सहारनपुर : भारतीय सेना की वर्दी पहनकर देशसेवा करने का सपना लिए बिजनौर जिले के युवाओं ने अग्निवीर भर्ती रैली में अपना दमखम दिखाया। नजीबाबाद, बिजनौर और धामपुर तहसीलों से पहुंचे युवाओं ने जोश, अनुशासन और शानदार शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए भर्ती मैदान में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। कुल 1,115 अभ्यर्थियों ने दौड़ में हिस्सा लिया, जिनमें से 880 युवाओं ने दौड़ सफलतापूर्वक पास कर अगली चुनौती की ओर कदम बढ़ाया। ARO मेरठ के अंतर्गत डॉ. भीमराव आंबेडकर ग्राउंड, सहारनपुर में 17 अगस्त से 9 सितंबर 2026 तक…
Category: सहारनपुर
‘रंगदारी नहीं दी तो होटल में आग लगा दूंगी’, ‘झूठे केस में फंसा दूंगी’, होटल संचालक की शिकायत पर दो पर FIR
सहारनपुर : पुरानी पशु मंडी के सामने स्थित एक होटल के संचालक ने पूर्व भाजपा नेता कोमल गुर्जर और अरुण कुमार समेत कुछ लोगों पर धमकी देकर रंगदारी वसूलने का आरोप लगाया है। होटल संचालक का कहना है कि आरोपी करीब एक साल से हर महीने 15 हजार रुपये लेते आ रहे थे। रकम देने से इनकार करने पर होटल में आग लगाने, ग्राहकों की निजी जानकारी सार्वजनिक करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। गांव बालू निवासी अनुज कुमार पुरानी पशु मंडी के सामने रेस्टोरेंट एंड होटल…
दिशा की बैठक में भिड़े कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा विधायक आशु मलिक, चाय-पकौड़ी वाली टिप्पणी पर गरमाया माहौल
सहारनपुर : जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की मंगलवार शाम विकास भवन सभागार में हुई बैठक में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा विधायक आशु मलिक के बीच राजनीतिक तल्खी खुलकर सामने आ गई। विकास कार्यों से जुड़े एक सवाल को लेकर दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस हुई। इस दौरान विधायक की ‘चाय-पकौड़ी’ वाली टिप्पणी और सांसद के जवाब से बैठक का माहौल कुछ देर के लिए गरमा गया। दोनों के बीच हुई नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। आपको बता…
शराब ठेके के सेल्समैन लोकेश हत्याकांड का खुलासा, पहचान के डर से पानी में डुबोकर की हत्या
सहारनपुर : नागल थाना क्षेत्र में शराब ठेके के सेल्समैन लोकेश हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों और सबूतों के आधार पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो अवैध चाकू, दो मोबाइल फोन, लोकेश का पिट्ठू बैग, दो बाइक और 1490 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने ठेके की बिक्री की रकम लूटने के इरादे से कई दिनों तक लोकेश की रेकी की थी। उन्हें शक था कि लोकेश के लाल रंग के पिट्ठू बैग में शराब ठेके की…
अग्निवीर भर्ती रैली में बागपत के 970 युवाओं ने लिया हिस्सा, 670 ने पास की शारीरिक परीक्षा
सहारनपुर : बागपत जिले की बड़ौत और खेकड़ा तहसील के 970 अभ्यर्थियों ने मंगलवार को सहारनपुर में हो रही अग्निवीर भर्ती रैली में हिस्सा लिया। कड़ी मेहनत और जोश के साथ हिस्सा लेने वाले युवाओं में से 670 ने पहली फिजिकल परीक्षा पास कर ली। सफल अभ्यर्थी अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों का सामना करेंगे। भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों ने पहले दौड़ लगाई। दौड़ में सफल होने वालों का शारीरिक माप, बीम और पुश-अप समेत अन्य तय मानकों पर टेस्ट लिया गया। फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट पास करने वालों…
बुर्का पहनकर स्टेज पर डांस का वीडियो वायरल, क़ारी इसहाक़ गोरा ने जताई नाराज़गी, प्रशासन से की जांच और कार्रवाई की मांग
सहारनपुर : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक एवं देवबंदी उलेमा मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने नाराज़गी जताई है। वायरल वीडियो में कुछ युवतियां बुर्का पहनकर स्टेज पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए प्रशासन से मामले की जांच कराने और नियमों के उल्लंघन की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने कहा कि सबसे पहले वायरल वीडियो की वास्तविकता और…
सहारनपुर में अग्निवीर भर्ती रैली का आगाज, हापुड़ के 899 युवाओं ने दिखाया जोश
सहारनपुर: डॉ. बी.आर. आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार से अग्निवीर भर्ती रैली का शुभारंभ हो गया। आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (ARO) मेरठ के अंतर्गत आने वाले 13 जिलों के युवाओं के लिए आयोजित इस भर्ती रैली के पहले दिन हापुड़ जिले के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। सुबह से ही भर्ती मैदान में युवाओं की भीड़, उत्साह और देशसेवा का जज्बा देखने को मिला। भारतीय सेना में शामिल होने के सपने के साथ पहुंचे युवाओं ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में पूरे जोश के साथ भाग लिया। भर्ती रैली का आयोजन ARO…
शादी का झांसा, लाखों रुपये और सात साल तक संबंध: सहारनपुर में पास्टर गिरफ्तार
सहारनपुर: कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की एक महिला ने चर्च के पास्टर जसपाल मसीह उर्फ जसपाल भट्टी पर शादी का झांसा देकर करीब सात वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने और लाखों रुपये लेने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश किए जाने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी मुलाकात वर्ष 2017 में जसपाल मसीह से हुई थी। आरोप है कि इसके बाद पास्टर…
सहारनपुर में 4.10 करोड़ की स्मैक बरामद, दो शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार
सहारनपुर : जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत बेहट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 804 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 करोड़ 10 लाख रुपये है। करोड़ों रुपये की इस बरामदगी के बाद पुलिस ने नशे के कारोबार से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस…
सहारनपुर में सिपाही की पत्नी की गोली लगने से मौत, सरकारी राइफल से चली गोली, पति हिरासत में
सहारनपुर : थाना सदर बाजार क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब हकीकत नगर श्मशान घाट के सामने स्थित एक किराए के मकान में पुलिसकर्मी की पत्नी की गोली लगने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक महिला को गोली उसके पति की सरकारी INSAS राइफल से लगी। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिसकर्मी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतका की पहचान पुलिसकर्मी की पत्नी के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों के…
