लुप्त हो रहे ‘हॉग डियर’ को पंजाब में मिलेगा बड़ा रुतबा

चंडीगढ़, 14 फरवरी। पंजाब में जंगली जीवों की देखभाल के लिए किए जा रहे प्रयासों को मुख्य रखते हुए पंजाब राज्य वन्यजीव बोर्ड ने आज हॉग डियर (एक्सिस पोर्सिनस) को कथलौर-कौशल्या वन्यजीव अभयारण्य की मासकोट स्पीशीज़ (प्रतीक चिन्ह प्रजाति) ऐलान करने की मंजूरी दे दी है। यह फैसला वन एवं वन्य जीव सुरक्षा मंत्री लाल चंद कटारूचक्क की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की स्थायी समिति की बैठक के दौरान लिया गया। उल्लेखनीय है कि हॉग डियर वास्तव में कथलौर-कौशल्या वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के प्राकृतिक निवास स्थानों का प्रतिनिधित्व करता है…

मंत्री ने लॉन्च की सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की नई वेबसाइट

चंडीगढ़, 13 फरवरी। पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री चेतन सिंह जौड़ा माजरा ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की नई वेबसाइट जारी की, जो राज्य में सूचना के आदान-प्रदान से सम्बन्धित गतिविधियों में सार्वजनिक शमूलियत को सुनिश्चित बनाने सहित सूचना के प्रसार को और ज़्यादा सुचारू बनाएगी और पारदर्शिता में और अधिक वृद्धि करेगी। मंत्री ने इस मौके पर कहा कि मोबाइल-अनुकूल यह नई वैबसाईट https://ipr.punjab.gov.in/en/ पत्रकारों और आम लोगों को मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की उपलब्धियों और जनहितैषी नीतियों के बारे…

स्कॉच अवार्ड 2023: पंजाब बागवानी विभाग ने लहराया परचम

चंडीगढ़, 13 फरवरी। पंजाब सरकार ने स्कॉच अवॉर्ड-2023 में शानदार प्रदर्शन किया है और बागवानी के क्षेत्र में एक सिल्वर अवार्ड समेत 5 सेमीफाइनल स्थान हासिल किए हैं। बागवानी मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने करतारपुर, जालंधर स्थित सब्जियों के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (इंडो-इजराइल प्रोजेक्ट) को सिल्वर अवार्ड मिलने पर विभाग के अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सेंटर किसानों की आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि करके उनके जीवन में अहम बदलाव लाने में सहायक हो रहा है। यहाँ 3-5 मीट्रिक टन के ऑन-फार्म कोल्ड रूम को स्टैंडर्डडाइज किया गया…

एसएसएस बोर्ड के सदस्यों ने संभाला पदभार

चंडीगढ़, 12 फरवरी। पंजाब राज्य अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड के नवनियुक्त सदस्यों ने सोमवार को वित्त, योजना, उत्पाद शुल्क और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा, बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा की उपस्थिति में मोहाली में अपने कार्यालय का कार्यभार संभाला।  मंत्रियों ने नवनियुक्त सदस्यों अनिल महाजन, नरेश पाठक और गुंजन चड्ढा को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे राज्य के युवाओं को रोजग़ार के पर्याप्त अवसर प्रदान करने के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के सपने को साकार…

ब्रिटिश कोलंबिया के स्पीकर ने की पंजाब विधानसभा स्पीकर से भेंट

चंडीगढ़, 12 फरवरी। ब्रिटिश कोलंबिया (कनाडा) के स्पीकर राज चौहान के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के साथ मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने पंजाब और ब्रिटिश कोलंबिया के मध्य आपसी सहयोग को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया।   आज यहां पंजाब विधानसभा में हुई मुलाकात के दौरान संधवां ने पंजाब और ब्रिटिश कोलंबिया के दरमियान कृषि, इंडस्ट्री, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में ठोस सहयोग पर ज़ोर दिया। पंजाब विधान सभा के स्पीकर ने कहा कि दोनों सूबे अलग-अलग क्षेत्रों में ज्ञान…

