चंडीगढ़, 12 जनवरी। पंजाब सरकार द्वारा राज्य के रिवायती और विरासत मेलों को देश-दुनिया में प्रोत्साहित करने और इन मेलों के प्रति लोगों की रुचि को और अधिक बढ़ाने के लिए शुरू हुई कवायद के तहत 10 और 11 फरवरी को फिरोजपुर में शहीद भगत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी में ‘‘सबसे बड़ा पतंगबाज़’’ विषय पर राज्य स्तरीय पतंगबाजी मुकाबला और बसंत मेला करवाने जा रही है। पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों संबंधी मंत्री मिस अनमोल गगन मान ने बताया कि फिरोजपुर का बसंत मेला धूमधाम से मनाया जाता है। पंजाब सरकार इस…
Category: पंजाब
सामाजिक सुरक्षा विभाग के 5 क्लर्कों को सौंपे नियुक्ति पत्र
चंडीगढ़, 11 जनवरी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरियां देने की वचनबद्धता पर चलते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने आज पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में स्थित दफ्तर में 5 क्लर्कों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने नए-नियुक्त कर्मचारियों को बधाई दी और ईमानदारी से काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि यह विभाग समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के कल्याण के लिए काम करता है। इसलिए कर्मचारियों का…
पंजाब के गांवों में ‘नल जल मित्र प्रोग्राम’ जल्द होगा शुरू
चंडीगढ़, 10 जनवरी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब के सभी गांवों में ‘नल जल मित्र प्रोग्राम’ जल्द शुरू किया जा रहा है। जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग ने कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के सहयोग से ‘नल जल मित्र’ लिए एक मल्टी स्किल का कोर्स विकसित किया है। कोर्स करने वाले से कोई फीस नहीं ली जाएगी। इसका खर्च सरकार उठाएगी। जलापूर्ति एवं सेनिटेशन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य गांवों के स्थानीय लोगों को कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान करना है…
वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाने की अपील
चंडीगढ़, 10 जनवरी। पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने लोगों को अपने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाने की अपील की है। यहां जारी बयान में मंत्री ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश और केंद्रीय सड़की यातायात और राजमार्ग मंत्रालय की नोटिफिकेशन के अनुसार वाहनों पर हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट (एच.एस.आर.पी) लगाना जरूरी है। इन दिशा-निर्देशों के तहत ही पंजाब राज्य में भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट सभी वाहनों के लिए अनिवार्य की गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लोगों की सुविधा के…
चंडीगढ़ व पंजाब भाजपा की मीडिया वर्कशॉप आयोजित
चंडीगढ़ 9 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ व पंजाब प्रदेश की साझी मीडिया वर्कशॉप सेक्टर 37 स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई जिसमें मीडिया से संबंधित सभी विषयों पर विचार विमर्श किया गया तथा विशेषज्ञों ने अलग-अलग विषयों की बारीकियों की जानकारी दी। मीडिया व सोशल मीडिया में संबंध , लोकसभा चुनावों की तैयारी में मीडिया सेंटर्स की स्थापना , प्रिंट मीडिया व प्रवक्ताओं का व्यवहार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धियां तथा नीतियों पर चर्चा , वैचारिक अधिष्ठान विषयों पर सत्र लिए गए। इस वर्कशॉप में…
PSPCL को गर्मियों में बिजली की जरूरतों पर प्रबंध करने के निर्देश
चंडीगढ़, 9 जनवरी। पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने आज पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन (PSPCL) को आदेश दिए कि गर्मियों के सीजन के दौरान पैदा होने वाली चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए पहले से ही प्रबंध कर लिए जाएं जिससे लोगों को निर्विघ्न बिजली सप्लाई देने में किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। यहां PSPCL के अधिकारियों के साथ मीटिंग के दौरान बिजली मंत्री ने मैनेजमेंट को गर्मियों में बिजली की संभावित मांग बढ़ने के मद्देनजर जरूरी साजो-सामान और बुनियादी ढांचे की खरीद के…
राज्य भर में स्कूल प्रबंधन समितियों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन
चंडीगढ़, 8 जनवरी: पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सचिव कमल किशोर यादव के नेतृत्व अधीन स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एस.एम.सी.) के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण राज्य के 117 स्कूल ऑफ ऐमिनेंस, 10 मैरीटोरियस स्कूलों और 8 सीनियर सेकंडरी गर्लज़ स्कूलों के एस.एम.सीज के लिए है और यह आज (8 जनवरी) से शुरू होकर 12 जनवरी तक चलेगी। यह सामथ्र्य-निर्माण सैशन 145 स्कूलों में 600 से अधिक एस.एम.सीज. मैंबरों के लिए करवाए जाएंगे। यह राज्य भर के 2.8 लाख एस.एम.सी. मैंबरों को प्रशिक्षण प्रदान करेगा। इन सैशनों…
मन्नू महावा गिरोह के तीन अन्य सदस्य गिरफ्तार
अमृतसर, 8 जनवरी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर नशों के विरुद्ध शुरु की गई निर्णायक जंग के हिस्से के तौर पर 19 किलो हेरोइन बरामदगी मामले की ज़ोरदार पड़ताल से आगे बढ़ते हुए पंजाब पुलिस ने सोमवार को मन्नू महावा गिरोह के तीन और सदस्यों को गिरफ़्तार करके 3.5 किलो हेरोइन और बरामद की है। इस केस में अब हेरोइन की कुल बरामदगी 22.5 किलो हो गई है। डीजीपी गौरव यादव ने गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान बलराज सिंह उर्फ काका निवासी गांव लाहौरीमल, अमृतसर, अनमोल सिंह…
जलापूर्ति मंत्री ने किया तलवाड़ा प्रोजैक्ट का दौरा
चंडीगढ़, 8 जनवरी। पंजाब के प्रत्येक गांव में साफ और पीने योग्य पानी की सप्लाई के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश के तहत जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने नहरी पानी पर आधारित तलवाड़ा जल आपूर्ति योजना का दौरा किया। इस परियोजना से तलवाड़ा, हाजीपुर, भूंगा और दसूहा ब्लॉकों के 197 गांवों को साफ और पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। यह प्रोजैक्ट अगले साल तक पूरा होने की योजना है। जिक्रयोग्य है कि इस प्रोजैक्ट के द्वारा शाह नहर बैराज तलवाड़ा से करीब 231…
सर्दी का असर – 10 वीं तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद
चंडीगढ़, 7 जनवरी। सर्दी बढ़ने के मद्देनजर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के दसवीं तक के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूल 8 से 14 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। यहां जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने खराब मौसम पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि इससे बच्चों के स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि स्कूल जाने वाले छात्रों के हित में यह आदेश जरूरी है और स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि…
