpur News : दिल्ली रोड पर कंपनी का फर्जीवाड़ा, सैकड़ों महिलाएं ठगी का शिकार
सहारनपुर : दिल्ली रोड स्थित विकास भवन के पास चार महीने पहले शुरू हुई एशियन इंटरप्राइजेज नामक एक कंपनी ने सैकड़ों महिलाओं को ठगकर फरार होने का मामला सामने आया है। कंपनी ने महिलाओं से 2400 रुपये लेकर उन्हें ऊन देकर फूल बनाने का काम दिया था। इसके बदले में महिलाओं को 15 दिनों बाद 4000 रुपये देने का वादा किया गया था। मंगलवार को जब महिलाएं कंपनी के कार्यालय पहुंचीं तो वहां कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। इस पर महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। सैकड़ों महिलाएं कार्यालय…
Saharanpur News : सहारनपुर के किसान ने शुरू की ड्रैगन की खेती, होने लगा लाखों का फायदा
सहारनपुर : ड्रैगन से कमाई सुनकर आपको अटपटा जरुर लगेगा लेकिन हकीकत यही है। क्योंकि ड्रैगन फ्रूट की खेती दक्षिण पूर्व एशिया में संयुक्त राज्य अमेरिका, कैरिबियन, ऑस्ट्रेलिया, मेसोअमेरिका और दुनिया के उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में की जाती है। यह फल दिखने में कमल के फूल जैंसा लगता है जिसके चलते गुजरात सरकार ने इसका ‘कमलम्’ नाम दिया है। ख़ास बात ये है कि ड्रैगन यानि “कमलम्” की खेती उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भी होने लगी है। जिले गांव शाहपुर महजबता में मनित गोयल ने अपने खेत मे…
Saharanpur News : स्कूली वाहनों की हुई फिटनेस जांच, 478 वाहन मिले अनफिट, स्कूल संचालकों में मचा हड़कंप
सहारनपुर : सहारनपुर में स्कूली वाहनों की फिटनेस को लेकर शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान से यह स्पष्ट है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर सरकार कितनी गंभीर है। रविवार को आयोजित विशेष जांच शिविर में 15 स्कूली वाहन मालिकों के नहीं पहुंचने और 50 से अधिक को नोटिस जारी किए जाने से यह पता चलता है कि अभी भी कई वाहन मालिक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। वाहनों के यह आंकड़े इस बात की ओर इशारा करते हैं कि अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी…
Train Accident : शटिंग के दौरान पटरी से उतरी मेमू ट्रेन, दूसरी लाइन पर खड़ी इंजन से टकराई, बड़ा हादसा टला
सहारनपुर : सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पास मेमू ट्रेन के शंटिंग के दौरान चार बोगियां पटरी से उतर गईं और बराबर खड़ी दूसरी ट्रेन के इंजन से टकरा गईं। गनीमत रही कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। यह घटना रेलवे सुरक्षा और रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे सांसद ने इस घटना को लेकर केंद्र सरकार और विशेषकर रेल मंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे रेल हादसे देश की रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर…
Saharanpur News : स्मार्ट सिटी में धंसी सड़क, कई लोग हुए हादसे का शिकार
सहारनपुर : महानगर के विनोद विहार इलाके में एक साल पहले डाली गई सीवर लाइन के कारण रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। लीकेज ठीक करने के दौरान सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया, जिससे कई मजदूर और स्थानीय लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, विनोद विहार में पिछले तीन महीनों से पेयजल की समस्या बनी हुई थी और सड़क भी हल्की सी बैठ रही थी। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में नगर निगम से कई बार शिकायत की थी। रविवार को नगर निगम की टीम लीकेज ठीक…
Saharanpur News : प्रदेश में हो रही अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में सड़को पर उतरे कांग्रेसी, बिजली घर पर किया धरना प्रदर्शन
सहारनपुर : पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार, आज जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेसजन घंटाघर स्थित बिजली घर पर एकत्रित हुए और जोरदार नारेबाजी करते हुए जनपद में हो रही अघोषित विद्युत कटौती के विरुद्ध प्रदर्शन करने लगे। इस संबंध में उन्होंने अधीक्षण अभियंता से मिलकर उन्हें एक मांग पत्र भी सौंपा, जिसमें जनपद को तुरंत अघोषित विद्युत कटौती से मुक्ति दिलाकर किसान, कामगार, विद्यार्थी, व्यापारियों व उद्यमियों सहित सभी नागरिकों को राहत देने की मांग की । प्रदेश अध्यक्ष अजय…
Saharanpur News : रेलवे स्टेशन पर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं के लिए महापौर ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
सहारनपुर : महापौर डॉ. अजय कुमार ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर सहारनपुर से जुडे़ प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों एवं शहीद भगतसिंह की फांसी पर हस्ताक्षर करने से इंकार करने वाले जस्टिस आगा हैदर सहित शहीदों की प्रतिमाएं तथा काकोरी ट्रेन एक्शन के प्रतीक रुप में टेªन का मॉडल स्थापित करने की पुनः मांग की है। रेल मंत्री को सम्बोधित पत्र महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज रेलवे के सहायक मंडलीय अभियंता सुशील कुमार को सौंपा। महापौर ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव…