मंत्री बैंस द्वारा ‘‘आप दी सरकार आप दे दुआर’’ के तहत 54 कैंपों में शिरकत

श्री आनंदपुर साहिब, 12 फरवरी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार हाल में शुरू की गई आप दी सरकार आप दे दुबार स्कीम के अधीन कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा श्री आनंदपुर साहिब और नंगल उप मंडलों में अब तक लगे कैंपों में निजी तौर पर शिरकत की गई।  इन कैंप के दौरान कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने लोगों में बैठकर उनकी समस्याओं का निपटारा किया। उनके द्वारा रोजाना लगभग 10 कैंपों में निजी तौर पर शिरकत की जा रही है, जहां अलग-अलग विभागों की…

केजरीवाल व मान ने किया श्री गुरु अमरदास पावर प्लांट लोगों को समर्पित

गोइंदवाल साहिब ( तरनतारन), 11 फरवरी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने श्री गुरु अमरदास थर्मल प्लांट को लोगों को समर्पित करके नया इतिहास रच दिया है।  पंजाब सरकार ने प्राइवेट कंपनी जी.वी.के. पावर की मल्कियत वाला यह गोइंदवाल पावर प्लांट 1080 करोड़ रुपए की लागत से खरीद कर इतिहास रचा है। यह पहली बार है जब सरकार ने कोई प्राइवेट पावर प्लांट खरीद कर नया दौर शुरू किया है। राज्य सरकार द्वारा पावर प्लांट का यह सबसे कम कीमत पर किया समझौता…

मिनी आंगनवाड़ी केंद्र को मुख्य आंगनबाड़ी केंद्रों में किया अपग्रेड – डॉ. बलजीत कौर

चंडीगढ़, 11 फरवरी। पंजाब सरकार द्वारा राज्य के 1240 आँगनवाड़ी केन्द्रों को मिनी आंगनवाड़ी  केंद्रों से मुख्य आंगनबाड़ी केंद्रों में अपग्रेड किया गया है।   सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य में कुल 27,314 आंगनबाड़ी सेंटरों में से 1240 आँगनवाड़ी सेंटर बतौर मिनी आंगनवाड़ी सेंटर चल रहे थे। उन्होंने बताया कि इन 1240 आंगनबाड़ी सेंटरों में एक वर्कर काम कर रहा था, जिसको प्रति माह मान भत्ता 3500 रुपए दिया जाता था।  डॉक्टर बलजीत कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के…

जालंधर के निजी स्कूल को कारण बताओ नोटिस

चंडीगढ़, 10 फरवरी। पंजाब के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जालंधर के कैंब्रिज स्कूल को पंजाबी विषय को अनिवार्य विषय के तौर पर न पढ़ाने सम्बन्धी कारण बताओ नोटिस जारी किया है।   इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा बताया गया कि उनके संज्ञान में आया था कि जालंधर की छोटी बारादरी के करीब कैंब्रिज स्कूल में विद्यार्थियों को पंजाबी विषय अनिवार्य विषय के तौर पर नहीं पढ़ाया जा रहा। जिस पर उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि कैंब्रिज स्कूल,…

डॉ. बलजीत कौर ने केंद्रीय मंत्री अठावले के सामने रखे पंजाब के मुद्दे

चंडीगढ़, 10 फरवरी। पंजाब के सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक और सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री रामदास अठावले के साथ मुलाकात करके पंजाब के अहम मुद्दों पर चर्चा करते हुए मांगे रखीं। केंद्रीय मंत्री के एकदिवसीय फरीदकोट दौरे के दौरान यह मीटिंग हुई, जो सामाजिक न्याय एवं सामाजिक सुरक्षा विभागों के प्रभावी कामकाज संबंधित अलग-अलग मुद्दों पर केंद्रित रही।   अठावले के साथ बातचीत के दौरान डॉ. बलजीत कौर ने बाबू जगजीवन राम योजना के अधीन हॉस्टल बनाने…