गणतंत्र दिवस पर लोगों की सेवा के लिए समर्पित होगी सड़क सुरक्षा फोर्स- मान

चंडीगढ़, 17 जनवरी। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के शुभ दिवस पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 461 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे और लोगों को इंसाफ दिलाने के लिए दशमेश पिता के नक्शेकदम पर चलने का न्योता दिया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू साहिब ने हमें जुल्म, बेइंसाफी और दमन के विरुद्ध लड़ने का उपदेश दिया था। उन्होंने कहा कि इस पवित्र दिवस पर हम सभी को अपनी ड्यूटी पूरी इमानदारी, लगन और लगन के साथ निभाने का प्रण लेना चाहिए। भगवंत सिंह मान…

इंटरनेट से जोड़े जाएंगे सरकारी स्कूल

चंडीगढ़, 17 जनवरी। पंजाब के छात्रों को सरकारी स्कूलों में बढ़िया एजुकेशन देने के लिए बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने और नयी पहलकदमियां करने संबंधी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की हिदायतों पर आगमी दो शैक्षिक सैशनों के लिए समग्र शिक्षा अभ्यान अथॉरिटी के एक्शन प्लान को मंजूरी मिल गई है। मुख्य सचिव अनुराग वर्मा की अगुवाई वाली अथॉरिटी की कार्यकारी कमेटी की हुई मीटिंग में दो सालों के लिए सैद्धांतिक तौर पर मंजूर किए गए एक्शन प्लान में सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने, कामर्स और साइंस की…

नशों के खिलाफ खेल सबसे कारगर हथियार: मुख्यमंत्री  

चंडीगढ़, 16 जनवरी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा है कि राज्य में खेल संस्कृति को प्रफुल्लित करना नशों के विरुद्ध राज्य सरकार की लड़ाई में सबसे कारगर हथियार साबित हो सकता है।   यहां म्यूनिसिपल भवन में एशियाई और राष्ट्रीय खेलों के 168 पदक विजेताओं को 33.83 करोड़ रुपए के नकद इनाम बांटने के लिए करवाए गए समारोह के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों को प्रोत्साहित करने से नौजवानों की अप्रयुक्त ऊर्जा खेलों में अच्छी कारगुजारी दिखाने की ओर इस्तेमाल की…

पेंडिंग पड़े इंतकालों के हजारों मामलों का निपटारा

चंडीगढ़, 16 जनवरी। पंजाब की तहसीलों और सब-तहसीलों में पेंडिंग पड़े इंतकालों के हजारों मामलों का निपटारा स्पेशल कैंपों के माध्यम कर कर दिया गया। इंतकालों को निपटाने के लिए सबसे पहला कैंप 6 जनवरी को लगाया गया था। कैंप में भारी तादाद में मामले आए थे। कैंप एक तरह से सफल रहा। इसके बाद लोकहित में दूसरा कैंप लगाया गया।पंजाब के राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने बताया कि इन दोनों कैंपों के दौरान इंतकालों के लंबित पड़े 50,796 मामले निपटाए गए हैं। पहले कैंप में 31,538 जबकि दूसरे…

पंजाब को खनन से हुई रिकॉर्ड कमाई

चंडीगढ़, 15 जनवरी। पंजाब के खनन एवं भूविज्ञान मंत्री चेतन सिंह जौड़ा माजरा ने आज बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लोगों को सस्ती दरों पर रेत और बजरी देने के बावजूद पिछले दो वित्तीय वर्षों के दौरान कुल 472.50 करोड़ रुपए का राजस्व एकत्रित किया गया है। मंत्री ने बताया कि विभाग ने विभिन्न स्रोतों से बीते वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान कुल 247 करोड़ रुपए जुटाए और मौजूदा वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान 2 जनवरी, 2024 तक 225.50 करोड़ रुपए की आमदनी प्राप्त…

CM ने सेना के जवान गुरप्रीत सिंह की शहादत पर गहरा दुख जताया

चंडीगढ़, 12 जनवरी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ड्यूटी निभाते हुए शहीद हुए 24 वर्षीय सेना के जवान गुरप्रीत सिंह की शहादत पर गहरा दुख जताया है। यहां जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरप्रीत सिंह गुरदासपुर के गांव भैणी खादर का रहने वाले थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस वीर जवान ने जम्मू कश्मीर में ड्यूटी निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने कहा कि यह देश और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।  मुख्यमंत्री ने बहादुर जवान के परिवार के…

खेल मंत्री ने एशियाई चैंपियनशिप की मेडलिस्ट को दी बधाई

चंडीगढ़, 13 जनवरी। पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज जकार्ता में चल रहे एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाली फरीदकोट की निशानेबाज सिफ़्त कौर समरा को बधाई दी है। सिफ़्त ने टीम इवेंट में स्वर्ण और व्यक्तिगत में रजत पदक जीता।   खेल मंत्री ने कहा कि सिफ्त कौर समरा ने निरंतर बढिय़ा प्रदर्शन के साथ राज्य और देश का नाम रौशन किया है। सिफ़्त ने पिछले साल एशियन गेम्ज़ में विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण और रजत पदक जीता। विश्व कप में…

गिरफ्तार B.D.P.O. तुरंत प्रभाव से निलंबित

चंडीगढ़, 13 जनवरी। पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग ने ममदोट के ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी (बी.डी.पी.ओ) सरबजीत सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सरबजीत सिंह को कल विजिलेंस ब्यूरो ने सरपंचों से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। निलंबन अवधि के दौरान अधिकारी का मुख्यालय कार्यालय ज़िला विकास एवं पंचायत अधिकारी, फिरोजपुर होगा। इसी दौरान, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने लोगों को पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन देने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान…

खरड़ और तलवंडी साबो में 160 एमवीए और 100 एमवीए ट्रांसफार्मर लगे

चंडीगढ़, 12 जनवरी। पंजाब के बिजली एवं लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज यहां बताया कि पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड (पी.एस.टी.सी.एल.) ने लोगों को भरोसे योग्य बिजली सप्लाई मुहैया करवाने के लिए साल 2024 के पहले 11 दिनों में ही खरड़ और तलवंडी साबो में 17.3 करोड़ रुपए की लागत से क्रमवार 160 मेगावोल्ट एंपियर (एम.वी.ए.), 220/66 किलोवाट (के.वी.) और 100 मेगावोल्ट एंपियर (एम.वी.ए.) 220/66 किलो वाट (के.वी.) पावर ट्रांसफॉर्मर चालू किए गए हैं। यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि पी.एस.टी.सी.एल. ने मौजूदा 100 एम.वी.ए, 220/66…

सीएम ने शहीद जसपाल सिंह के परिवार को सौंपा वित्तीय सहायता का चेक

बघरौल ( दिढ़बा), 11 जनवरी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान गुरूवार को ड्यूटी के दौरान शहीदी प्राप्त करने वाले हवलदार जसपाल सिंह के घर पहुंचे और उनके परिवार को शहीद के सम्मान के तौर पर एक करोड़ रुपए का चैक सौंपा शहीद हवलदार जसपाल सिंह, जो 9 महार रेजीमेंट में तैनात थे, की शहादत पर गहका शोक प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश सेवा के दौरान अपनी जान गंवाने वाले शहीद का देश हमेशा कर्ज़दार रहेगा। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए और परिवार के लिए…