प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियों से आमदनी में 32 प्रतिशत की वृद्धि

चंडीगढ़, 7 जनवरी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा पारदर्शी, परेशानी रहित और भ्रष्टाचार मुक्त सेवाएं देने के नतीजे की वजह से जमीन-जायदाद की रजिस्ट्रियों से पंजाब सरकार को केवल दिसंबर महीने में ही पिछले साल के मुकाबले 32 प्रतिशत ज्यादा आमदनी हुई है। पंजाब के राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया है कि जमीन-जायदाद की रजिस्ट्रियों से पंजाब सरकार के खजाने में दिसंबर 2023 में पिछले साल के मुकाबले 102.04 करोड़ रुपए ज़्यादा आए हैं। दिसंबर 2022 के 315.81 करोड़ रुपए के मुकाबले दिसंबर 2023…

विनीत वर्मा द्वारा व्यापारियों की मांगों पर आबकारी आयुक्त से मुलाकात

चंडीगढ़, 5 जनवरी। पंजाब राज्य व्यापारी कमीशन के सदस्य विनीत वर्मा ने आज कमिश्नर आबकारी पंजाब श्री वरुण रूजम के साथ मीटिंग की।   आज यहां आबकारी और कराधान भवन में हुई मीटिंग के दौरान वर्मा ने आबकारी कमिश्नर के साथ पंजाब के व्यापारियों के अलग-अलग मुद्दों संबंधी विचार-चर्चा की और इन मुद्दों को सकारात्मक ढंग से हल करने के लिए कहा। आबकारी आयुक्त वरुण रूजम द्वारा व्यापारियों की मांगें बहुत ध्यान से सुनी और जायज मांगों को जल्द पूरा करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…

धान की सीधी बिजाई के लिए किसानों को पैसा जारी

चंडीगढ़, 5 जनवरी। पंजाब सरकार ने खरीफ सीजन 2023 के दौरान धान की सीधी बिजाई (डीएसआर) करने वाले 17,007 किसानों के बैंक खातों में 19.83 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए हैं।   कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि साल 2023-24 के दौरान कुल 19,114 किसानों ने डी.एस.आर. पोर्टल पर 1,72,049 एकड़ क्षेत्रफल रजिस्टर्ड किया था। संबंधित जिला अधिकारियों द्वारा पड़ताल करने के उपरांत कुल 18,931 किसानों और डीएसआर के अधीन 1,33,745.67 एकड़ क्षेत्रफल का सत्यापन किया गया है।   खुड्डियां ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा भूजल…

आशीर्वाद योजना तहत SC cat. के लिए राशि जारी

चंडीगढ़, 5 जनवरी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार जहां सभी वर्गों के कल्याण के लिए लगातार यत्नशील है, वहीं अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए भी लगातार कार्यशील है। पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के लिए आशीर्वाद योजना अधीन चालू वित्त वर्ष के बजट से 29.14 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डा. बलजीत कौर ने कहा कि इस राशि के जारी होने से अनुसूचित जाति के मार्च 2023 के 5715 लाभपात्रों को…

पंजाब में स्थापित होंगी 3 बायो-फर्टिलाइजर टेस्टिंग लैब

चंडीगढ़, 3 जनवरी। पंजाब सरकार राज्य में गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पादों की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए गुरदासपुर, एसएएस नगर (मोहाली) और बठिंडा जिले में तीन बायो-फर्टिलाइजर टेस्टिंग लैब स्थापित करेगी। यह जानकारी कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुडडियां ने दी। वे विशेष मुख्य सचिव कृषि केएपी सिन्हा के साथ विभाग की कार्यशीलता को और बढ़िया बनाने के लिए मुख्य कृषि अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कामकाज की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने डायरेक्टर कृषि को फील्ड अधिकारियों की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट पेश करने…

जीएसटी व आबकारी में पंजाब ने हासिल की बढ़ोतरी

चंडीगढ़, 3 जनवरी। पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां बताया कि राज्य ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के मुकाबले चालू वित्तीय वर्ष के दौरान दिसंबर तक वस्तु एवं सेवा कर (जी.एस.टी) से राजस्व में शुद्ध 16.52 प्रतिशत की वृद्धि दर और आबकारी से राजस्व में 10.4 प्रतिशत वृद्धि हासिल की है। यहाँ जारी प्रैस बयान में यह प्रगटावा करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में दिसंबर तक शुद्ध जी.एस.टी. 15523.74 करोड़ रुपए रहा, जबकि वित्तीय…

जल संरक्षण पर क्वांटम पेपर्स लिमिटेड के साथ MOU

चंडीगढ़, 3 जनवरी। पंजाब में चलाए जा रहे जल संरक्षण एवं प्रबंधन से जुड़े प्रयासों को और अधिक बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार ने आज क्वांटम पेपर्स लिमिटेड के साथ समझौता किया।पंजाब के भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा की मौजूदगी में विभाग के अधिकारियों और कंपनी के प्रबंधकों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।इस दौरान कैबिनेट मंत्री जौड़ामाजरा ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति वचनबद्धता को दोहराते हुए कहा कि यह राज्य में अपनी किस्म का पहला…

ऑपरेशन ईगल 3 – स्पेशल चेकिंग के दौरान 24 क्रिमिनल गिरफ्तार

चंडीगढ़, 2 जनवरी। पंजाब पुलिस ने मंगलवार को ‘‘ऑपरेशन ईगल-3 ’ के  तहत राज्य भर के सभी बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों और इनके आसपास के स्थानों पर विशेष घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। ऑपरेशन डीजीपी गौरव यादव की देखरेख में चलाया गया। अभियान दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक सभी 28 पुलिस जिलों में एक ही समय चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर आने-जाने वाले लोगों की तलाशी की।   स्पेशल डीजीपी (कानून व व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि पुलिस…

गांवों में पीने के पानी की योजनाएं समय पर पूरा करें अफसर – मंत्री

चंडीगढ़, 2 जनवरी। पंजाब केजलापूर्ति और सेनिटेशन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने अधिकारियों को गांवों में साफ और शुद्ध पानी की सप्लाई के लिए चलाए जा रही तमाम परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। वे यहां विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवंत सिंह मान सरकार राज्य को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए यत्नशील है और इस मकसद के लिए गांवों को सभी सुविधाएं प्राथमिकता पर मुहैया की जाएं। उन्होंने पंजाब के अलग-अलग इलाकों में चल रहे नहरी पानी…

मुख्यमंत्री ने साल 2024 का जारी किया कैलेंडर

चंडीगढ़,1 जनवरी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को साल 2024 के लिए पंजाब सरकार की डायरी और कैलेंडर जारी किया।  मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि कैलेंडर और डायरी का नक्शा सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा डिज़ाइन और तैयार किया गया है और कंट्रोलर प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी पंजाब द्वारा छापा गया है।  इस दौरान सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री चेतन सिंह जौड़ेमाजरा ने बताया कि कई सालों बाद साल के पहले दिन डायरी और कैलेंडर जारी किया गया है।  इस मौके पर मुख्य सचिव अनुराग…