शुभमन गिल को बनाया लोकसभा चुनाव 2024 के लिए ‘स्टेट आइकॉन’

चंडीगढ़, 19 फरवरी। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी के दफ्तर द्वारा भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल को ‘स्टेट आइकॉन’ बनाया गया है। इस संबंध में मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने कहा कि पंजाब निवासी शुभमन गिल क्रिकेट प्रेमियों, विशेषकर युवाओं में काफी लोकप्रिय है और आगामी लोकसभा चुनाव 2024 दौरान 70 फीसदी से ज्यादा वोट का लक्ष्य हासिल करने में मददगार साबित होंगा। उन्होंने कहा कि शुभमन गिल के माध्यम से वोटर जागरूकता के लिए विभिन्न अभियान चलाए जाएंगे ताकि ”इस बार 70 पार” का लक्ष्य हासिल किया जा सके।…

मुख्यमंत्री मान ने बगलामुखी धाम लुधियाना में माथा टेका

लुधियाना, 17 फरवरी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को बगलामुखी धाम में माथा टेका और राज्य की शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए अरदास की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने राज्य की सेवा ओर जोश और लगन के साथ करने के लिए माता रानी से आर्शीवाद माँगा। उन्होंने सर्व शक्तिमान के आगे प्रार्थना की कि पूरे समर्पण के साथ राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए ताकत और सामर्थ्य प्रदान करें। भगवंत सिंह मान ने जाति, रंग, नसल और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठ कर…

बिजली लाइनमैन विजिलेंस ब्यूरो के हत्थे चढ़ा

चंडीगढ़, 17 फरवरी। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा राज्य में चलाए गए भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान पी.एस.पी.सी.एल. कार्यालय, उमरपुरा, ब्लॉक बटाला, जिला गुरदासपुर में तैनात लाइनमैन राजेश कुमार को 40,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आरोपी को मनजिंदर सिंह, निवासी गांव संगतपुरा, तहसील बटाला, जिला गुरदासपुर द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दायर की गई ऑनलाइन शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।  उन्होंने आगे बताया कि…

मातृ वन्दना योजना में वितरित किए 25 करोड़ रुपए

चंडीगढ़, 17 फरवरी। पंजाब सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं के पोषण और स्वास्थ्य स्थिति को ऊँचा उठाने के लिए चालू वित्तीय साल के दौरान 25 करोड़ रुपए की राशि वितरित की जा चुकी है।  इस संबंध में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास संबंधी मंत्री डा. बलजीत कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं के पोषण और सेहत स्थिति को ऊँचा उठाने के लिए लगातार कार्यशील है। उन्होंने बताया कि इस स्कीम के…

वित्त मंत्री चीमा ने किया नाबार्ड का ‘स्टेट फोकस पेपर’ जारी

चंडीगढ़, 16 फरवरी। पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (नाबार्ड) द्वारा कराये गए ‘स्टेट क्रेडिट सेमिनार’ के दौरान संस्था का ‘स्टेट फोकस पेपर’ ( एस. एफ. पी) 2024-25 जारी किया। एस. एफ. पी. में वित्तीय साल 2024-25 के दौरान पंजाब में प्राथमिक क्षेत्रों के लिए 243606 करोड़ रुपए की कर्ज़ क्षमता का अनुमान लगाया गया है।  इस मौके पर मंत्री चीमा ने ज़ोर देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार नाबार्ड और…

थाने में शादी का विवाद निपटाने के एवज में रिश्वत लेते महिला गिरफ्तार 

चंडीगढ़, 16 फरवरी। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी चलाए अभियान के दौरान महिला मनमीत कौर निवासी गांव भोलापुर, बमियाल जिला पठानकोट को 20,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आरोपी को बलजीत कौर निवासी सिबल स्कोल, तहसील नरोट जैमल सिंह, जिला पठानकोट द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन में दर्ज करवाई गई आनलाइन शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त मनमीत…

18 सुपरवाइजर बतौर सी.डी. पी. ओ. प्रमोट

चंडीगढ़, 15 फरवरी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कर्मचारियों को तरक्की देने के लिए वचनबद्ध है। इसी कड़ी में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के 18 सुपरवाईजरों को बतौर सी. डी. पी. ओ तरक्की दी गई है।  विभाग की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों की तरक्की से जुड़ी मांगे पूरी कर दी हैं। उन्होंने बताया कि विभाग में प्रमोशन का दौर जारी है, इस संबंध  में 18 सुपरवाईजरों को बाल विकास प्रोजैक्ट अफसरों (सी. डी. पी. ओज़) के…

‘‘गुरू रविदास वाणी स्टडी सेंटर’’ के लिए कवायद शुरू

चंडीगढ़, 15 फरवरी। पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने जालंधर के डिप्टी कमिश्नर को ‘‘गुरू रविदास वाणी स्टडी सेंटर’’ को स्थापित करने के लिए डेरे के प्रबंधकों के साथ मिलकर तुरंत रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए हैं।इस सेंटर पर राज्य सरकार 25 करोड़ रुपए खर्च करेगी।  मंत्री ने निर्देश इस सेंटर को स्थापित करने के लिए यहां पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों संबंधी मंत्री अनमोल गगन मान और लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू की मौजूदगी में अलग-अलग विभागों के सीनियर अधिकारियों की एक मीटिंग में दिए। उन्होंने कहा…

पंजाब ने खेल एसोसिएशन के लिए बनाया स्पोर्ट्स कोड

चंडीगढ़, 15 फरवरी। पंजाब को खेल के क्षेत्र में फिर से देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के प्रयासों के तहत खेलों के उचित संचालन के लिए खेल एसोसिएशन के लिए स्पोर्ट्स कोड बनाया गया है। खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने जानकारी देते हुए बताया कि खेलों की बेहतरी के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए राज्य में चल रही खेल एसोसिएशनों के बढिया प्रदर्शन के लिए खेल विभाग द्वारा विशेषज्ञों की राय से…

पंजाब में अहम रोल निभाएंगी नई खेल नर्सरियां – मीत हेयर

चंडीगढ़, 14 फरवरी। पंजाब को खेलों के नक्शे पर फिर से उभारने में राज्य में स्थापित होने जा रही नयी खेल नर्सरियां अहम रोल निभाएंगी। मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा बनाई गई नई खेल नीति में 1000 नर्सरियों को स्थापित करने का काम शुरू हो गया है। यह जानकारी खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने दी। उन्होंने बताया कि 1000 खेल नर्सरियों में से 205 खेल नर्सरियां पहले पड़ाव में स्थापित की जाने वाली हैं। 14 खेलों की 205 नर्सरियों के लिए 21…